Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

  • Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR 1,270.4 Cr and PAT Rising 65.8% YoY

  • ASBL is Redefining What it Means to Be the Best Builder in Hyderabad

  • Asian Paints Celebrates the Spirit of India Through the Colours We Call Our Own, this Independence Day

  • National Symposium on Water in Delhi Calls for Collective Action to Secure India's Water Future

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल के बागवानों को बड़ी राहत, SC सेब बागानों पर मेहरबान

हिमाचल के बागवानों को बड़ी राहत, SC सेब बागानों पर मेहरबान

By hinditvnews
December 17, 2025
188
0
Supreme Court

हिमाचल के लाखों बागवानों को राहत: SC ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, वन भूमि से नहीं हटेंगे सेब के बगीचे

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Megha Jain Updated Wed, 17 Dec 2025

शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह हाशिए पर पड़े वर्ग और भूमिहीन लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार के सामने एक प्रस्ताव रखे।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के लाखों सेब उत्पादकों को वन भूमि पर अतिक्रमण कर लगाए गए फलदार बागों को हटाने के हिमाचल हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया। शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह हाशिए पर पड़े वर्ग और भूमिहीन लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार के सामने एक प्रस्ताव रखे।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने हाईकोर्ट के आदेश को गंभीर परिणाम वाला बताया। खंडपीठ ने कहा कि हाईकोर्ट ने आदेश पारित करने में गलती की जिसके बहुत गंभीर परिणाम होंगे और यह समाज के हाशिए पर पड़े वर्ग और क्षेत्र के भूमिहीन लोगों को प्रभावित करेगा।

पीठ ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा नीतिगत दायरे में आता है और हाईकोर्ट को ऐसा आदेश पारित नहीं करना चाहिए था जो फलदार पेड़ों को काटने को सुनिश्चित करे।हालांकि, शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि वन भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में राज्य सरकार की ओर से कार्रवाई की जा सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार कल्याणकारी राज्य के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एक प्रस्ताव तैयार कर सकती है और आवश्यक अनुपालन के लिए इसे केंद्र के समक्ष रख सकती है। शीर्ष अदालत राज्य सरकार की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। इसके साथ ही, पूर्व उप महापौर टिकेंद्र सिंह पंवर की याचिका पर भी सुनवाई की गई।

सुप्रीम कोर्ट ने पंवार और राय की याचिका पर हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी, जिन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि इस फैसले से, खासकर मॉनसून के मौसम में, लाखों लोग प्रभावित होंगे। 

याचिका में मॉनसून में पेड़ काटने पर जताई गई थी चिंता

पंवर ने पहले कहा था कि हाईकोर्ट ने अपने 2 जुलाई के आदेश में वन विभाग को सेब के बागों को हटाकर उनके स्थान पर वन प्रजातियों के पेड़ लगाने का निर्देश दिया था, जिसमें अतिक्रमणकारियों से भू-राजस्व के बकाया के रूप में लागत वसूलने का भी आदेश था।याचिका में तर्क दिया गया था कि सेब के बाग मिट्टी की स्थिरता में योगदान करते हैं, स्थानीय वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करते हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जो हजारों किसानों की आजीविका का समर्थन करते हैं।

याचिकाकर्ताओं ने कहा था कि मॉनसून के मौसम में बड़े पैमाने पर पेड़ काटना, भूस्खलन और मिट्टी के कटाव के जोखिम को काफी बढ़ा देगा। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि व्यापक पर्यावरण प्रभाव आकलन कराए बिना बागों को हटाने का आदेश मनमाना और असंवैधानिक है, जो आजीविका के अधिकार का उल्लंघन करता है।

बता दें कि 18 जुलाई तक की रिपोर्ट्स में चैथला, कोटगढ़ और रोहड़ू जैसे क्षेत्रों में 3,800 से अधिक सेब के पेड़ काटे गए थे। राज्य भर में 50,000 पेड़ों को हटाने की योजना थी। याचिका में कहा गया है, सार्वजनिक रिपोर्टों से मिले सबूतों के आधार पर, इस आदेश के लागू होने से पूरी तरह से फल लगे सेब के पेड़ों का विनाश हुआ, जिससे व्यापक जन परेशानी और आलोचना उत्पन्न हुई।

सेब उत्पादक संघ के सचिव संजय चौहान ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जब तक आपदा प्रभावित, गरीब परिवारों और किसानों को पांच बीघा तक जमीन नहीं मुहैया करवाई जाती तब तक सेब उत्पादक संघर्षशील रहेगा।वहीं किसान सभा के राज्य सचिव राकेश सिंघा ने इस सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को किसानों ,बागवानों और आम गरीब लोगों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि किसान इसके लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

 



Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsThe Supreme Court has given relief to lakhs of gardeners of Himachal Pradesh
Previous Article

हिमाचल में दिसंबर की गर्मी, शिमला में ...

Next Article

हिमाचल: गर्मी की छुट्टी ले चुके शिक्षकों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल पंचायत चुनाव: अवैध कब्जाधारियों के 1.60 लाख परिवार चुनाव से बाहर

    April 9, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: विंटर सीजन में 75% कम बारिश, 1 सप्ताह का पूर्वानुमान

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics Live Updates: ‘लंबे समय तक नहीं चल सकती सुक्खू सरकार’, जयराम ठाकुर ने बजट पर की डिवीजन की ...

    February 28, 2024
    By hinditvnews
  • 23 01 2024 Musk 23636058 103348239
    राष्ट्रीय

    ताकतवर देश पावर नहीं छोड़ना चाहते, UNSC में भारत का स्थायी सदस्य न होना बकवास’: एलन मस्क ने शक्तिशाली देशों ...

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Sanjay
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    संजय कुमार ने माउंट मकालू फतह कर लहराया तिरंगा

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Dead Body
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पालमपुर कॉलेज में छात्रा ने लगाई फांसी, जांच जारी

    March 19, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Early Warning Of Landslides.
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बादल फटने के खतरे से अलर्ट करेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम

  • Cm
    manaliकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश: मनाली में चंपई सोरेन के पोते की मौत, दोस्तों संग घूमने आया था

  • shimla
    हिमाचल प्रदेश

    शिमला के मशोबरा खंड के ग्राम पंचायत नाला में संतंत्रता दिवस खूब धूम धाम से मनाया गया

Timeline

  • August 14, 2026

    Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

  • August 14, 2026

    Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR 1,270.4 Cr and PAT Rising 65.8% YoY

  • August 14, 2026

    ASBL is Redefining What it Means to Be the Best Builder in Hyderabad

  • August 14, 2026

    Asian Paints Celebrates the Spirit of India Through the Colours We Call Our Own, this Independence Day

  • August 14, 2026

    National Symposium on Water in Delhi Calls for Collective Action to Secure India's Water Future

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

    Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

    By hinditvnews
    August 14, 2026
  • Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR 1,270.4 Cr and PAT Rising 65.8% YoY

    Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR ...

    By hinditvnews
    August 14, 2026
  • ASBL is Redefining What it Means to Be the Best Builder in Hyderabad

    ASBL is Redefining What it Means to Be the Best Builder in Hyderabad

    By hinditvnews
    August 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.