Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

  • L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

  • The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

  • 100+ Porsches Take Over Mumbai for a Friendship Day Drive

  • M3M Foundation Takes 'Ek Ped Maa Ke Naam' Forward with a Community-Led Green Movement in Gurugram

हरियाणा
Home›हरियाणा›हरियाणा: हिसार और यमुनानगर में नवनियुक्त मेयरों ने लिया पदभार, सुमन बहमनी ने लिया पति सतपाल से आशीर्वाद

हरियाणा: हिसार और यमुनानगर में नवनियुक्त मेयरों ने लिया पदभार, सुमन बहमनी ने लिया पति सतपाल से आशीर्वाद

By hinditvnews
March 26, 2025
359
0
Mayer

Haryana: हिसार व यमुनानगर में नवनियुक्त मेयरों ने किया पदभार ग्रहण; सुमन बहमनी ने लिया पति सतपाल से आशीर्वाद

हिंदी टीवी न्यूज़, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: Megha Jain Updated Wed, 26 Mar 2025

यमुनानगर की नवनियुक्त मेयर सुमन बहमनी निगम कार्यालय पहुंचीं, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शहरवासियों को उनसे नई उम्मीदें हैं, और उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपने कार्यकाल में शहर के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

यमुनानगर की नवनियुक्त मेयर सुमन बहमनी ने बुधवार को निगम कार्यालय में प्रवेश करने से पहले अपने पति सतपाल बहमनी से आशीर्वाद लिया। इस भावुक पल में सतपाल बहमनी की आंखें नम हो गईं।

मेयर सुमन बहमनी ने अपने पदभार ग्रहण करने से पहले अपने पति का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और सहयोग ही उनकी ताकत है। जैसे ही उन्होंने झुककर आशीर्वाद लिया, सतपाल बहमनी भावुक हो उठे और उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद सुमन बहमनी निगम कार्यालय पहुंचीं, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शहरवासियों को उनसे नई उम्मीदें हैं, और उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपने कार्यकाल में शहर के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। 

मेरा शहर मेरा स्वाभिमान के ध्येय पर करेंगे काम- मेयर प्रवीण पोपली

नवनिर्वाचित मेयर प्रवीण पोपली ने आज नगर निगम कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह मेरा शहर मेरा स्वाभिमान के ध्येय पर काम करेंगे। मेयर ने कहा कि पूरा शहर मेरा परिवार है और इस परिवार का कोई भी सदस्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे इसे लेकर पूरे प्रयास किए जाएंगे। सभी पार्षद और निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर यह कार्य किया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि सभी पार्षद और अधिकारी इसमें उनका सहयोग करेंगे। हिसार को एक आदर्श शहर बनाना है।
एक सवाल पर मेयर ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी में कुछ दिक्कतें रही हैं। मगर 50 से 60 प्रतिशत का समाधान किया जा चुका है। जो रह गई है, उनका वर्गीकरण करके समाधान किया जाएगा। अगर कोई पॉलिसी मैटर है तो उसे पर बात की जाएगी। उनकी पहली प्राथमिकता में बुनियादी सुविधा रहेंगी, जबकि दूसरी प्राथमिकता विकास कार्य रहेंगे।

निगम कार्यालय के गेट पर नतमस्तक हुए मेयर
उधर मेयर पदभार ग्रहण करने के लिए निगम कार्यालय में पहुंचे तो कार्यालय में एंट्री से पहले वह गेट पर नतमस्तक हुए। मेयर ने पूर्व मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता और सज्जन जिंदल के मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त नीरज सहित सभी निगम अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे।

Share :
Tagsharyanahindi newsYamuna Nagar Corporation: appointed Mayor Suman Bahamani reached office after taking blessings from
Previous Article

भिवानी नगर परिषद फर्जीवाड़ा: अफसरों-कर्मचारियों की मिलीभगत ...

Next Article

यूपी: निकांत को 7 अप्रैल तक जेल, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shimla news
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिना ICU-वेंटिलेटर के हुई खोपड़ी की सर्जरी, कुल्लू अस्पताल बना मिसाल

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • Tender
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

    November 4, 2025
    By hinditvnews
  • Doon Medical
    उत्तराखण्ड

    Dehradun: छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट सामान्य, दो साल से डिप्रेशन का इलाज

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Meeting
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू के कांगड़ा प्रवास के दाैरान धर्मशाला में होगी कैबिनेट की बैठक

    January 17, 2025
    By hinditvnews
  • Thiog
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Water Scam: ठियोग पहुंची जांच टीम, ब्लैक लिस्ट ठेकदारों से पूछताछ

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Dhaniram
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सेवा विस्तार के बीच स्वास्थ्य मंत्री की बेटी प्रवक्ता से प्रिंसिपल बनी

    March 3, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हिमकेयर भुगतान पर हाईकोर्ट सख्त, बजट का बहाना नहीं चलेगा

  • Hp
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    एचपीआरसीए: उपमंडल स्तर पर बनेंगे कंप्यूटर परीक्षा केंद्र

  • हिमाचल प्रदेश

    आईएएस अधिकारी नंदिता होंगी हिमाचल की मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Timeline

  • August 12, 2026

    HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

  • August 12, 2026

    L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

  • August 12, 2026

    The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

  • August 12, 2026

    100+ Porsches Take Over Mumbai for a Friendship Day Drive

  • August 12, 2026

    M3M Foundation Takes 'Ek Ped Maa Ke Naam' Forward with a Community-Led Green Movement in Gurugram

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI Integrated Wellness Retreat for Women

    HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

    L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

    The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.