Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ai+ Smartphone Announces Nova 2 Power through Project Open Review 2.0, Unveiling a Bold New Design and Powerful Performance

  • Add a Citrusy Twist to Rakhi with Orange Sandesh

  • Bajaj Finance Personal Loan Offers Limited-Time Rewards During Loan Utsav 2026

  • Azim Premji Foundation to Support up to 20,000 Girls in Delhi NCT with Scholarships

  • Mpower's Mpowered Voices Brings Mental Health Conversations at in good co

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हाई वैल्यू नट मिशन: 2031 तक अखरोट-बादाम से बढ़ेगी किसानों की आय

हाई वैल्यू नट मिशन: 2031 तक अखरोट-बादाम से बढ़ेगी किसानों की आय

By hinditvnews
July 13, 2026
51
0
Cm

Himachal High Value Nut Mission: 2031 तक बदलेगी बागवानी की तस्वीर, अखरोट-बादाम-चिलगोजा से बढ़ेगी किसानों की आय

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला Published by: Megha Jain Updated Sun, 13 Jul 2026

हिमाचल प्रदेश सरकार वर्ष 2026 से 2031 तक हाई वैल्यू नट मिशन शुरू करने जा रही है। इसके तहत अखरोट, बादाम, खुमानी और चिलगोजा जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। मिशन में 1000 हेक्टेयर क्षेत्र में बागों का कायाकल्प, हाईटेक नर्सरी, उत्कृष्टता केंद्र और आधुनिक प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने की योजना है। सरकार का लक्ष्य बागवानों की आय बढ़ाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

हिमाचल प्रदेश में बागवानी क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार वर्ष 2026 से 2031 तक हाई वैल्यू नट मिशन शुरू करने जा रही है। इस मिशन के तहत अखरोट, बादाम, खुमानी और चिलगोजा जैसी उच्च मूल्य वाली समशीतोष्ण नट फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

सरकार का उद्देश्य बागवानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ प्रदेश के बागवानी क्षेत्र को आधुनिक, तकनीक आधारित और बाजार से जुड़ा मजबूत क्षेत्र बनाना है। मिशन के तहत पुराने और कम उत्पादन वाले बागों के पुनरुद्धार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
योजना के अनुसार करीब 1000 हेक्टेयर क्षेत्र को बागों के कायाकल्प और उच्च घनत्व पौधारोपण के लिए शामिल किया जाएगा। इसमें 900 हेक्टेयर पुराने बागों को वैज्ञानिक तकनीकों से विकसित किया जाएगा। इसके लिए कैनोपी प्रबंधन, टॉप वर्किंग, पुराने पेड़ों का प्रतिस्थापन, मृदा स्वास्थ्य सुधार और जल प्रबंधन जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसके अलावा 100 हेक्टेयर क्षेत्र में मॉडल हाई डेंसिटी बाग विकसित किए जाएंगे। इनमें गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री, सूक्ष्म सिंचाई और जलवायु अनुकूल खेती की तकनीकों को अपनाया जाएगा।

प्रदेश सरकार प्रमाणित और रोगमुक्त पौध उपलब्ध करवाने के लिए प्रमुख नट उत्पादक क्षेत्रों में चार हाईटेक नर्सरियां और दो उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगी। ये केंद्र अनुसंधान, प्रशिक्षण और किसानों को आधुनिक तकनीक की जानकारी देने का काम करेंगे।

मिशन के तहत फसल की गुणवत्ता और बाजार मूल्य बढ़ाने के लिए 10 आधुनिक संग्रह, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन इकाइयां भी स्थापित की जाएंगी। इससे कटाई के बाद होने वाले नुकसान में कमी आएगी और बागवानों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा।

चिलगोजा संरक्षण को भी मिशन में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। जनजातीय क्षेत्रों में चिलगोजा के संरक्षण, प्राकृतिक पुनर्जनन और समुदाय आधारित प्रबंधन को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हाई वैल्यू नट मिशन हिमाचल के बागवानी क्षेत्र में विकास और आधुनिकीकरण का नया अध्याय शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, बेहतर पौध सामग्री और मजबूत आधारभूत ढांचे से बागवानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन के माध्यम से ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Share :
TagsAlmond and Chilgoza Farming to Boost Farmers IncomeHimachal High Value Nut Mission 2026: Walnuthimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Manipal University Jaipur and Rajasthan Agriculture Department ...

Next Article

Himachal: स्कूल बैग पर सख्ती: शिक्षा विभाग ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sespend
    हरियाणा

    हरियाणा: DC झज्जर ने सरपंच जया को निलंबित किया

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Kissan 1
    पंजाब

    Bathinda: जमीन निशानदेही विरोध में पुलिस ने लाठीचार्ज, DSP की बाजू टूटी

    January 21, 2025
    By hinditvnews
  • Train
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: होली के लिए वेटिंग शुरू, बिहार-UP ट्रेनों में भारी भीड़

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: 50 हजार छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी

    August 26, 2026
    By hinditvnews
  • Uk Weathers
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड Weather: भारी बारिश जारी, 24 सितंबर तक अलर्ट

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand News: गोवंश के संरक्षण को कठोर कानून लाएगी धामी सरकार, राज्य में हैं 27 हजार निराश्रित गोवंश

    February 29, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Etaxi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ई-टैक्सी को सात साल का अनुभव जरूरी

  • Liquar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिना फूड लाइसेंस चल रहे शराब ठेकों के संचालकों पर दर्ज होंगे आपराधिक मामले

  • Sukhu
    ऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachaql: सीएम सुक्खू बोले- कांग्रेस की सरकार पांच साल चलेगी

Timeline

  • August 26, 2026

    Ai+ Smartphone Announces Nova 2 Power through Project Open Review 2.0, Unveiling a Bold New Design and Powerful Performance

  • August 26, 2026

    Add a Citrusy Twist to Rakhi with Orange Sandesh

  • August 26, 2026

    Bajaj Finance Personal Loan Offers Limited-Time Rewards During Loan Utsav 2026

  • August 26, 2026

    Azim Premji Foundation to Support up to 20,000 Girls in Delhi NCT with Scholarships

  • August 26, 2026

    Mpower's Mpowered Voices Brings Mental Health Conversations at in good co

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ai+ Smartphone Announces Nova 2 Power through Project Open Review 2.0, Unveiling a Bold New Design and Powerful Performance

    Ai+ Smartphone Announces Nova 2 Power through Project Open Review 2.0, Unveiling a Bold New ...

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Add a Citrusy Twist to Rakhi with Orange Sandesh

    Add a Citrusy Twist to Rakhi with Orange Sandesh

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Bajaj Finance Personal Loan Offers Limited Time Rewards During Loan Utsav

    Bajaj Finance Personal Loan Offers Limited-Time Rewards During Loan Utsav 2026

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.