Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • fischer Earthquake-proof Retrofitting Solutions – A New Hope for Millions of Existing Buildings in India

  • BATIC 2026: Global Digital Leaders Unite to Build APAC's Connectivity, Cloud, and AI Future

  • Gaurs Group Ties-Up with European Design Giant Seaform Germany for Luxury Kitchens for All Projects; Association Valued at Rs. 150 Crore

  • Galgotias University's Students Take on the World's Biggest Problems at the Galgotias G20 Summit

  • Bajaj Finance Personal Loan Offers Flexible Repayment Options with Loan Utsav 2026 Benefits

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: बिजली विभागों से हटाए जाएंगे 40 पद

हिमाचल: बिजली विभागों से हटाए जाएंगे 40 पद

By hinditvnews
May 15, 2025
277
0
Bijli

Himachal News: बिजली बोर्ड, पावर कारपोरेशन, ऊर्जा निदेशालय से शिफ्ट किए जाएंगे 40 पद

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 15 May 2025

बिजली बोर्ड, पावर कारपोरेशन और ऊर्जा निदेशालय से विभिन्न श्रेणी के अधिकारियों और कर्मचारियों के 40 पद शिफ्ट किए जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एकीकृत विद्युत व्यापार इकाई के रूप में ऊर्जा प्रबंधन केंद्र का पुनर्गठन कर दिया है। बुधवार को राजपत्र में ऊर्जा सचिव की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। केंद्र को सफलतापूर्वक चलाने के लिए बिजली बोर्ड, पावर कारपोरेशन और ऊर्जा निदेशालय से विभिन्न श्रेणी के अधिकारियों और कर्मचारियों के 40 पद शिफ्ट किए जाएंगे। अभी अलग-अलग इकाइयों के माध्यम से प्रदेश से बाहर बिजली बेची जा रही है। ऊर्जा प्रबंधन केंद्र के काम शुरू करने पर एक एजेंसी के माध्यम से यह काम किया जाएगा। इससे प्रदेश की आय में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश मंत्रिमंडल ने बीते वर्ष ऊर्जा प्रबंधन केंद्र के माध्यम से बाहरी राज्यों को बिजली बेचने का काम शुरू करने का फैसला लिया था। फैसला लागू करने के लिए ऊर्जा प्रबंधन केंद्र की स्थापना का कुछ माह पूर्व काम शुरू हुआ था। अब सरकार ने सुचारू तौर पर कार्य करने के लिए ऊर्जा प्रबंधन केंद्र के पुनर्गठन से संबंधित दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि तीनों संस्थाओं बिजली बोर्ड, पावर कारपोरेशन और ऊर्जा निदेशालय की ओर से किए जा रहे असंगत व्यापार के कारण अक्सर उप-इष्टतम मूल्य निर्धारण, अकुशल नियोजन और बेमेल विद्युत खरीद और बिक्री के कारण नुकसान हो रहा था।

विश्व बैंक ने अपने विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत अधिसूचना में कुछ बदलाव किया है। बदलाव के तहत ऊर्जा प्रबंधन केंद्र सभी राज्य के स्वामित्व वाली उपयोगिताओं के लिए बिजली खरीद, बिक्री, बैंकिंग, पूर्वानुमान, योजना और वास्तविक समय की निगरानी को संभालेगा। नए संगठनात्मक ढांचे को बनाने के लिए बिजली बोर्ड, पावर कारपोरेशन और ऊर्जा निदेशालय से 40 पद शिफ्ट किए जाएंगे। सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता को एरिया लोड डिस्पैच सेंटर (एएलडीसी) में चौबीसों घंटे शिफ्ट में तैनात किया जाएगा। शुरुआती तैनाती छह महीने के आधार पर होगी, इसके बाद स्थायी नियुक्ति के लिए सहमति प्राप्त की जाएगी।

अधिसूचना के अनुसार ऊर्जा प्रबंधन केंद्र नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर काम करेगा। बिजली बोर्ड, पावर कारपोरेशन और ऊर्जा निदेशालय द्वारा उनके अनुबंधित बिजली क्षमताओं के अनुपात में खर्च साझा किया जाएगा। निदेशक ऊर्जा की देखरेख में केंद्र काम करेगा। वित्तीय निहितार्थ, बिजली निपटान दरों और नियामक अनुपालन के अनुमोदन के लिए विनियामक आयोग के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। इस बदलाव से बिजली खरीद दक्षता में सुधार, लागत में कमी, बाजार भागीदारी को मजबूत करने और हिमाचल प्रदेश को जटिल बिजली बाजारों में बेहतर तरीके से काम करने के लिए तैयार करने की उम्मीद है।

 

 

Share :
TagsHimachal News 40 Posts Will Be Shifted From Electricity Board Power Corporation Energy Directorate Knowhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

कालका-शिमला रेलमार्ग पर जल्द दौड़ेंगे विस्ताडोम कोच, ...

Next Article

हिमाचल: वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले में हाईकोर्ट ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सेना की कार्रवाई के बाद सीएम का बंजार दौरा रद्द, आपात बैठक

    May 7, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: किसानों को 4.04 रुपये यूनिट पर बिजली सब्सिडी

    May 13, 2025
    By hinditvnews
  • Rawat
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: रील विवाद पर सियासत, भाजपा का मुस्लिम तुष्टीकरण आरोप

    December 22, 2025
    By hinditvnews
  • hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र दोपहर 2 बजे शुरू, सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर

    February 16, 2026
    By hinditvnews
  • Rohtak
    हरियाणा

    मेरठ के उलट हत्याकांड: पत्नी के प्रेमी को पीटकर गड्ढे में जिंदा गाड़ा

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • 09 0 03 2024
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Elections: हिमाचल में नए प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस

    March 9, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla Weather
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: इन चोटियों पर बर्फबारी, शिमला समेत कई क्षेत्रों में बारिश

  • hpbose
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: 26 मई से शुरू होंगी 5वीं और 8वीं की री-अपीयर परीक्षाएं

  • Download
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan News: कनाडा के नाम पर वीजा लगाने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, करोड़ों की ठगी, तीन गिरफ्तार

Timeline

  • August 29, 2026

    fischer Earthquake-proof Retrofitting Solutions – A New Hope for Millions of Existing Buildings in India

  • August 29, 2026

    BATIC 2026: Global Digital Leaders Unite to Build APAC's Connectivity, Cloud, and AI Future

  • August 28, 2026

    Gaurs Group Ties-Up with European Design Giant Seaform Germany for Luxury Kitchens for All Projects; Association Valued at Rs. 150 Crore

  • August 28, 2026

    Galgotias University's Students Take on the World's Biggest Problems at the Galgotias G20 Summit

  • August 28, 2026

    Bajaj Finance Personal Loan Offers Flexible Repayment Options with Loan Utsav 2026 Benefits

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Fischer Earthquake proof Retrofitting Solutions A New Hope for Millions of Existing Buildings in India

    fischer Earthquake-proof Retrofitting Solutions – A New Hope for Millions of Existing Buildings in India

    By hinditvnews
    August 29, 2026
  • BATIC 2026: Global Digital Leaders Unite to Build APAC's Connectivity, Cloud, and AI Future

    BATIC 2026: Global Digital Leaders Unite to Build APAC's Connectivity, Cloud, and AI Future

    By hinditvnews
    August 29, 2026
  • Gaurs Group Ties Up with European Design Giant Seaform Germany for Luxury Kitchens for All Projects; Association Valued at Rs. 150 Crore

    Gaurs Group Ties-Up with European Design Giant Seaform Germany for Luxury Kitchens for All Projects; ...

    By hinditvnews
    August 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.