Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bangalore Watch Company Introduces its First-Ever Pocket Watch

  • Four Months. Eleven Stores. Keemti's Rapid Rise Signals Bold Retail Ambitions, Eyes 88 Stores by Year-End

  • Intex Partners with Sri Lanka Cricket as National Team Sponsor for India Tour of Sri Lanka 2026

  • Ai+ Smartphone is Planning to Expand with 100 Plus New Service Centres in South India, Strengthens Regional Growth Footprint

  • Kirtilals Unveils "Sindooram", an Exquisite Bridal Jewellery Collection at Somajiguda Store

manalinahanऊनाकांगड़ाचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल: मंत्रियों-विधायकों का 24% और बोर्ड-निगम अध्यक्षों का पांच गुना वेतन बढ़ा

हिमाचल: मंत्रियों-विधायकों का 24% और बोर्ड-निगम अध्यक्षों का पांच गुना वेतन बढ़ा

By hinditvnews
February 10, 2026
200
0
Paise

हिमाचल: मंत्री-विधायकों का 24%, निगम-बोर्डों के अध्यक्षों का पांच गुना बढ़ा वेतन, सलाहकारों को भी लाखों

हिंदी टीवी,  शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 10 Feb 2026

कर्मचारियों-पेंशनरों के वित्तीय लाभ रोकने की संस्तुति करने वाला वित्त विभाग मंत्री-विधायकों, निगम-बोर्डों के ओहदेदारों और सरकार के सलाहकारों के करोड़ों के खर्च पर खामोश है।

हिमाचल प्रदेश की आर्थिक सेहत सुधारने के लिए आम लोगों की सब्सिडी और नई भर्तियां बंद करने के साथ कर्मचारियों-पेंशनरों के वित्तीय लाभ रोकने की संस्तुति करने वाला वित्त विभाग मंत्री-विधायकों, निगम-बोर्डों के ओहदेदारों और सरकार के सलाहकारों के करोड़ों के खर्च पर खामोश है। पिछले एक साल के दौरान मंत्री-विधायकों के वेतन-भत्तों में 24 फीसदी बढ़ोतरी हो चुकी है। निगमों-बोडों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों का मानदेय पांच गुना बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार के सलाहकारों-ओएसडी की भी लाखों में पगार है। लेकिन प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर प्रधान सचिव वित्त की ओर से सार्वजनिक तौर दी गई प्रेजेंटेशन में इस सियासी खर्चे का जिक्र तक नहीं किया गया। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आम लोगों को कड़े फैसलों के लिए आगाह कर रही सरकार इन खर्चों पर मौन है। इन दोहरे मापदंडों पर विशेषज्ञों के साथ आम लोग भी सवाल उठा रहे हैं। केंद्रीय बजट में राज्यों के लिए राजस्व घाटा अनुदान खत्म होने को सरकार आर्थिक विपदा करार दे रही है, लेकिन सियासी ओहदेदारों के बढ़ते खर्चे पर कोई बात करने को तैयार नहीं है।

पिछले बजट सत्र के आखिरी दिन सत्तापक्ष एवं विपक्ष के सुर में सुर मिलते ही मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के वेतन-भत्ते 24 फीसदी तक बढ़ गए थे। विधायकों को पौने तीन लाख, मंत्रियों को करीब तीन लाख और सीएम को लगभग सवा तीन लाख वेतन-भत्ते तय किए गए हैं। मंत्री-विधायकों के वेतन-भत्ते अब हर पांच साल बाद खुद ही बढ़ते रहेंगे, भविष्य के लिए इसकी व्यवस्था भी कर दी गई है। उधर, राज्य सरकार ने कुछ सलाहकारों और निगम-बोडों के ओहदेदारों को कैबिनेट रैंक दिया है। इन्हें मंत्रियों के समकक्ष वेतन-भत्ते दिए जा रहे हैं। निगमों-बोडों और अन्य स्वायत्त निकायों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष भी तीन दर्जन से ज्यादा हैं। इनमें से कुछ को पहले जहां 15 से 30 हजार मानदेय मिलता था। माैजूदा सरकार में इसे सवा लाख तक मासिक कर दिया गया है। गाड़ी व अन्य सुविधाएं अलग से हैं।

सलाहकारों को हर माह 2.50 लाख तक दे रही सरकार
हिमाचल की कांग्रेस सरकार अपने सलाहकारों पर हर महीने लाखों रुपये खर्च कर रही है। लाखों में पगार के साथ इन्हें घर और गाड़ी समेत कई सुविधाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू को 2.50 लाख रुपये मासिक पगार मिल रही है। दैनिक भत्ता, यात्रा भत्ता, वाहन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ते अलग से हैं। सीएम के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान को भी 2.50 लाख वेतन के अलावा, चिकित्सा प्रतिपूर्ति सुविधा, 20 हजार आवास भत्ता, यात्रा, दैनिक और वाहन भत्ता मिल रहा है। सीएम के ही एक अन्य सलाहकार (आधारभूत ढांचा) अनिल कपिल को 2,31,130 रुपये पगार, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और वाहन भत्ते दिए जा रहे हैं।

वित्तीय बदहाली के लिए नेता और अफसर दोनों जिम्मेवार:  चौहान
इस वित्तीय बदहाली के लिए नेता और अफसर दोनों जिम्मेवार हैं। वित्त विभाग इस बात पर खामोश है कि राजस्व व्यय कैसे कम किया जाए। सलाहकारों, बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की पगारें घटाने के सुझाव क्यों नहीं। -प्रदीप चौहान, पूर्व आर्थिक सलाहकार

प्रजातंत्र में कोई खास नहीं, पहले ही कर दिया था आगाह : श्रीधर
प्रजातंत्र में कोई भी खास नहीं होना चाहिए। उत्पादक और अनुत्पादक खचों की पहचान करने की जरूरत है। जो अनुत्पादक व्यय है, उसे घटाए जाने की जरूरत है। मैं एक साल पहले ही सरकार को इस स्थिति के लिए आगाह कर चुका हूं। – तरुण श्रीधर, पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी

75 से ज्यादा अतिरिक्त, उप और सहायक महाधिवक्ता
हिमाचल सरकार ने मुकदमों की पैरवी के लिए 75 से ज्यादा अतिरिक्त, उप और सहायक महाधिवक्ता नियुक्त किए हैं। अतिरिक्त महाधिवक्ता को करीब 1.35 लाख, उप महाधिवक्ता को 90 हजार और सहायक महाधिवक्ता को 67 हजार रुपये का मानदेय मिल रहा है। ये राजनीतिक नियुक्तियां हैं, जो वर्तमान सरकार के कार्यकाल तक रहेंगी।

जरूरत के हिसाब से की जाती हैं राजनीतिक नियुक्तियां: धर्माणी
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि राजनीतिक नियुक्तियां जरूरत के अनुसार की जाती हैं। यह पिछली सरकार के कार्यकाल में भी की गई थी। केंद्र ने राजस्व घाटा अनुदान को बंद कर हिमाचल के हाथ बांध दिए हैं। 6000 करोड़ रुपये के गैप को भरने के लिए हर वर्ग से सहयोग से जरूरत है। गैर जरूरी खचों को सरकार कम कर रही है।

कॉस्ट कटिंग के लिए गरीब की जेब पर कैंची न चलाएं सरकार : जयराम
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारे समव में बोडों-निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को 30 हजार तक दिए जाते थे। अब डेढ़ लाख कर दिया गया है। सरकार ने 90 डिप्टी, एडिशनल एडवोकेट जनरल लगाए हैं। सलाहकार अलग से हैं। कॉस्ट कटिंग के लिए गरीब की जेब पर सरकार कैंची न चलाएं। ऐसे विकल्प तलाशे जाएं, जिससे आम आदमी न प्रभावित हो।

Share :
Tagscorporations boards chairpersons of get a five fold increasehimachal pradeshHimachal: Salaries of ministershindi newsMLAs increasedshimla news
Previous Article

हिमाचल: चीनी नागरिक को पनाह देने वाला ...

Next Article

शिमला: रिज मैदान पर बेकाबू घोड़े से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Winterrr
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Tourism: रोहतांग में व्हाइट क्रिसमस का आनंद, वीकेंड पर शिमला ट्रेनें फुल

    December 20, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाईकोर्ट की सख्ती: कानून तोड़ने वालों की नौकरी नहीं

    July 31, 2026
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    Punjab: लुधियाना में केजरीवाल का रोड शो, भगवंत मान करेंगे बैठक

    March 17, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सरकार टीजीटी के तबादला आदेश नए सिरे से करेगी जारी

    April 28, 2025
    By hinditvnews
  • 10 02 2024
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

    February 10, 2024
    By hinditvnews
  • Badrinath
    उत्तराखण्ड

    बदरीनाथ: हेलिकॉप्टर कंपनियों पर VIP दर्शन शुल्क के 40 लाख बकाया

    July 29, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Fir
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: देहरा के पूर्व भाजपा विधायक पर आय से अधिक संपत्ति का केस

  • hpbose
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    HP Board: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया पुनर्मूल्यांकन-पुनर्निरीक्षण का परिणाम

  • 1 204
    हिमाचल प्रदेश

    जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा से सूख रहे झरने

Timeline

  • August 18, 2026

    Bangalore Watch Company Introduces its First-Ever Pocket Watch

  • August 18, 2026

    Four Months. Eleven Stores. Keemti's Rapid Rise Signals Bold Retail Ambitions, Eyes 88 Stores by Year-End

  • August 18, 2026

    Intex Partners with Sri Lanka Cricket as National Team Sponsor for India Tour of Sri Lanka 2026

  • August 18, 2026

    Ai+ Smartphone is Planning to Expand with 100 Plus New Service Centres in South India, Strengthens Regional Growth Footprint

  • August 17, 2026

    Kirtilals Unveils "Sindooram", an Exquisite Bridal Jewellery Collection at Somajiguda Store

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bangalore Watch Company Introduces its First Ever Pocket Watch

    Bangalore Watch Company Introduces its First-Ever Pocket Watch

    By hinditvnews
    August 18, 2026
  • Four Months. Eleven Stores. Keemti's Rapid Rise Signals Bold Retail Ambitions, Eyes 88 Stores by Year End

    Four Months. Eleven Stores. Keemti's Rapid Rise Signals Bold Retail Ambitions, Eyes 88 Stores by ...

    By hinditvnews
    August 18, 2026
  • Intex Partners with Sri Lanka Cricket as National Team Sponsor for India Tour of Sri Lanka

    Intex Partners with Sri Lanka Cricket as National Team Sponsor for India Tour of Sri ...

    By hinditvnews
    August 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.