Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी: 50 हजार छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी

  • राहुल ने परखी पंजाब कांग्रेस नेताओं की सोशल मीडिया सक्रियता

  • Mohali: पत्नी को छोड़ विदेश भाग रहा शख्स हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार

  • धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

  • UKSSSC ने जारी किया 15 भर्तियों का कैलेंडर, अलग-अलग होंगी परीक्षा तिथियां

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: भर्ती परीक्षा शुल्क नहीं घटाएगी सरकार

हिमाचल: भर्ती परीक्षा शुल्क नहीं घटाएगी सरकार

By hinditvnews
August 26, 2026
6
0
Cmsukhu Ll

विधानसभा सत्र: हिमाचल में भर्ती परीक्षा शुल्क कम नहीं करेगी सरकार, सीएम सुक्खू ने लिखित जवाब में किया स्पष्ट

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 26 Aug 2026

विधानसभा में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के प्रश्न के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान शुल्क संरचना कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के आयोजन पर होने वाले अतिरिक्त खर्चों को ध्यान में रखकर तय की गई है।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल भर्ती परीक्षाओं के लिए लिए जा रहे परीक्षा शुल्क में कमी करने का उसका कोई प्रस्ताव नहीं है। विधानसभा में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के प्रश्न के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान शुल्क संरचना कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के आयोजन पर होने वाले अतिरिक्त खर्चों को ध्यान में रखकर तय की गई है।मुख्यमंत्री की ओर से सदन में दी गई जानकारी के अनुसार पूर्व में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ऑफलाइन (पेपर-पेन) मोड में आयोजित परीक्षाओं के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 360 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से 120 रुपये परीक्षा शुल्क लिया जाता था।

बाद में भर्ती प्रक्रिया में बदलाव और तकनीकी व्यवस्था लागू होने के बाद शुल्क संरचना में संशोधन किया गया। 14 मई 2025 को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को परीक्षाओं के संचालन के लिए आवश्यक प्रशासनिक व्यय की पूर्ति के लिए शुल्क तय करने के लिए अधिकृत किया गया था। इसके बाद आयोग की 7 अगस्त 2025 को हुई बैठक में परीक्षा शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया, जबकि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित करने के लिए चयनित एजेंसी पर आने वाले अतिरिक्त खर्च को पूरा करने के उद्देश्य से 700 रुपये प्रसंस्करण शुल्क तय किया गया।

आयोग की सभी परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित प्रणाली से हो रहीं
वर्तमान में राज्य चयन आयोग की सभी परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित प्रणाली से आयोजित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 30 मार्च 2024 के कार्यालय आदेश के तहत परीक्षा शुल्क 400 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया था। इसके बाद 31 मार्च 2026 को प्रदेश सरकार ने लोक सेवा आयोग को भी राज्य चयन आयोग की तर्ज पर अपनी शुल्क संरचना निर्धारित करने का अधिकार प्रदान कर दिया। परीक्षा शुल्क में वृद्धि को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा लगातार उठाए जा रहे सवालों के बीच सरकार ने साफ किया है कि मौजूदा परिस्थितियों में शुल्क कम करने का कोई विचार नहीं है। सरकार का तर्क है कि आधुनिक तकनीक आधारित भर्ती परीक्षाओं के संचालन, एजेंसियों के भुगतान और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता होती है, जिसे देखते हुए वर्तमान शुल्क संरचना तय की गई है।

ग्रामीणों का विरोध नहीं हुआ तो बढ़ाएंगे नगर परिषद नालागढ़ का दायरा
शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ग्रामीणों का विरोध नहीं हुआ तो नगर परिषद नालागढ़ का दायरा बढ़ाया जाएगा। विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि साल 2012 से 17 तक कांग्रेस सरकार के दौरान किरपालपुर, गागूवाल और राड़ीयाली के क्षेत्रों को नगर परिषद नालागढ़ में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया था। पूर्व की भाजपा सरकार ने इस पर कोई काम नहीं किया। नालागढ़ का अब बहुत अधिक विस्तार हो चुका है। नगर परिषद में नए क्षेत्र शामिल करने से सरकार की आय में भी बढ़ोतरी होगी। जवाब में शहरी विकास मंत्री ने कहा कि इस बाबत प्रस्ताव बनाकर उपायुक्त सोलन के माध्यम से विभाग को भेजा जाए। इस पर विचार किया जाएगा।

Share :
Tagshimachal Assembly Session: Govt will not reduce recruitment exam fees in Himachalhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल टेंडर विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट ...

Next Article

हिमाचल प्रेम प्रसंग हत्याकांड: तीन आरोपी गिरफ्तार, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nadda
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: जेपी नड्डा जौलीग्रांट पहुंचे, चुनाव तैयारी पर बैठक आज

    February 14, 2026
    By hinditvnews
  • Earthquake
    हरियाणा

    Earthquake: सोनीपत में भूकंप के झटके, लोग गहरी नींद में डरे

    September 27, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: 22 जनवरी तक 73% कम बारिश, जानें आगामी पूर्वानुमान

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • Nirvachan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आचार संहिता: चुनाव प्रचार में मंत्री नहीं इस्तेमाल करेंगे सरकारी वाहन

    May 12, 2026
    By hinditvnews
  • Spicejet
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्पाइस जेट की एक और उड़ान कल से शुरू, ऑपरेशन सिंदूर के चलते हुई थी बंद

    May 31, 2025
    By hinditvnews
  • Arrest
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट, युवक गिरफ्तार; एआई वीडियो मामला गर्माया

    May 13, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • jp nadda news
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में प्राकृतिक आपदा: जेपी नड्डा ने दिया मदद का आश्वासन, CM सुक्खू ने उठाई राहत मैनुअल में बदलाव की मांग

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सूचना आयोग: आरटीआई आवेदन का जवाब नहीं देने पर जनसूचना अधिकारी को 15,000 जुर्माना

  • हिमाचल प्रदेश

    विधानसभा अध्यक्ष पठानिया के खिलाफ बीजेपी विधायक की टिप्पणी पर हंगामा, निंदा प्रस्ताव पारित

Timeline

  • August 26, 2026

    यूपी: 50 हजार छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी

  • August 26, 2026

    राहुल ने परखी पंजाब कांग्रेस नेताओं की सोशल मीडिया सक्रियता

  • August 26, 2026

    Mohali: पत्नी को छोड़ विदेश भाग रहा शख्स हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार

  • August 26, 2026

    धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

  • August 26, 2026

    UKSSSC ने जारी किया 15 भर्तियों का कैलेंडर, अलग-अलग होंगी परीक्षा तिथियां

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Yogi

    यूपी: 50 हजार छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Rahul Gandhi

    राहुल ने परखी पंजाब कांग्रेस नेताओं की सोशल मीडिया सक्रियता

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Arrest

    Mohali: पत्नी को छोड़ विदेश भाग रहा शख्स हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.