Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • राजस्थान: रणथंभौर से कूनो-माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट

  • मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, गवाहों ने बयां की सौरभ की हत्या की कहानी

  • सीएम योगी: नारी शक्ति के सशक्त होने से ही राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल

  • दिल्ली में 10 साल की औद्योगिक नीति मंजूर, निवेश और रोजगार पर जोर

  • हरियाणा: जींद में जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या की

CHANDIGHARहरियाणा
Home›CHANDIGHAR›हरियाणा विधानसभा: 7,255 करोड़ के अनुपूरक बजट पर आज चर्चा

हरियाणा विधानसभा: 7,255 करोड़ के अनुपूरक बजट पर आज चर्चा

By hinditvnews
August 31, 2026
44
0
Nayab

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र: सरकार लाएगी 7255 करोड़ का अनुपूरक बजट, आज सदन में होगी चर्चा

हिंदी टीवी न्यूज,  चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Mon, 31 Aug 2026

सदन की कार्यवाही सोमवार दोपहर दो बजे शुरू होगी। प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद कांग्रेस के 17 विधायक हरियाणा कौशल रोजगार निगम में संविदा भर्ती में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अनुपूरक बजट मांगें पेश करेंगे और इन पर चर्चा व मतदान होगा।

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सरकार वर्ष 2026-27 की पहली अनुपूरक बजट मांगें सदन में पेश करेगी। वित्त मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 7,255.42 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बजट मांगें रखेंगे। इनमें 5,440.45 करोड़ रुपये राजस्व खर्च और 1,814.97 करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च के लिए प्रस्तावित हैं। अनुपूरक बजट मांगों पर सदन में चर्चा के बाद मतदान होगा।

सरकार ने कुल 15 विभागों के लिए अतिरिक्त राशि मांगी है। इनमें ऊर्जा, उद्योग एवं वाणिज्य, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और सिंचाई विभागों के लिए 1,441.54 करोड़ रुपये का प्रावधान है। इसमें 1,341.53 करोड़ रुपये राजस्व और 100.01 करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च के लिए हैं।

सदन की कार्यवाही सोमवार दोपहर दो बजे शुरू होगी। प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद कांग्रेस के 17 विधायक हरियाणा कौशल रोजगार निगम में संविदा भर्ती में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अनुपूरक बजट मांगें पेश करेंगे और इन पर चर्चा व मतदान होगा।

शहरी और ग्रामीण विकास के लिए सबसे अधिक राशि
शहरी विकास, नगर निकाय, पंचायत, ग्रामीण विकास और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी से जुड़े विभागों के लिए कुल 1,797.08 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है। इसमें 1,356.74 करोड़ रुपये राजस्व और 440.34 करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च के लिए हैं। नगर नियोजन, शहरी विकास और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यों पर यह राशि खर्च की जाएगी। वहीं, वित्त विभाग के लिए 1,005.03 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांग रखी गई है। यह राशि वित्त, ऋण नियंत्रण, आपूर्ति और सांख्यिकी से जुड़े अतिरिक्त खर्चों को पूरा करने के लिए मांगी गई है।

सहकारिता और खाद्य आपूर्ति के लिए 1,104.25 करोड़
सहकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों से जुड़े विभागों के लिए 1,104.25 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। इसमें 904.25 करोड़ रुपये राजस्व और 200 करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च के लिए प्रस्तावित हैं।

गृह, जेल और न्याय प्रशासन से जुड़े विभागों के लिए कुल 665.18 करोड़ रुपये की मांग है। इसमें 323.67 करोड़ रुपये राजस्व और 341.51 करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च के लिए हैं। यह राशि गृह रक्षक, नागरिक सुरक्षा, जेल, उच्च न्यायालय, अभियोजन और कानूनी सेवाओं से जुड़े खर्चों में इस्तेमाल होगी।

अन्य विभागों को भी अतिरिक्त बजट
लोक निर्माण, परिवहन और नागरिक विमानन के लिए 882.18 करोड़ रुपये, कृषि एवं संबंधित विभागों के लिए 110.48 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य के लिए 176.57 करोड़ रुपये और शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास के लिए 40.53 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। इसके अलावा खेल, विरासत और पर्यटन के लिए 10 करोड़ रुपये, श्रम एवं कौशल विकास के लिए 9.01 करोड़ और सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग के लिए 12.86 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांग रखी गई है।

सदन में नौ नए विधेयक पेश करेगी सरकार
सरकार सदन में नौ नए विधेयक भी पेश करेगी। इनमें हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक, हरियाणा स्थानीय लेखा परीक्षा विधेयक, निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, हरियाणा राज्य महिला आयोग संशोधन विधेयक, माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक, हरियाणा पंचायती राज संशोधन विधेयक और हरियाणा राज्य फिजियोथेरेपी परिषद निरसन विधेयक प्रमुख हैं। इसके अलावा शामलात भूमि और विधि अधिकारियों से संबंधित संशोधन विधेयक भी सदन में रखे जाएंगे। अग्निशमन कानून में बदलाव व शहरी विकास के पुराने प्रावधान हटाने के लिए भी संशोधित विधेयक पेश होंगे।

चार विधायकों पर विचार और पारित करने की प्रक्रिया
चार विधेयकों पर सदन में विचार कर उन्हें पारित कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। इनमें हरियाणा न्यायालय संशोधन विधेयक, हरियाणा नगरपालिका संशोधन विधेयक, हरियाणा नगर निगम संशोधन विधेयक और बाबा खाटू श्याम चुलकाना धाम तीर्थ विधेयक शामिल हैं।

छोटे जल प्रदूषण अपराध होंगे अपराध की श्रेणी से बाहर
सरकार जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) संशोधन अधिनियम, 2024 को हरियाणा में लागू करने का प्रस्ताव रखेगी। इसके तहत छोटे जल प्रदूषण अपराधों को आपराधिक श्रेणी से बाहर करने और दंड व्यवस्था को अधिक तर्कसंगत बनाने का प्रावधान है।

 

 

Share :
Tagschandigarh newsHaryana Monsoon Session Government to present supplementary budget; discussion to be held in the House todayharyana newshindi news
Previous Article

उत्तराखंड: अटल उत्कृष्ट स्कूलों में शिक्षकों के ...

Next Article

यूपी: मायावती ने चुनावी रेवड़ियों से सावधान ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Aloo
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एरोपोनिक तकनीक से तैयार होगा खराबी रहित आलू बीज

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • 500
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: उपभोक्ताओं से नियमविरुद्ध वसूली, फोरम के आदेश विद्युत लोकपाल ने किए रद्द

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • Fir
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चीनी नागरिक को पनाह देने वाला मकान मालिक भी एफआईआर में

    February 10, 2026
    By hinditvnews
  • Chandigarh
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: नगर निगम बैठक में हंगामा, भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी

    June 29, 2026
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    जींद: नंदगढ़ में युवक की हत्या, शव बेड में छुपाया; पुलिस जांच जारी

    April 24, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: तबादला नीति बदली, दुर्गम क्षेत्रों में उम्रदराज कर्मचारियों को राहत

    July 28, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Rajeeev
    PM MODIहिमाचल प्रदेश

    डॉ. राजीव बिंदल ने गिनवाई BJP सरकार की उपलब्धियां

  • high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    250 करोड़ स्कॉलरशिप घोटाला: हितेश गांधी ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ली

  • shimla
    Weatherमौसमशिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिवबावड़ी आपदा: एक साल बाद नहीं बदले हालात, भूस्खलन का फिर सता रहा डर

Timeline

  • October 15, 2026

    राजस्थान: रणथंभौर से कूनो-माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट

  • October 15, 2026

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, गवाहों ने बयां की सौरभ की हत्या की कहानी

  • October 15, 2026

    सीएम योगी: नारी शक्ति के सशक्त होने से ही राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल

  • October 15, 2026

    दिल्ली में 10 साल की औद्योगिक नीति मंजूर, निवेश और रोजगार पर जोर

  • October 15, 2026

    हरियाणा: जींद में जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या की

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Tiger

    राजस्थान: रणथंभौर से कूनो-माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Muskan

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, गवाहों ने बयां की सौरभ की हत्या की कहानी

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • yogi adityanath

    सीएम योगी: नारी शक्ति के सशक्त होने से ही राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.