Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • अक्षय कुमार केस: एमएनएस नेता रिहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ

  • जयपुर: पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

  • UP: बरेली में सीएम योगी बोले- अब यूपी सुरक्षित, ग्राम प्रहरियों को सौगात

  • कर्णप्रयाग: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, अस्पताल से स्कूल तक आंदोलन

  • देहरादून: वशीकरण के नाम पर ठगी, फर्जी दस्तावेजों से खाते खुलवाने की तैयारी

Chandigarh Newsपंजाबशिमला
Home›Chandigarh News›हिमाचल: डॉ. अमरीन और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लिए सात फेरे

हिमाचल: डॉ. अमरीन और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लिए सात फेरे

By hinditvnews
September 22, 2025
291
0
Vv

Himachal: डाॅक्टर अमरीन काैर से परिणय सूत्र में बंधे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, चंडीगढ़ में लिए सात फेरे

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला/चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Mon, 22 Sep 2025

लोक निर्माण मंत्री एवं पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह सोमवार को डाॅ. अमरीन काैर संग परिणय सूत्र में बंध गए।

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह सोमवार को डाॅ. अमरीन काैर संग परिणय सूत्र में बंध गए। आनंद कारज चंडीगढ़ के सेक्टर 11 के गुरुद्वारा साहिब में हुआ।  विक्रमादित्य सिंह ने शादी चंडीगढ़ निवासी सरदारनी ओपिंदर कौर एवं सरदार जोतिंदर सिंह सेखों की पुत्री अमरीन कौर के साथ शादी के सात फेरे लिए।  इस अवसर पर दोनों परिवारों के सदस्यों ने नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

दूसरी बार  वैवाहिक बंधन में बंधे
बता दें, बुशहर राजघराने के वारिस विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार वैवाहिक बंधन में बंधे हैं। विक्रमादित्य की पहली शादी 8 मार्च 2019 को राजस्थान की सुदर्शना सिंह से हुई थी, लेकिन 2020 में उनका तलाक हो गया। अब उन्होंने दूसरी शादी चंडीगढ़ निवासी अमरीन कौर से की है।

जानिए  डॉ. अमरीन सेखों के बारें में 
डॉ. अमरीन सेखों के पास अंग्रेजी और मनोविज्ञान में दोहरी मास्टर डिग्री है और उन्होंने मनोविज्ञान में पीएचडी भी की है। डॉ. अमरीन सेखों पंजाब यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के पद पर काम रह रही हैं। बताया जा रहा है कि डॉ. सेखों विक्रमादित्य सिंह की पुरानी दोस्त हैं। वह करीब 35 साल की हैं और उनकी यह पहली शादी है।

कौन हैं विक्रमादित्य सिंह?
विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश के एक प्रमुख राजनेता और कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। वे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पुत्र हैं। वर्तमान में, वे हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग , तथा शहरी विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं। वे शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने हिमाचल के बिशप कॉटन स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से इतिहास में स्नातक किया। इसके बाद, उन्होंने लंदन से इतिहास में मास्टर्स डिग्री हासिल की।

राजनीतिक कॅरियर
विक्रमादित्य सिंह ने 2013 में राजनीति में प्रवेश किया और हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने। वे 2017 में पहली बार शिमला ग्रामीण से विधायक चुने गए और 2022 में दोबारा इस सीट से जीत हासिल की। 2022 में, उन्हें सुक्खू सरकार में लोक निर्माण विभाग, युवा सेवा और खेल विभाग का मंत्री बनाया गया। बाद में उन्हें शहरी विकास विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई। वर्तमान में इनके पास लोक निर्माण विभाग और शहरी विकास की जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने उन्हें मंडी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया, जहां उनका मुकाबला भाजपा की कंगना रनौत से हुआ, लेकिन वे हार गए।

 

Share :
Tagschandigarh newshimachal newshindi newspunjab news
Previous Article

केजरीवाल का मोदी पर तंज: ‘पहले विदेशी ...

Next Article

चमोली आपदा: बहुओं ने बचाई जान, मलबे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 02 09 2024 Himachal News 77 23789951 M
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कंगना रनौत की गैरमौजूदगी पर बरसे राजस्व मंत्री, कहा- मेकअप खराब होने के डर से नहीं आईं

    September 3, 2024
    By hinditvnews
  • Job
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

    September 9, 2026
    By hinditvnews
  • tourism news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पंचायतों में भवन निर्माण एनओसी शुल्क तय, घर के लिए ₹100, व्यावसायिक पर ₹1000

    January 3, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: केंद्र से कम मदद, आर्थिक प्रबंधन में जुटी सरकार

    May 13, 2025
    By hinditvnews
  • Modi
    उत्तर प्रदेश

    UP: पीएम से संवाद में रायबरेली की महिला ने कही ऐसी बात, मोदी बोले- चुनाव लड़ना है क्या?

    April 8, 2025
    By hinditvnews
  • mid-day
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    बच्चों की सेहत से खिलवाड़: मिड-डे मील में मिला ई कोली बैक्टीरिया

    January 4, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    रोहड़ू: बौंद्रा देवता के मंदिर में डकैती और हत्या के 3 दोषियों को उम्रकैद

  • Charas
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu: मणिकर्ण रोड पर चरस संग पकड़ा 21 साल का युवक

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: छह दिन बारिश का अनुमान, 27-28 मई को अंधड़-ओलावृष्टि अलर्ट

Timeline

  • October 13, 2026

    अक्षय कुमार केस: एमएनएस नेता रिहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ

  • October 13, 2026

    जयपुर: पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

  • October 13, 2026

    UP: बरेली में सीएम योगी बोले- अब यूपी सुरक्षित, ग्राम प्रहरियों को सौगात

  • October 13, 2026

    कर्णप्रयाग: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, अस्पताल से स्कूल तक आंदोलन

  • October 13, 2026

    देहरादून: वशीकरण के नाम पर ठगी, फर्जी दस्तावेजों से खाते खुलवाने की तैयारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Akshay

    अक्षय कुमार केस: एमएनएस नेता रिहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    जयपुर: पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • Yogi

    UP: बरेली में सीएम योगी बोले- अब यूपी सुरक्षित, ग्राम प्रहरियों को सौगात

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.