Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: तृतीय श्रेणी कर्मियों को पेंशन में दैनिक वेतन सेवा का लाभ मंजूर

हिमाचल: तृतीय श्रेणी कर्मियों को पेंशन में दैनिक वेतन सेवा का लाभ मंजूर

By hinditvnews
May 5, 2026
126
0
himachal high court

हिमाचल: तृतीय श्रेणी कर्मियों को भी मिलेगा पेंशन के लिए दैनिक वेतन भोगी सेवा का लाभ, सरकार की अपील खारिज

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 05 May 2026

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें एक तृतीय कर्मचारी को पेंशन लाभ देने के एकल पीठ के आदेश को चुनौती दी गई थी।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें एक तृतीय कर्मचारी को पेंशन लाभ देने के एकल पीठ के आदेश को चुनौती दी गई थी। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि दैनिक वेतन भोगी सेवा की गणना का लाभ अब केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक सीमित नहीं है। अदालत ने एकल पीठ के उस निर्देश को बरकरार रखा, जिसमें सक्षम प्राधिकारी को याचिकाकर्ता के पेंशन लाभों पर विचार करने का आदेश दिया गया था। कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार स्थापित कानूनी सिद्धांतों से बंधी है और यह अपील तथ्यों और कानून के आधार पर पूरी तरह से निराधार है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि नियमित सेवा पेंशन की अवधि (10 वर्ष) से कम पड़ती है, तो पिछले दैनिक वेतन भोगी कार्यकाल को जोड़कर कर्मचारी की पात्रता तय की जानी चाहिए।

यहां जानें पूरा मामला
प्रतिवादी राजू राम वर्ष 1992 में दैनिक वेतन भोगी के रूप में नियुक्त हुए थे। 1 जनवरी 2002 से उनकी सेवाओं को नियमित किया गया। 28 फरवरी 2011 को वह सेवानिवृत्त हो गए। उनकी नियमित सेवा केवल 9 साल और 2 महीने थी, जो पेंशन के लिए अनिवार्य 10 साल की सेवा से कम थी। सरकार ने दलील दी थी कि सुंदर सिंह और बालो देवी मामलों में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय (जिसमें 50 फीसदी दैनिक सेवा को पेंशन के लिए जोड़ने की बात थी) केवल क्लास फोर कर्मचारियों के लिए थे, क्लास-तीन के लिए नहीं। हाईकोर्ट ने सरकार के तर्क को भ्रामक बताते रूप लाल बनाम हिमाचल राज्य मामले का हवाला देते हुए कहा कि दैनिक वेतन भोगी सेवा का लाभ अब क्लास थ्री कर्मचारियों को भी देय है। चूंकि राजू राम की नियमित सेवा 10 साल से कम थी, इसलिए उनके 1992 से 2002 तक के दैनिक सेवा काल का लाभ दिया जाना अनिवार्य है।

शिक्षकों और कर्मचारियों के रोके गए सेवा लाभ बहाल करने के दिए आदेश
प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि 28 मार्च 2025 के उस विवादास्पद कार्यालय आदेश के कारण जिन कर्मचारियों के सेवा लाभ रोक दिए गए या वापस ले लिए गए थे, उन्हें तुरंत बहाल किया जाए। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने प्रतिवादी राज्य सरकार और शिक्षा विभाग को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे याचिकाकर्ताओं और उनके जैसे अन्य सभी प्रभावित कर्मचारियों को 30 जून 2026 तक सभी देय सेवा लाभ प्रदान करना सुनिश्चित करें। अमित कुमार और अन्य याचिकाकर्ताओं ने अदालत में गुहार लगाई थी कि सरकार ने 2024 के नए अधिनियम का हवाला देते हुए उनके उन सेवा लाभों को वापस ले लिया था, जो उन्हें वर्षों पहले अदालती आदेशों के आधार पर मिले थे। सरकार ने अब अपनी गलती सुधारते हुए स्वीकार किया है कि पुराने डीम्ड रेगुलाइजेशन के मामलों पर नया कानून प्रभावी नहीं होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि हिमाचल प्रदेश भर्ती और सेवा शर्तें अधिनियम, 2024 उन मामलों पर लागू नहीं होगा जो एक दशक पहले ही कोर्ट द्वारा तय किए जा चुके हैं। सरकार ने माना कि पुराने स्वीकृत निर्णयों (जैसे कुलदीप चंद और अजय कुमार मामले) को इस नए कानून की आड़ में दोबारा नहीं खोला जा सकता।

 

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal: Class III Employees to Also Receive Benefit of Daily Wage Service for Pension; Govt Appeal Dismissedhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: सीबीएसई स्कूलों में जॉइन न करने ...

Next Article

हिमाचल: 12वीं मेरिट में शिमला पिछड़ा, सिर्फ ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal CM In Mahakumbh: सुक्खू पहुंचे प्रयागराज, महाकुंभ में डुबकी

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Rekha
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: चार खेल परिसरों के बदले नाम, शासनादेश जारी

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • Dead body
    हरियाणा

    रोहतक में महिला की हत्या: पति और प्रेमिका पर गला घोंटकर हत्या का आरोप, शव पर मिले चोट के निशान

    May 29, 2026
    By hinditvnews
  • Vibhag
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सुखाश्रय और सुख शिक्षा योजना में मंदिर ट्रस्ट की मदद

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • 17 01 2024 Arvind Kejriwal 23631636
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब में केजरीवाल और पूर्व सीएम की जान को खतरा, जेड प्लस सुरक्षा बरकरार

    March 7, 2025
    By hinditvnews
  • Nati
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल दिवस: रिज पर संस्कृति की धूम, मंत्री ने फहराया तिरंगा

    April 16, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Chitta
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के साथ पुलिस का जवान गिरफ्तार

  • Sanjauli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Sanjauli Mosque Dispute: स्मार्ट पुलिस की एक हफ्ते की तैयारी छह मिनट में धड़ाम

  • Supreem court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पांच बीघा भूमि नियमितीकरण पर सुप्रीम कोर्ट का यथास्थिति आदेश

Timeline

  • September 12, 2026

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • September 12, 2026

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • September 12, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • September 12, 2026

    BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • September 12, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease ...

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.