Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मौसम: हिमाचल में ठंड की दस्तक, केलांग 3.8°C; तापमान 2-5 डिग्री गिरा

  • हिमाचल: ज्वालामुखी मंदिर में खुद को आग लगाने वाले श्रद्धालु की मौत

  • हिमाचल: नित्थर में कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत

  • हिमाचल: क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, यूपी-नेपाल तक नेटवर्क

  • हिमाचल: क्षेत्रीय-जातीय संतुलन में अटका मंत्रिमंडल विस्तार

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: तीसरे बच्चे पर भी 180 दिन मातृत्व अवकाश मंजूर

हिमाचल: तीसरे बच्चे पर भी 180 दिन मातृत्व अवकाश मंजूर

By hinditvnews
March 20, 2026
186
0
Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

हिमाचल: तीसरे बच्चे के जन्म पर भी महिला को 180 दिन का मातृत्व अवकाश, स्वास्थ्य विभाग ने अवकाश को दी मंजूरी

हिंदी टीवी नेटवर्क, शिमला Published by: Megha Jain Updated Fri, 20 Mar 2026

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीसरे बच्चे के जन्म पर 180 दिनों के मातृत्व अवकाश को मंजूरी दे दी है।

स्वास्थ्य विभाग ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों का अनुपालन करते हुए याचिकाकर्ता को तीसरे बच्चे के जन्म पर 180 दिनों के मातृत्व अवकाश को मंजूरी दे दी है। इसे लेकर स्वास्थ्य निदेशक की ओर से हाईकोर्ट में हलफनामा दायर किया गया है। हलफनामे में बताया गया है कि अदालती आदेश की अनुपालना लंबित एसएलपी के अंतिम परिणाम के अधीन होगी। विभाग ने यह कदम याचिकाकर्ता की ओर से दायर अवमानना याचिका के बाद उठाया है।

याचिकाकर्ता अर्चना शर्मा ने वर्ष 2025 में अपने मातृत्व अवकाश के अधिकार के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत ने 30 जुलाई 2025 को उनके पक्ष में निर्णय सुनाया था। इसके बाद विभाग ने इसके खिलाफ एलपीए दायर कर दी थी।

इसके बाद डबल बेंच की खंडपीठ ने एकल जज के फैसले पर अंतरिम रोक लगाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद सरकार ने कानूनी राय ली। 20 फरवरी 2026 को प्रशासनिक विभाग (स्वास्थ्य) से मिली मंजूरी के बाद, निदेशक स्वास्थ्य सेवाओं ने 5 मार्च 2026 को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए।

टीचर टेस्ट मामले में आज आ सकता है फैसला
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षकों के चयन के लिए अनिवार्य परीक्षा करवाने को लेकर शुक्रवार को फैसला करेगा। वीरवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और सीबीएसई की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है।

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने अदालत से इस टेस्ट परीक्षा पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने अदालत को बताया कि यह परीक्षा कनिष्ठ और वरिष्ठ शिक्षकों के बीच भेदभाव और असमानता पैदा कर रही है,जो कि संविधान की धारा 14 के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वह नीति बनाने के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उन गलत मापदंडों के खिलाफ हैं जो आने वाले वर्षों में विसंगतियां पैदा करेंगे। इसे लेकर एक अन्य मामला भी हाईकोर्ट में दायर किया गया है, जिसमें आरोप लगाए गए हैं कि टीजीटी हिंदी और संस्कृत शिक्षकों के लिए आवेदन फार्म भरने में कोई प्रावधान नहीं है।

इस पर स्पष्टता जानने के लिए प्रदेश सरकार ने अदालत से मामले को शुक्रवार को सुनने की मांग की, जिसे न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने स्वीकार कर लिया। ज्वाइंट टीचर्स फ्रंट की ओर से यह याचिका दायर की गई है।
अपमानजनक भाषा केस में भरमौरी बरी 
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर दायर मामले में कांग्रेस नेता ठाकुर सिंह भरमौरी को आरोपों से बरी कर दिया है। याचिकाकर्ता भरमौरी ने 3 अक्तूबर 2021 को पुलिस स्टेशन भरमौर में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर चल रहे मामले को रद्द करने की मांग की थी। न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत ने कहा कि इस कार्रवाई को जारी रखने से न केवल याचिकाकर्ता को अनावश्यक परेशानी होगी, बल्कि लंबे मुकदमे से भी गुजरना पड़ेगा। रिकॉर्ड पर कोई विश्वसनीय साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया है, जिससे यह पता चले कि याचिकाकर्ता ने जानबूझकर प्रधानमंत्री का अपमान किया। भाजपा के एक पदाधिकारी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को से शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया था किप्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ टिप्पणियां की थीं।
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Woman Entitled to 180 Days of Maternity Leave Even Upon the Birth of a Third Childhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: 870 पीईटी भर्ती शुरू, मानदेय ₹21,500

Next Article

युद्ध का असर: पश्चिम एशिया संकट से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ram mandir
    उत्तर प्रदेश

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

    September 15, 2026
    By hinditvnews
  • Eye Diseases
    शिमलास्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में कोरोनाकाल के बाद बच्चों में बढ़ गए नेत्ररोग

    August 30, 2025
    By hinditvnews
  • Murder
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सुंदरनगर में बेटे ने मां की हत्या की, पिता घायल; आरोपी गिरफ्तार

    June 22, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लॉटरी के विरोध में विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों का प्रदर्शन

    September 2, 2026
    By hinditvnews
  • Murmu
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: 12-13 जून को देहरादून दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    June 1, 2026
    By hinditvnews
  • Meeting Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए अच्छी खबर… सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग को सीएम की मंजूरी

    December 13, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Ram
    ऊनाशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Ram Mandir: शिमला समेत इन जिलों में शुरू होंगी बस सर्विस; जानिए कितना होगा किराया

  • Yogna
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    PM मुद्रा योजना: लाभार्थी पूनम से बोले पीएम मोदी – वाह, शानदार कहानी!

  • Markanda
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    रवि को टिकट मिलते ही मारकंडा ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ दिया सामूहिक इस्तीफा

Timeline

  • September 18, 2026

    मौसम: हिमाचल में ठंड की दस्तक, केलांग 3.8°C; तापमान 2-5 डिग्री गिरा

  • September 18, 2026

    हिमाचल: ज्वालामुखी मंदिर में खुद को आग लगाने वाले श्रद्धालु की मौत

  • September 18, 2026

    हिमाचल: नित्थर में कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत

  • September 18, 2026

    हिमाचल: क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, यूपी-नेपाल तक नेटवर्क

  • September 18, 2026

    हिमाचल: क्षेत्रीय-जातीय संतुलन में अटका मंत्रिमंडल विस्तार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himachal Weather

    मौसम: हिमाचल में ठंड की दस्तक, केलांग 3.8°C; तापमान 2-5 डिग्री गिरा

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Dead body

    हिमाचल: ज्वालामुखी मंदिर में खुद को आग लगाने वाले श्रद्धालु की मौत

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Accident

    हिमाचल: नित्थर में कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.