Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल हाईकोर्ट की सख्ती: जिला जज का फैसला बिना सोचे-समझे, सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज होगी टिप्पणी

  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

  • VELS University Achieves Major Skill Development Milestone with 14,000+ Students through UNICEF Partnership

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›सीएम सुक्खू बोले-हिमाचल में छह माह में 50 मेगावाट सौर ऊर्जा का होगा दोहन

सीएम सुक्खू बोले-हिमाचल में छह माह में 50 मेगावाट सौर ऊर्जा का होगा दोहन

By hinditvnews
August 8, 2024
334
0
Cm

हिमाचल में छह माह में 50 मेगावाट सौर ऊर्जा का होगा दोहन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य सचिवालय में ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की समीक्षा करते हुए प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऊना के पेखुबेला में 32 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की गई है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 10 मेगावाट और गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 5 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। प्रदेश आगामी छह माह में लगभग 50 मेगावाट सौर ऊर्जा का दोहन सुनिश्चित करेगा।  उन्होंने अधिकारियों को सौर ऊर्जा परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने और समयबद्ध पूर्ण करने के साथ-साथ नई परियोजनाओं के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश के लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन परियोजनाओं से प्रदेश के लोग आजीविका कमा सकें। उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएं बोनाफाइड हिमाचलियों को आवंटित की जाएगी और प्रदेश के लोगों को सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली की मांग में निरंतर वृद्धि हो रही है इसलिए जल विद्युत के साथ-साथ सौर ऊर्जा का अधिकतम दोहन सुनिश्चित किया जा रहा है।सौर ऊर्जा पर्यावरण हितैषी और ऊर्जा का नवीकरणीय साधन है। इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी और जीवाश्म इंधन पर निर्भरता को कम किया जा सकता है। सौर ऊर्जा परियोजनाओं का रख-रखाव आसानी से किया जा सकता है और इनका जीवनकाल भी लंबा होता है। हिमाचल प्रदेश को 31 मार्च 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापित करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सीएम ने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रदेश सरकार हरित उद्योगों को बढ़ावा प्रदान कर रही है। वर्तमान में जलवायु परिवर्तन विश्व की सबसे बड़ी चुनौती है और प्रदेश सरकार हरित पहल के माध्यम से ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों को कम करने की दिशा में कार्य रही है।

ई–वाहनों के संचालनों को बढ़ावा दे रही है सरकार
प्रदेश सरकार ई-वाहनों के संचालनों को बढ़ावा प्रदान कर रही है और हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को इलेक्ट्रॉनिक बसों के बेड़े में परिवर्तित किया जा रहा है। बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव आरडी नजीम, देवेश कुमार, अमनदीप गर्ग, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर मौजूद रहे।

 

Share :
TagsCMhimachal
Previous Article

Shimla: आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से पहली ...

Next Article

मौसम साफ होते ही हेली सेवा शुरू, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Congress
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अभिनंदन ठाकुर बने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस हाईकमान ने दी नियुक्ति

    August 14, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: हिमाचल में निजी स्कूलों के परीक्षा केंद्रों का नवीकरण अब हर साल

    July 27, 2024
    By hinditvnews
  • sukhu
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ‘हिमाचल में बनेगा मेडिकल डिवाइस पार्क’, CM सुक्‍खू बोले- नहीं लुटने देंगे राज्‍य के संसाधन

    July 27, 2024
    By hinditvnews
  • cm
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में वाणिज्यिक गतिविधियों वाले उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी सस्ती बिजली

    August 30, 2024
    By hinditvnews
  • Weather Alert
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में भारी बारिश से जनता पर आफत, 126 सड़कें बंद; अगले दो दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी

    August 28, 2024
    By hinditvnews
  • eudction
    awardeudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिक्षक पुरस्कार के लिए 70 आवेदन, 5 अगस्त को होगी छंटनी

    August 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बेटे के इलाज पर खर्च वसूली का आदेश हाईकोर्ट ने खारिज किया

  • Chamba news
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    Chamba News: चार घंटे बाद आई एंबुलेंस, रास्ते में हुआ प्रसव, शिशु की मौत, मां गंभीर

  • Dawai
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: राज्य में बनी 57 समेत 196 दवाओं के सैंपल फेल

Timeline

  • October 31, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट की सख्ती: जिला जज का फैसला बिना सोचे-समझे, सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज होगी टिप्पणी

  • October 30, 2026

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • October 30, 2026

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • October 30, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

  • October 30, 2026

    VELS University Achieves Major Skill Development Milestone with 14,000+ Students through UNICEF Partnership

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

    हिमाचल हाईकोर्ट की सख्ती: जिला जज का फैसला बिना सोचे-समझे, सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज होगी ...

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up ...

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.