Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: डॉक्टर से ऑनलाइन ट्रेडिंग में 2.7 करोड़ की ठगी, यूएसडीटी में किया निवेश

हिमाचल: डॉक्टर से ऑनलाइन ट्रेडिंग में 2.7 करोड़ की ठगी, यूएसडीटी में किया निवेश

By hinditvnews
May 31, 2025
266
0
Fraud

Himachal Pradesh: ऑनलाइन ट्रेडिंग में चिकित्सक से हड़पे 2.7 करोड़, अमेरिका करेंसी यूएसडीटी में किए निवेश

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha jain Updated Sat, 31 May 2025

हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर एक चिकित्सक के साथ 2.7 करोड़ की साइबर ठगी हुई है। यह मामला 17 दिसंबर 2024 को साइबर थाना शिमला में आपराधिक साजिश और आईटी एक्ट के तहत दर्ज है।

राजधानी में ऑनलाइन स्टॉक (क्रिप्टोकरेंसी) ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर एक चिकित्सक के साथ 2.7 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मामले के मुख्य आरोपी उत्तरप्रदेश के गेटर नोएडा निवासी प्रदीप ने पुलिस पूछताछ में कबूला कि सह आरोपी गौरव आहूजा बेनामी खातों की व्यवस्था करता था और बेनामी खातों से पैसे निकालने के बाद उसे सौंप देता था। उसने गौरव आहूजा के दिए गए 8,37,000 रुपये को रवि कसाना और राहुल के साथ यूएसडीटी (टेथर) में निवेश किया था। यूएसडीटी का उपयोग क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में किया जाता है, और यह बाजार की अस्थिरता से बचने के लिए भी उपयोग किया जाता है। पुलिस के मुताबिक मामले में अभी बेनामी खाताधारकों की गिरफ्तारियां होनी बाकी है।

यह मामला 17 दिसंबर 2024 को साइबर थाना शिमला में आपराधिक साजिश और आईटी एक्ट के तहत दर्ज है। इस मामले में पुलिस अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन आरोपियों पर डॉ. अजय गोयल के साथ वित्तीय धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए बेनामी बैंक खातों की व्यवस्था की थी। जेपी मॉर्गन चेस के तीन बैंक खातों में अलग-अलग लाभार्थियों के नाम पर पैसे ट्रांसफर किए थे। साथ ही शिकायतकर्ता की 2,70,19,316.50 रकम 13 बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी।

पुलिस जांच में इस मामले में सबसे पहले गुडगांव के आरोपी अमृत दास का बैंक खाता सामने आया। उसके खाते में 8,37,370 रुपये की रकम जमा हुई थी। इस बीच अमृत दास और जिला उत्तरकाशी के चिनियाली सौर निवासी आरोपी बाल मोहन को गिरफ्तार किया। संबंधित बैंक की सीडीआर रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया कि अमृत दास का दोस्त बाल मोहन (गौरव आहूजा का ड्राइवर) उक्त राशि की निकासी के दौरान उसके साथ बैंक में गया था। उक्त राशि को बाल मोहन ने गुडगांव के सेक्टर-57 निवासी आरोपी गौरव आहूजा को दे दी।

इसी आधार के बाद 30 दिसंबर को गौरव को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सह-आरोपी गौरव के कथित कबूलनामे के आधार पर प्रदीप को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, उच्च न्यायालय के आदेशों पर सीबीआई अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के बाद आरोपी प्रदीप कुमार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की संतुष्टि के लिए 1 लाख रुपये के व्यक्तिगत और समान राशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहाई के आदेश दिए है। आरोपी प्रदीप 12 मार्च 2025 से न्यायिक हिरासत पर कैथू जेल में बंद है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: स्पाइस जेट की एक और उड़ान ...

Next Article

हिमाचल: फैटी लीवर के मामले 40% तक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Koksar
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: ठिठुरन बढ़ी, कोकसर वॉटरफॉल जमकर ठोस बर्फ में तबदील

    November 19, 2024
    By hinditvnews
  • Toll Tax
    मंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur-Mandi NH: हमीरपुर-मंडी एनएच पर टोल टैक्स लगेगा या नहीं, संशय बरकरार

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • Airport
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: दून एयरपोर्ट को ग्राहक संतुष्टि सर्वे में दूसरा स्थान

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    हरियाणा: पानीपत में ASI रामेहर शर्मा ने आत्महत्या, घरौंडा थाने में थे तैनात

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Haridwar
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: केमिकल फैक्टरी में आग से दो की मौत, दो लापता; नौ घंटे बाद काबू पाया

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • Post
    उत्तराखण्ड

    Exclusive: हिंदी लिखनी आती नहीं और उत्तराखंड में बन गए डाक सेवक..

    October 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: समझौते के बाद हाईकोर्ट ने सजा रद्द की

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: 6 दिन बारिश के आसार, 18-19 जून को अंधड़ का अलर्ट

  • Himachal News
    election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: हिमाचल उपचुनाव में हार के बाद BJP करेगी मंथन बैठक, इन दो पूर्व मंत्रियों से आखिर क्‍यों किया किनारा?

Timeline

  • September 15, 2026

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • September 15, 2026

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • September 15, 2026

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • September 15, 2026

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • September 15, 2026

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arrest

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Ram mandir

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Rape

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.