Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • कर्णप्रयाग: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, अस्पताल से स्कूल तक आंदोलन

  • देहरादून: वशीकरण के नाम पर ठगी, फर्जी दस्तावेजों से खाते खुलवाने की तैयारी

  • हिमाचल: मातृत्व अवकाश मांगने पर महिला वैज्ञानिक को नौकरी से निकाला, हाईकोर्ट की रोक

  • हिमाचल: कैश वैन और फूड ऑन व्हील पर लगेगा सालाना वाहन कर

  • हिमाचल: खाना मांगने पर मां ने 8 साल की बेटी की हत्या, गिरफ्तार

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल चुनाव: नगर निगम, जिप-बीडीसी के नतीजे आज

हिमाचल चुनाव: नगर निगम, जिप-बीडीसी के नतीजे आज

By hinditvnews
May 30, 2026
170
0
Chunav

हिमाचल चुनाव: चार नगर निगमों के सुबह, जिप और बीडीसी के देररात तक आते रहेंगे नतीजे

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 30 May 2026

पंचायतीराज संस्थाओं जिला परिषद और बीडीसी के मतों की गणना 31 मई को होनी है। राज्य निर्वाचन आयोग इसकी तैयारियों में जुट गया है।

हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संस्थाओं जिला परिषद और बीडीसी के मतों की गणना 31 मई को होनी है। राज्य निर्वाचन आयोग इसकी तैयारियों में जुट गया है। जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों की मतगणना संबंधित बीडीओ कार्यालयों के दायरे में करवाई जाएगी। जिला परिषद सदस्यों के विजेताओं की आधिकारिक घोषणा उपायुक्त और बीडीसी सदस्यों की विजयी उम्मीदवारों को घोषणा उपमंडलाधिकारियों (एसडीएम) की ओर से की जाएगी। आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती शुरू कर दी है।

91 विकास खंडों में सुबह 9:00 बजे से मतगणना शुरू होगी

प्रदेश के 91 विकास खंडों में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। जिला परिषद वार्डों की मतगणना के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक जिला परिषद वार्ड में मतगणना के लिए 15 से 20 टेबल लगाए जाएंगी, जबकि एक वार्ड की मतगणना में करीब 35 कर्मचारी और अधिकारी तैनात रहेंगे। वोट ज्यादा होने पर टेबल और कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। वहीं, बीडीसी सीटों के लिए सामान्य तौर पर तीन राउंड रखे गए हैं, हालांकि मतों की संख्या कम या अधिक होने की स्थिति में राउंड की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है।

पोलिंग पार्टियों को मतगणना कार्य में शामिल नहीं किया जाएगा

राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाने गई पोलिंग पार्टियों को मतगणना कार्य में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके लिए अलग से नया स्टाफ लगाया जाएगा ताकि चुनाव ड्यूटी से लौटे कर्मचारियों को राहत मिल सके और मतगणना प्रक्रिया भी सुचारू रूप से चल सके। आयोग का मानना है कि अलग टीमों की तैनाती से मतगणना में पारदर्शिता और तेजी दोनों बनी रहेंगी। जिला परिषद के मतगणना रात तीन बजे तक चलेंगे। अगले दिन भी जिला परिषद सदस्यों के विजयी होने की घोषणा हो सकती है।

नगर निगम चुनाव नतीजे सुबह 10:00 बजे तक घोषित होंगे

उधर, नगर निगम सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर के चुनाव परिणामों को लेकर भी प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इन नगर निगमों के नतीजे सुबह 10:00 बजे तक घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों के मतों की गणना नगर निगम के दायरे में कॉलेज या स्कूल में की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारियों को इसके लिए स्थान चयनित करने को कहा गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतपेटियों की सुरक्षा को लेकर भी आयोग ने कड़े इंतजाम किए हैं। सभी मतपेटियों को संबंधित स्ट्रांग रूम में पुलिस सुरक्षा के बीच रखा गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है और अधिकारियों को लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को मतगणना केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

समयबद्ध तरीके से परिणाम घोषित करने के निर्देश जारी किए

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत राठौर ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करवाना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी जिलों में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से परिणाम घोषित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला परिषद के वार्डों की मतगणना के लिए अतिरिक्त स्टाफ भी तैयार रहेगा। पहले बीडीसी उसके बाद जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना होगी।

Share :
TagsHimachal Elections: Counting of votes for Zila Parishad and BDC to take place within the premises of the BDO ohimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

गर्मी से राहत: हिमाचल के पर्यटन स्थलों ...

Next Article

पंचायत चुनाव: बारिश के बीच उत्साह, युवाओं-बुजुर्गों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cabinet Latest
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल मंत्रिमंडल की नए साल की पहली बैठक 8 को

    January 3, 2025
    By hinditvnews
  • Cybercrime
    Chandigarh Newsपंजाब

    ऑनलाइन सट्टा रैकेट: IT सर्च में दुबई लिंक, पंजाब-हरियाणा के पुलिस अफसर संदेह में

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Gurmeet
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: जनगणना का पहला चरण शुरू, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

    April 10, 2026
    By hinditvnews
  • Rishikesh
    उत्तराखण्ड

    Rishikesh News: पशु अस्पताल में एक वर्ष से हो रही बिजली चोरी

    December 17, 2024
    By hinditvnews
  • Doda
    Rajasthan

    Sirohi: डोडा पोस्त तस्करी में निलंबित जेल प्रहरी और एक गिरफ्तार, 43.550 किलो मादक पदार्थ जब्त

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: PBKS vs DC: धर्मशाला में चौके-छक्कों की बारिश, फैंस झूमे

    May 12, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Dharamshala
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    India vs England Test: विद्यार्थियों को आधे दाम पर मिलेगा धर्मशाला मैच का टिकट

  • 12 05 2024
    कांगड़ामंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शानन प्रोजेक्ट की रेजरवायर के बैराज गेट समय पर नहीं खुलते तो बरोट में मच सकती थी तबाही

  • Hp
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्विफ्ट चैट पोर्टल पर हाजिरी नहीं भरने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई, तय हुई समय सीमा

Timeline

  • October 13, 2026

    कर्णप्रयाग: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, अस्पताल से स्कूल तक आंदोलन

  • October 13, 2026

    देहरादून: वशीकरण के नाम पर ठगी, फर्जी दस्तावेजों से खाते खुलवाने की तैयारी

  • October 13, 2026

    हिमाचल: मातृत्व अवकाश मांगने पर महिला वैज्ञानिक को नौकरी से निकाला, हाईकोर्ट की रोक

  • October 13, 2026

    हिमाचल: कैश वैन और फूड ऑन व्हील पर लगेगा सालाना वाहन कर

  • October 13, 2026

    हिमाचल: खाना मांगने पर मां ने 8 साल की बेटी की हत्या, गिरफ्तार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bjp

    कर्णप्रयाग: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, अस्पताल से स्कूल तक आंदोलन

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • Police

    देहरादून: वशीकरण के नाम पर ठगी, फर्जी दस्तावेजों से खाते खुलवाने की तैयारी

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

    हिमाचल: मातृत्व अवकाश मांगने पर महिला वैज्ञानिक को नौकरी से निकाला, हाईकोर्ट की रोक

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.