Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • आयुर्वेद के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज -डॉ. मुकेश शारदा यह सम्मान पाने वाले भारत के पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर

  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

Chandigarh Newsशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›Chandigarh News›हिमाचल: अध्ययन में खुलासा, बिना जरूरत लिखी जा रहीं एंटीबायोटिक दवाएं, असर हो रहा कम

हिमाचल: अध्ययन में खुलासा, बिना जरूरत लिखी जा रहीं एंटीबायोटिक दवाएं, असर हो रहा कम

By hinditvnews
September 23, 2025
81
0
Antibiotics

Himachal Pradesh : अध्ययन में खुलासा, जरूरी नहीं, फिर भी लिखी जा रहीं एंटीबायोटिक दवाएं; हो रहीं बेअसर

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 23 Sep 2025

सिविल अस्पताल कांगड़ा और पीजीआई चंडीगढ़ समेत कई संस्थानों के अध्ययन में खुलासा हुआ है कि जरूरी नहीं, फिर भी एंटीबायोटिक दवाएं लिखी जा रही हैं। इस कारण ये बेअसर हो रही हैं।

जरूरी नहीं, फिर भी एंटीबायोटिक दवाएं लिखी जा रही हैं। इस कारण ये बेअसर हो रही हैं। यह खुलासा सिविल अस्पताल कांगड़ा और पीजीआई चंडीगढ़ समेत कई संस्थानों के अध्ययन में हुआ है। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के 1219 मरीजों पर परीक्षण किया गया। इनमें एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करने वालों में 20 से 40 साल उम्र के मरीजों की संख्या अधिक रही है। 57 फीसदी में यूरिनरी ट्रैक्ट और 29 फीसदी में श्वास के रोग के लिए दवा का प्रयोग तार्किक पाया गया।

यह अध्ययन स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान चंडीगढ़ के मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. विनय मोदगिल ने किया। इसमें सिविल अस्पताल कांगड़ा में कार्यरत रहे डॉ. विवेक करोल ने भी सहयोग किया। इस अध्ययन को इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी में छापा गया। इनमें से 33 प्रतिशत मरीज शहरी और 66 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित थे। इस नए अध्ययन ने चिंता जताई है कि एंटीबायोटिक दवाओं का अतार्किक उपयोग किया जा रहा है, जो रोगाणुरोधी प्रतिरोध के वैश्विक खतरे को और बढ़ा सकता है। इस क्रॉस-सेक्शनल अध्ययन में अगस्त 2021 और अगस्त 2022 के बीच 1,219 बाह्य रोगियों के लिए जारी एंटीबायोटिक उपचार का विश्लेषण किया। दवा के प्रकार, खुराक, अवधि और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उपचार दिशा-निर्देशों के अनुपालन के आधार पर प्रिस्क्रिप्शन का मूल्यांकन किया।

निष्कर्षों से पता चला कि क्लैवुलैनिक एसिड युक्त एमोक्सिसिलिन सबसे अधिक निर्धारित एंटीबायोटिक यानी 27.2 प्रतिशत था। इसके बाद मेट्रोनिडाजोल यानी 13.4 प्रतिशत और एजिथ्रोमाइसिन 10.3 प्रतिशत था। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अवेयर वर्गीकरण के अनुसार लगभग आधी प्रिस्क्रिप्शन यानी 49.7 प्रतिशत प्रिस्क्रिप्शन एक्सेस ग्रुप में आते हैं, जबकि एक चौथाई से ज्यादा यानी 27.3 प्रतिशत वॉच श्रेणी में आते हैं। रिजर्व समूह से कोई भी एंटीबायोटिक निर्धारित नहीं किया गया। तर्कसंगतता की जांच से पता चला कि मूत्रमार्ग संक्रमण के लिए 57 प्रतिशत प्रिस्क्रिप्शन सही थी, लेकिन श्वसन मार्ग संक्रमण के लिए केवल 29 प्रतिशत प्रिस्क्रिप्शन तर्कसंगत मानी गई। दस्त और श्वसन मार्ग संक्रमण को अनावश्यक एंटीबायोटिक सेवन को कम करने के प्राथमिक लक्ष्य के रूप में पहचाना गया।

एंटीबायोटिक प्रबंधन को मजबूत करने की जरूरत पर बल
इस शोध पत्र के प्रमुख लेखक डॉ. विनय मोदगिल और उनके सहयोगियों ने एंटीबायोटिक प्रबंधन को मजबूत करने की तत्काल जरूरत पर बल दिया। शोधकर्ताओं ने कहा कि हमारा अध्ययन स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए निरंतर प्रशिक्षण और साक्ष्य-आधारित प्रोटोकॉल के सख्त पालन के महत्व को रेखांकित करता है।
Share :
Tagshimachal newsHimachal Study reveals antibiotics are being prescribed even though they are not necessary proving ineffectivehindi news
Previous Article

हिमाचल: सरकारी नौकरी ज्वाइन करने के बाद ...

Next Article

कराहते पहाड़: अंग्रेजों की सुरक्षित राजधानी शिमला ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kissan
    Chandigarh Newsपंजाब

    Farmer Protest: क्यों चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाना चाहते हैं किसान?

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Rishikesh
    उत्तराखण्ड

    Rishikesh: जाम से परेशान युवक ने किया हंगामा

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • Gs
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Operation Sindoor: ब्रिगेडियर सिसोदिया का पाकिस्तान को अनाड़ी बॉक्सर comparison

    May 8, 2025
    By hinditvnews
  • Ups
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: ओपीएस की जगह यूपीएस लागू करने पर मंथन, कैबिनेट में मामला

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Court
    उत्तराखण्ड

    निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर छह माह तक स्थिति स्पष्ट करे सरकार

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • una news
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Una News: पुलिस ने पंजाब जा रही लकड़ी से लदी 28 गाड़ियों को पकड़ा, दस्तावेजों की हो रही जांच

    August 22, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Supriya
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: कंगना रणौत पर सुप्रिया की पोस्ट… कांग्रेस घिरी

  • Budget 25
    CHANDIGHARबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    केंद्रीय बजट 2025: हिमाचल की रेल लाइनों के लिए अतिरिक्त बजट की उम्मीद

  • 08 02 2024
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एसएमसी और कंप्यूटर शिक्षकों को अनुबंध कर्मियों के बराबर वेतन देने की तैयारी

Timeline

  • March 11, 2026

    आयुर्वेद के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज -डॉ. मुकेश शारदा यह सम्मान पाने वाले भारत के पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • #DrMukeshSharda

    आयुर्वेद के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज -डॉ. मुकेश शारदा यह सम्मान पाने वाले ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.