उत्तराखंड: 810 नए बूथों पर भाजपा की मजबूत टीम, SIR के बाद बढ़े मतदान केंद्र

Uttarakhand: प्रदेश के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही भाजपा, SIR के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Sat, 22 Aug 2026
प्रदेश के 810 नए बूथों पर भाजपा मजबूत टीम बना रही है। एसआईआर के बाद प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ गई है। भाजपा का 15 सितंबर तक बूथ सशक्तीकरण अभियान चलेगा।
आगामी चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के 810 मतदान केंद्रों के लिए भाजपा मजबूत टीम बना रही है। इसके लिए इन क्षेत्रों में बूथ सशक्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है, जो कि 15 सितंबर तक जारी रहेगा।प्रदेश में चल रहे चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कारण मतदान केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
एनजीओ के साथ मिलकर कार्यक्रम
प्रदेशभर में काम कर रहे सभी एनजीओ को भी भाजपा अपने साथ जोड़ रही है। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि जितने भी एनजीओ प्रदेश में काम कर रहे हैं, उन्हें अपने प्रकोष्ठ की मदद से जोड़ने का काम किया जा रहा है। अलग-अलग स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक आज
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक शनिवार को दिल्ली में होने जा रही है। पांच राज्यों के चुनाव के मद्देनजर इसमें कुछ अहम फैसले हो सकते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड के चार नेताओं का जगह मिली है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी इस बैठक में शामिल होंगे।















