Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

Mumbai
Home›Mumbai›संघर्ष विराम पर नरवणे: ‘युद्ध कोई बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म नहीं’

संघर्ष विराम पर नरवणे: ‘युद्ध कोई बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म नहीं’

By hinditvnews
May 12, 2025
228
0
Narvare

Ceasefire: ‘युद्ध बॉलीवुड की कोई रोमांटिक फिल्म नहीं’, संघर्ष विराम पर बोले पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे

हिंदी टीवी न्यूज़, पुणे Published by: Megha Jain Updated Mon, 12 May 2025

मनोज नरवणे ने कहा कि ‘युद्ध कोई बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म नहीं है। यह बेहद गंभीर मसला है। युद्ध या हिंसा सबसे आखिरी उपाय होना चाहिए। यही वजह है कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि यह दौर युद्ध का दौर नहीं है। हालांकि कुछ बेवकूफ लोगों द्वारा हमारे ऊपर लड़ाई थोपी जाएगी, लेकिन हमें इसका जश्न नहीं मनाना चाहिए।

भारतीय थल सेना के पूर्व प्रमुख रिटायर्ड जनरल मनोज नरवणे ने उन लोगों की आलोचना की है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम पर सवाल उठा रहे हैं और पाकिस्तान के खिलाफ बड़े पैमाने पर लड़ाई छेड़ने की वकालत कर रहे हैं। पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि युद्ध कोई रोमांटिक बॉलीवुड फिल्म नहीं है। रविवार को पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान नरवणे ने कहा कि अगर उन्हें आदेश मिलता तो वे जरूर युद्धभूमि में जाते, लेकिन कूटनीतिक स्तर पर बातचीत के जरिए मुद्दा सुलझाना उनकी पहली प्राथमिकता होता।

‘लड़ाई के चलते लोग सदमे में’
इंस्टीट्यूट ऑफ कोस्ट अकाउंटेंट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोग लड़ाई के चलते सदमे में हैं। खासकर बच्चे, जो बमबारी की वजह से रातें बंकरों में बिताने के लिए मजबूर हैं। नरवणे ने कहा कि जिन लोगों ने लड़ाई में अपनों को खोया है, उसका सदमा अब पीढ़ी दर पीढ़ी रहेगा। एक पीटीएसडी (पोस्ट ट्रोमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) नामक समस्या के चलते पीड़ित लोग 20 साल बाद भी घबराहट और चिंता का शिकार रहते हैं। ऐसे लोगों को कई बार मनोचिकित्सक की मदद लेनी पड़ती है।

‘युद्ध आखिरी विकल्प होना चाहिए’
मनोज नरवणे ने कहा कि ‘युद्ध कोई बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म नहीं है। यह बेहद गंभीर मसला है। युद्ध या हिंसा सबसे आखिरी उपाय होना चाहिए। यही वजह है कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि यह दौर युद्ध का दौर नहीं है। हालांकि कुछ बेवकूफ लोगों द्वारा हमारे ऊपर लड़ाई थोपी जाएगी, लेकिन हमें इसका जश्न नहीं मनाना चाहिए। अभी भी लोग सोच रहे हैं कि बड़े पैमाने पर लड़ाई होनी चाहिए। एक सैनिक होने के नाते अगर मुझे आदेश मिलेगा तो मैं लड़ाई लड़ूंगा, लेकिन यह मेरी पहली पसंद नहीं होगी।’ उन्होंने कहा कि उनकी पहली पसंद कूटनीति है, जिसमें बातचीत के जरिए मसलों को निपटाया जाता है ताकि युद्ध की जरूरत ही न पड़े।

गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारत ने 6-7 मई की मध्य रात्रि पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इससे दोनों देशों में संघर्ष छिड़ गया। हालांकि शनिवार शाम को दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बन गई। हालांकि शनिवार रात को ही पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसका भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि रविवार को शांति रही।

 

Share :
TagsEx Army Chief Manoj Naravane Said War Is Not Romantic Bollywood Moviehindi newsindia newsMumbai NewsPune News
Previous Article

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया ...

Next Article

पंजाब: 18,900 किमी लिंक सड़कें बनेंगी, जियो ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    पानी विवाद: पंजाब की पुनर्विचार याचिका पर सभी को नोटिस, 20 मई तक जवाब जरूरी

    May 14, 2025
    By hinditvnews
  • Court
    JaipurRajasthan

    राजस्थान: बिजली इंजीनियरों की अवैध नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने 31 अधिकारियों को नोटिस

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • Surajkund Mela
    India News

    Surajkund Mela 2024: गुजरात थीम पर होगा इस बार सूरजकुंड मेला, 2 फरवरी से हो रही है इसकी शुरुआत

    January 29, 2024
    By hinditvnews
  • Bijli
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: मौसम नरम रहने से बिजली की मांग घटी, निगम का दावा- नहीं हुई कटौती

    May 24, 2025
    By hinditvnews
  • Karnal
    हरियाणा

    Haryana: निकायों में लगे समाधान शिविर, फतेहाबाद में रो पड़ी महिला..

    October 22, 2024
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP High Court: हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति जब्त करने का मामला

    December 10, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 2024
    कांगड़ामंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    फ्लैश बैक: हिमाचल में 1971 के लोकसभा चुनाव में 33.38% महिलाओं ने किया था मतदान

  • Himachal Weather Update
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    मानसून कमजोर पड़ते ही तपने लगे पहाड़

  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 120 प्राध्यापक कर सकेंगे पीएचडी, NEP के तहत नई व्यवस्था लागू

Timeline

  • May 16, 2026

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • May 16, 2026

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • May 16, 2026

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • May 16, 2026

    Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • May 16, 2026

    M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Reva University Strengthens Future Ready Education Through Ai Integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, And Innovation Driven Academic Ecosystems

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Career Compass Conclave Held At Cii Chandigarh: Educators And Industry Leaders Unite To Redefine Career Readiness For Students

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career ...

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Tabor Redefines Anti Drone Testing With Software Defined Sdr Platform

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.