गांव रोड़ी: रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 15 लोगों पर हमला करने का आरोप

गांव रोड़ी में रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या: 14-15 लोगों ने किया हमला; खेत में पानी लगाने जा रहा था मृतक
हिंदी टीवी न्यूज, सिरसा (हरियाणा)। Published by: Megha Jain Updated Sat, 22 Aug 2026
सिरसा में 14-15 लोगों ने मिलकर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। कुलवीर सिंह अपने भाई रणधीर सिंह और भतीजे जगदीप सिंह के साथ खेत में पानी लगाने के लिए जा रहा था। आरोप है कि गांव के बस स्टैंड के पास पहले से मौजूद लोगों ने घेर लिया।
पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव झोरड़रोही निवासी कुलवीर सिंह उर्फ निक्का पुत्र सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके भाई रणधीर सिंह और भतीजे जगदीप सिंह को भी चोटें लगने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही रोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने वारदात से संबंधित साक्ष्य जुटाने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। फिलहाल आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।














