Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT – Design, Technology and Experiences'

  • Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's Children from 'Surviving to Thriving'

  • Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur Category for EY Entrepreneur Of The Year 2026 Malaysia

  • VinFast India Signs Letters of Intent with First 50+ E-Motorcycle Dealers, Expanding Network To 15 States and 34 Cities

  • Tetra Pak Enables 73 Million Litres of Annual Groundwater Recharge Potential in Khed; Hands Over Rejuvenated Ponds to the Community

ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›ऊना›हिमाचल: ईंटें महंगी, घर बनाना हुआ और खर्चीला

हिमाचल: ईंटें महंगी, घर बनाना हुआ और खर्चीला

By hinditvnews
June 27, 2026
115
0
Bricks

Himachal News: घर निर्माण अब पहले से हुआ महंगा, ईंटों की कीमतों में बढ़ोतरी ने बिगाड़ा बजट

हिंदी टीवी न्यूज, ऊना। Published by: Megha Jain Updated Sat, 27 Jun 2026

कोयले की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और बेमौसमी बारिश से ईंट उद्योग पर पड़े असर ने निर्माण सामग्री के दामों में आग लगा दी है।

अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए घर निर्माण अब पहले से कहीं अधिक महंगा हो गया है। कोयले की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और बेमौसमी बारिश से ईंट उद्योग पर पड़े असर ने निर्माण सामग्री के दामों में आग लगा दी है। जिले में पिछले तीन माह के दौरान ईंटों के दाम प्रति हजार 2000 से 2500 रुपये तक बढ़ गए हैं। जहां पहले एक हजार ईंटें 6500 से 7000 रुपये में मिल जाती थीं, वहीं अब इनके लिए 9000 से 9500 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। निर्माण सामग्री के बढ़ते दामों ने आम लोगों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। सीमेंट और सरिया पहले ही महंगे चल रहे हैं, ऐसे में ईंटों की कीमतों में आई भारी वृद्धि ने घर बनाना और कठिन बना दिया है। विडंबना यह है कि ऊना जिले में बड़ी संख्या में ईंट भट्ठे संचालित होने के बावजूद स्थानीय लोगों को महंगी ईंटें खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

दोगुना हुआ कोयला, बढ़ी उत्पादन लागत

ईंट निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कोयला पिछले कुछ समय में दोगुने से अधिक महंगा हो गया है। भट्ठा संचालकों के अनुसार अमेरिका से आयातित कोयला, जो पहले 10 से 11 हजार रुपये प्रति टन मिलता था, अब 19 हजार रुपये प्रति टन तक पहुंच चुका है। कोयले की कीमत बढ़ने से उत्पादन लागत में भारी वृद्धि हुई है, जिसका सीधा असर बाजार में ईंटों के दाम पर पड़ा है। इसके साथ ही डीजल और परिवहन खर्च में बढ़ोतरी ने भी लागत को और बढ़ा दिया है। भट्ठा संचालकों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में पुरानी दरों पर ईंटें बेचना संभव नहीं रह गया है।

बारिश ने ईंट उद्योग को गहरा नुकसान पहुंचाया

इस वर्ष हुई अनियमित और बेमौसमी बारिश ने ईंट उद्योग को गहरा नुकसान पहुंचाया है। भट्ठों में तैयार की जा रही लाखों कच्ची ईंटें बारिश में खराब हो गईं। इन ईंटों के निर्माण पर खर्च हुई मजदूरी और अन्य लागत भी डूब गई। उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि एक-एक भट्ठे को इस सीजन में 30 से 50 लाख रुपये तक का नुकसान झेलना पड़ा है। पहले जहां बारिश का असर मुख्य रूप से मानसून तक सीमित रहता था, वहीं अब मौसम की अनिश्चितता के कारण सालभर उत्पादन प्रभावित हो रहा है।

क्या कहते हैं लोग

कुछ महीने पहले ईंट खरीदना बेहतर विकल्प था, लेकिन अब दाम आसमान छू रहे हैं। सीमेंट और सरिया पहले ही महंगे हैं। एक सामान्य घर बनाने में आठ से दस लाख रुपये तक का खर्च आ रहा है। सरकार को आम आदमी को राहत देने के लिए कदम उठाने चाहिए।– सतीश कुमार, स्थानीय निवासी।

ईंट घर निर्माण की सबसे अहम सामग्री: नरोत्तम

ईंट घर निर्माण की सबसे अहम सामग्री है। अचानक बढ़े दामों ने लोगों को विकल्प तलाशने पर मजबूर कर दिया है। कुछ वर्ष पहले ईंटें चार से पांच हजार रुपये प्रति हजार मिल जाती थीं, लेकिन अब घर बनाना आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है।-नरोत्तम शर्मा, स्थानीय निवासी।

लाभ नहीं, केवल नुकसान ही नुकसान

सलोह में वर्षों से ईंट भट्ठा चला रहे मूल राज बताते हैं कि उद्योग कई चुनौतियों से जूझ रहा है। मजदूरों की कमी, महंगा कोयला और बेमौसमी बारिश ने कारोबार को घाटे का सौदा बना दिया है। उन्होंने कहा कि पहले केवल बरसात के मौसम में काम प्रभावित होता था, लेकिन अब कभी भी बारिश हो जाती है और तैयार हो रहा माल खराब हो जाता है। पिता की याद में भट्ठा चला रहे हैं, लेकिन लाभ नाममात्र का भी नहीं बचा है।

कोयले के दाम घटे तो सस्ती हो सकती हैं ईंटें

ईंट भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान पोहू लाल भारद्वाज ने बताया कि लगातार बढ़ती उत्पादन लागत के कारण ईंटों के दाम बढ़े हैं। उन्होंने कहा, बारिश से पिछले एक वर्ष में भारी नुकसान हुआ है। कोयला और तेल दोनों महंगे हुए हैं। ईंट निर्माण बिना कोयले के संभव नहीं है। यदि आने वाले समय में कोयले की कीमतों में कमी आती है तो ईंटों के दाम भी घट सकते हैं।

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal: Home construction has become costlier; a rise in brick prices has disrupted the budget.hindi newsshimla newsuna news
Previous Article

BPTP Ranks Among North India's Top 3 ...

Next Article

हिमाचल: तकनीकी शिक्षा में प्रमोशन कोटा खत्म, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather
    JaipurRajasthan

    राजस्थान मौसम: 24 मई से फिर भीषण हीटवेव का अलर्ट, गर्मी बढ़ेगी

    May 23, 2026
    By hinditvnews
  • Haridwar1
    उत्तराखण्ड

    Makar Sankranti: ठंड को दरकिनार कर उत्तरकाशी से हरिद्वार तक उमड़े श्रद्धालु

    January 14, 2025
    By hinditvnews
  • Weather update
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: मानसून धीरे-धीरे विदा, आज हल्की बारिश के आसार

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • Weather update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: आज-कल शुष्क, 16 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

    April 14, 2025
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सुक्खू सरकार का यू-टर्न, मंत्रियों-विधायकों को जुलाई में पूरा वेतन

    June 8, 2026
    By hinditvnews
  • Aag
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP फॉरेस्ट फायर: 9 दिन में 113 हेक्टेयर जंगल राख

    April 10, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: कोहरे और शीतलहर से परेशानी, 11 जनवरी से बारिश-बर्फबारी के आसार

  • 1500
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Day: हिमाचल दिवस 2025: पांगी में राज्य स्तरीय समारोह, महिलाओं को 1500 रुपये सहायता”

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP हाईकोर्ट: पंचायत पुनर्गठन मामले में चुनाव आयोग बना प्रतिवादी

Timeline

  • October 8, 2026

    ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT – Design, Technology and Experiences'

  • October 8, 2026

    Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's Children from 'Surviving to Thriving'

  • October 8, 2026

    Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur Category for EY Entrepreneur Of The Year 2026 Malaysia

  • October 8, 2026

    VinFast India Signs Letters of Intent with First 50+ E-Motorcycle Dealers, Expanding Network To 15 States and 34 Cities

  • October 8, 2026

    Tetra Pak Enables 73 Million Litres of Annual Groundwater Recharge Potential in Khed; Hands Over Rejuvenated Ponds to the Community

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT Design, Technology and Experiences'

    ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT – Design, Technology and Experiences'

    By hinditvnews
    October 8, 2026
  • Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's Children from 'Surviving to Thriving'

    Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's ...

    By hinditvnews
    October 8, 2026
  • Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur Category for EY Entrepreneur Of The Year 2026 Malaysia

    Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur ...

    By hinditvnews
    October 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.