हिमाचल: दिन में गर्मी, रात में ठंड; केलांग का पारा 3.7 डिग्री ऊपर

हिमाचल मौसम अपडेट: दिन में गर्मी तो रात में बढ़ी ठंड; केलांग का पारा सामान्य से 3.7 डिग्री ऊपर
हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 21 Sep 2026
मानसून की विदाई से पहले हिमाचल प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से औसतन 1.8 डिग्री अधिक, जबकि न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री कम रहा। केलांग में दिन का तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री ऊपर रहा, जबकि चंबा में रात का तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
मानसून की विदाई से पहले हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन ज्यादा गर्म और रातें ज्यादा ठंडी हो रही हैं। मानसून के इस हफ्ते विदा होने के आसार हैं। रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से औसतन 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।
मंडी में 2.3, शिमला और सुंदरनगर में 2.2, कांगड़ा और पालमपुर में 1.6, भुंतर में 1.4, मनाली में 1.3, ऊना में 1.1, सोलन में 0.8 और बिलासपुर में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। प्रदेश में अधिकतम तापमान की औसत बढ़ोतरी 1.8 डिग्री सेल्सियस रही। रात के तापमान में कई क्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गई। चंबा में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। केलांग में 2.2, भुंतर में 2.0, पालमपुर में 1.9, सोलन में 1.1 और बिलासपुर में 1.8 डिग्री की कमी दर्ज हुई। सुंदरनगर में 0.9, कल्पा में 0.4, नाहन में 1.0, मनाली में 0.2 और मंडी में 0.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। हालांकि, शिमला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 और ऊना में 0.1 डिग्री अधिक रहा।
ऊना में 34.2, केलांग में 5.8 डिग्री रहा तापमान
बीते दिन प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुंदरनगर में 32.8, पांवटा साहिब में 32.6, बजौरा में 32.2, कांगड़ा और बिलासपुर में 32.0 तथा मंडी में 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। शिमला में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री रहा। वहीं रात में केलांग सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्पा में 8.2, मनाली में 11.2 और कुफरी में 11.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार 26 सितंबर तक प्रदेश के उच्च, मध्य और मैदानी एवं निचले पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।