Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

  • VELS University Achieves Major Skill Development Milestone with 14,000+ Students through UNICEF Partnership

  • REVA University Inaugurates First Edition of REVA Literature Festival, Celebrating the Power of Words and Stories

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: 1003 बस्तियों के लिए सड़क सर्वे मंजूर, 103 पर अड़चन

हिमाचल: 1003 बस्तियों के लिए सड़क सर्वे मंजूर, 103 पर अड़चन

By hinditvnews
May 21, 2025
334
0
Vikramadityasingh

Himachal Pradesh: सड़क से 1003 बस्तियों को जोड़ने की सर्वे रिपोर्ट मंजूर, 103 पर फंसा पेच; जानें विस्तार से

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Wed, 21 May 2025

केंद्र सरकार ने हिमाचल की 1003 बस्तियों को सड़क से जोड़ने के लिए ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में 1560 बस्तियों को सड़क से जोड़ने के लिए ग्राउंड सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की थी।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 के तहत केंद्र सरकार ने हिमाचल की 1003 बस्तियों को सड़क से जोड़ने के लिए ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है। प्रदेश की 103 बस्तियों की सड़कों पर अभी पेच फंसा है।

प्रदेश सरकार अब 103 बस्तियों की सड़कों की सर्वे रिपोर्ट मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से पक्ष रख रहा है। ये वे बस्तियां हैं, जिन्हें सड़कों से जोड़ने के लिए न तो फोरेस्ट क्लीयरेंस की जरूरत है और न ही किसी व्यक्ति की जमीन इन सड़कों के बीच आएगी। ऐसे में प्रदेश सरकार इन सड़कों की मंजूरी के लिए केंद्र पर दबाव बना रही है।

लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में 1560 बस्तियों को सड़क से जोड़ने के लिए ग्राउंड सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की थी। इसके बाद इन्हें केंद्र के पास जमा कराया गया। इसमें 400 के करीब सड़कों की सर्वे रिपोर्ट रिजेक्ट हुई है। बस्तियों की सड़कों का निर्माण किस तरह से किया जाना है, बाकायदा इसके केंद्र सरकार की साइट पर फोटो और वीडियो अपलोड किए गए। केंद्र सरकार ने हिमाचल को 1103 बस्तियों को सड़क से जोड़ने को सही ठहराया है। केंद्र से सड़क की सर्वे रिपोर्ट को क्लीयरेंस मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग इन सड़कों की डीपीआर तैयार करेगा। डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार हिमाचल सरकार को सड़क निर्माण के लिए पैसा जारी करेगी।

250 आबादी वाली बस्तियों को जोड़ा जा रहा
प्रदेश में ढाई सौ आबादी वाले बस्तियों को सड़क से जोड़ा जा रहा है। इसमें उन सड़कों को भी शामिल किया है जो कच्ची हैं। नाबार्ड के तहत बनी सड़कों को भी इसमें शामिल किया गया है।

विधायक उठाते रहे हैं सड़कों के मामले
विधायक भी बस्तियों को सड़क से न जोड़े जाने के मामले उठाते रहे हैं। विधायक प्राथमिकता में भी विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र की सड़कें दी हैं। अब चरण-4 में भी इनका निर्माण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-4 के तहत हिमाचल में 1003 बस्तियों को सड़क से जोड़ने के लिए ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट सही पाई गई है। कुछ सड़कों पर पेच फंसा है। केंद्रीय अधिकारियों की ओर से लगाई आपत्तियों को दूर किया जा रहा है। हिमाचल के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा।- विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण मंत्री

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल मौसम: कई क्षेत्रों में सात दिन ...

Next Article

HPBOSE: 12वीं का रिजल्ट फिर से जारी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 4900 मेधावियों को आज मिलेंगे 16-16 हजार रुपये

    July 28, 2026
    By hinditvnews
  • Cricket
    cricketखेल

    PAK vs BAN Live: बारिश से टॉस में देरी, बांग्लादेश के खिलाफ सम्मान बचाने उतरेगी पाकिस्तान

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Electricity
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: बिजली दरों में 30% बढ़ोतरी संभव, पावर कॉर्पोरेशन को 19,600 करोड़ का घाटा

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Train Nurpur Road Baijnath
    उत्तराखण्ड

    Roorkee: प्रयागराज महाकुंभ के लिए 29 स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    देश विरोधी साजिश केस: तीन कश्मीरी छात्र दोषी, एक बरी

    June 3, 2026
    By hinditvnews
  • Ambu
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: एंबुलेंस में 150KM तक बचाव में चिल्लाती रही महिला..

    September 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Chunav
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 17 मई मतदान, शुक्रवार 3 बजे थमेगा प्रचार और ड्राई डे लागू

  • Nadda
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एम्स बिलासपुर में वीआरडीएल की शिलान्यास, खतरनाक वायरस जांच शुरू

  • Shiksha Board
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPTET: इस साल 10 विषयों के लिए होगा टेट

Timeline

  • October 30, 2026

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • October 30, 2026

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • October 30, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

  • October 30, 2026

    VELS University Achieves Major Skill Development Milestone with 14,000+ Students through UNICEF Partnership

  • October 30, 2026

    REVA University Inaugurates First Edition of REVA Literature Festival, Celebrating the Power of Words and Stories

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up ...

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology ICAMEN

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.