Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT – Design, Technology and Experiences'

  • Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's Children from 'Surviving to Thriving'

  • Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur Category for EY Entrepreneur Of The Year 2026 Malaysia

  • VinFast India Signs Letters of Intent with First 50+ E-Motorcycle Dealers, Expanding Network To 15 States and 34 Cities

  • Tetra Pak Enables 73 Million Litres of Annual Groundwater Recharge Potential in Khed; Hands Over Rejuvenated Ponds to the Community

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: पोषण अभियान के करोड़ों रुपये बिना खर्च, रिपोर्ट में खुलासा

हिमाचल: पोषण अभियान के करोड़ों रुपये बिना खर्च, रिपोर्ट में खुलासा

By hinditvnews
April 4, 2025
331
0
Paise

हिमाचल: पोषण अभियान में बिना खर्च किए रह गए करोड़ों रुपये, रिपोर्ट में खुलासा

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Fri, 04 Apr 2025

पोषण अभियान में कड़ों रुपये बिना खर्च किए रह गए। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 83.39 लाख रुपये और 2023-24 में 11.37 करोड़ रुपये खर्च नहीं किए गए।

हिमाचल प्रदेश में पोषण अभियान में कड़ों रुपये बिना खर्च किए रह गए। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 83.39 लाख रुपये और 2023-24 में 11.37 करोड़ रुपये खर्च नहीं किए गए। इस पर राज्य विधानसभा की कल्याण समिति ने तल्खी दिखाई है। कल्याण समिति ने अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है। अभियान पोषण- 2.0 का उद्देश्य छोटे बच्चों 6 वर्ष से कम आयु, किशोरियों 14-18 वर्ष, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली धात्री माताओं में कुपोषण की समस्या का समाधान करना है। इस समिति के अध्यक्ष विधायक मोहन लाल ब्राक्टा हैं, जबकि इसके 11 विधानसभा सदस्य हैं।

योजना के संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में 9.47 करोड़ और 2023-24 में 34.10 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया। वर्ष 2022-23 में 8.64 करोड़ रुपये और 2023-24 में 22.72 करोड़ रुपये व्यय किए गए। इस पर समिति ने वित्तीय वर्ष 2022-23 व 2023-24 में बजट को पूर्ण रूप से व्यय न करने के क्या कारण जानने चाहे हैं। समिति ने यह भी जानना चाहा है कि वर्णित वित्तीय वर्षों की शेष बची धनराशि 83.39 लाख रुपये और 11.37 करोड़ रुपये की रकम को कहां-कहां खर्च किया गया और यदि यह धनराशि सरेंडर की गई तो कारण बताएं। समिति ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की अपेक्षा वित्तीय वर्ष 2023-24 में तीन गुणा से भी अधिक बजट प्रावधान करने के कारणों से भी अवगत करवाने को कहा। विभाग ने इस पर स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया तो उससे भी समिति ने असंतोष जताया है।

योजना व्यय का 90 प्रतिशत भारत सरकार, 10 प्रतिशत राज्य सरकार वहन कर रही
पोषण अभियान को वर्ष 2017-18 में देश के कुछ चिन्हित जिलों में आरंभ किया गया। 8 मार्च 2018 को इस अभियान के प्रथम चरण में हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों चंबा, हमीरपुर, सोलन, ऊना और शिमला का चयन किया गया। 10 दिसंबर 2018 को द्वितीय चरण में भारत सरकार की ओर से मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और सिरमौर में भी इस अभियान को शुरू करने की स्वीकृति दी। इस समय यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। पोषण अभियान केंद्र प्रायोजित कार्यक्रम है। इस योजना में होने वाले व्यय का 90 प्रतिशत भारत सरकार और 10 प्रतिशत राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाता है।

 

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal: Crores of rupees remained unspent in Poshan Abhiyaanhindi newsreport revealsshimla news
Previous Article

हमीरपुर: 5 साल बाद कोहड़रा पंचायत को ...

Next Article

चारधाम यात्रा 2025: 8 अप्रैल से केदारनाथ ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Chandigarh
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: नगर निगम की बैठक आज, मीट-फिश से पार्किंग तक नियम बदलेंगे

    September 22, 2026
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: हाईकोर्ट ने फैसले लिखने में AI टूल्स पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    April 7, 2026
    By hinditvnews
  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: HP पंचायत चुनाव अधिसूचना, अप्रैल के तीसरे हफ्ते में

    April 10, 2026
    By hinditvnews
  • Kissan
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: 22 दिसंबर को किसान-मजदूर मोर्चा और सरकार की बैठक, शंभू बॉर्डर मुआवजे पर अड़चन

    December 20, 2025
    By hinditvnews
  • Karanprayag
    उत्तराखण्ड

    Srinagar Garhwal: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में टनल-8 देश की सबसे लंबी सुरंग बनी

    May 1, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 11 जुलाई तक चेतावनी

    July 8, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP CU: केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला जुलाई से पांच विषयों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करेगा

  • Jairam
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Assembly Winter Session: भाजपा घेरेगी सदन के भीतर और बाहर

  • Download (15)
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: सीएम ने चॉपर भेजकर बड़ा भंगाल से बीमार महिला को किया एयरलिफ्ट, बेटे बोला- सरकार ने बचा दी मां की जान

Timeline

  • October 8, 2026

    ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT – Design, Technology and Experiences'

  • October 8, 2026

    Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's Children from 'Surviving to Thriving'

  • October 8, 2026

    Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur Category for EY Entrepreneur Of The Year 2026 Malaysia

  • October 8, 2026

    VinFast India Signs Letters of Intent with First 50+ E-Motorcycle Dealers, Expanding Network To 15 States and 34 Cities

  • October 8, 2026

    Tetra Pak Enables 73 Million Litres of Annual Groundwater Recharge Potential in Khed; Hands Over Rejuvenated Ponds to the Community

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT Design, Technology and Experiences'

    ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT – Design, Technology and Experiences'

    By hinditvnews
    October 8, 2026
  • Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's Children from 'Surviving to Thriving'

    Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's ...

    By hinditvnews
    October 8, 2026
  • Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur Category for EY Entrepreneur Of The Year 2026 Malaysia

    Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur ...

    By hinditvnews
    October 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.