Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • राजस्थान: रणथंभौर से कूनो-माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट

  • मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, गवाहों ने बयां की सौरभ की हत्या की कहानी

  • सीएम योगी: नारी शक्ति के सशक्त होने से ही राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल

  • दिल्ली में 10 साल की औद्योगिक नीति मंजूर, निवेश और रोजगार पर जोर

  • हरियाणा: जींद में जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या की

manalinahanWeatherऊनाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से यातायात ठप, दारचा-जिंगजिंग बार में फंसे वाहन

हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से यातायात ठप, दारचा-जिंगजिंग बार में फंसे वाहन

By hinditvnews
October 15, 2026
4
0
Snowfall

हिमाचल में बर्फ’भारी’: लाहौल-स्पीति में हिमपात ने रोकी वाहनों की रफ्तार, दारचा और जिंगजिंग बार में फंसे वाहन

हिंदी टीवी, केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: Megha Jain Updated Thu, 15 Oct 2026

लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के चलते तीन प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। दारचा और जिंगजिंग बार में कई वाहन फंसे होने की जानकारी है। जिला प्रशासन की 15 अक्तूबर की सुबह आठ बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से दारचा तक सड़क खुली है, जबकि रोहतांग से नॉर्थ पोर्टल तक आवाजाही निर्धारित समय में ही हो सकती है।

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। जिला प्रशासन की ओर से 15 अक्तूबर को सुबह आठ बजे जारी दैनिक सड़क स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, दारचा से सरचू, दारचा से शिंकुला और ग्राम्फू से बातल तक सड़कें बंद हैं। इन मार्गों पर बर्फबारी के चलते यातायात रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार, दारचा और जिंगजिंग बार में कई वाहन फंसे हुए हैं। सड़कें बंद होने से इन मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दारचा-सरचू और शिंकुला मार्ग बंद
जिला आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-003 पर दारचा से सरचू तक यातायात बंद है। बर्फबारी के कारण दारचा से शिंकुला मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-505 पर ग्राम्फू से बातल तक सड़क बंद है। इन मार्गों पर बर्फ जमने के कारण आवाजाही प्रभावित हुई है।

अटल टनल से दारचा तक सड़क खुली
प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से दारचा तक सड़क मार्ग खुला है। वहीं, रोहतांग दर्रे से अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल तक भी सड़क पर यातायात जारी है, लेकिन इस मार्ग पर सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक ही आवाजाही की अनुमति है।

तांदी-कडू नाला मार्ग खुला
उदयपुर उपमंडल में तांदी से कडू नाला तक सड़क मार्ग खुला बताया गया है। सुमदो-बातल मार्ग के भी खुले होने की जानकारी दी गई है। बर्फबारी के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क की स्थिति तेजी से बदल सकती है। ऐसे में लाहौल-स्पीति की ओर यात्रा करने वाले लोगों को रवाना होने से पहले जिला प्रशासन की ताजा सड़क स्थिति की जानकारी लेनी चाहिए।

बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 अक्तूबर को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में अंधड़, बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 अक्तूबर तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इसके बाद 18 अक्तूबर से अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

सोलन में मौसम ने ली करवट, सुबह हल्की बारिश से बढ़ी ठंड
जिलेभर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सुबह काले घने बादलों के बीच कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ गई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और दिन के समय भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है।

मौसम खराब रहने और बारिश के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है। बुधवार को जहां दोपहर का तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब दिन का तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। नौणी मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने आगामी चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं।

कुल्लू घाटी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
कुल्लू घाटी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि रोहतांग दर्रा और कुल्लू-लाहौल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हो रही है। खराब मौसम से 21 अक्तूबर से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की तैयारियों पर भी असर पड़ने की आशंका है।
चंबा की चोटियों पर 3 इंच तक बर्फबारी, दो स्नो लेपर्ड भी आए नजर
चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी होने से मौसम ने करवट ले ली है। चोटियों पर करीब तीन इंच तक बर्फ जमने की सूचना है। इस बीच क्षेत्र में दो स्नो लेपर्ड भी नजर आए हैं। बर्फबारी के बाद पहाड़ों का नजारा आकर्षक हो गया है, वहीं तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है।
Snow Leopard

जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। पांगी की सुराल घाटी में भी बर्फबारी का दौर शुरू होने की सूचना है। वहीं, निचले क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।

ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के चलते आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर जैसी स्थिति बनने लगी है। लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। इस बीच दो स्नो लेपर्ड दिखाई देने की सूचना भी चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, इनके नजर आने वाले स्थान की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsLahaul Spiti Snowfall Darcha Shinkula Gramphoo Batal Road Closed October 15 2026shimla news
Previous Article

हिमाचल कांस्टेबल भर्ती: होमगार्ड जवानों को फिजिकल ...

Next Article

शिमला: बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: पहाड़ों में तेज बारिश का येलो अलर्ट, जानें कब बदलेगा मिजाज

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Male Doctor In The Hospital
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में पीजी मेडिकल सीटें बढ़कर होंगी 597

    July 17, 2026
    By hinditvnews
  • Train
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला रेलमार्ग पर जल्द दौड़ेंगे विस्ताडोम कोच, किराया होगा ज्यादा

    May 15, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: मानसून विदाई के बाद बढ़ा पारा, जानें एक हफ्ते का हाल

    September 26, 2025
    By hinditvnews
  • Toll
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 28 फरवरी से 3 मार्च तक 55 टोल बैरियरों की नीलामी

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    होशियारपुर: नशा तस्करों की चिट्टे की होम डिलीवरी, जांच में खुलासा

    April 28, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (56)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly Budget session: हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

  • Mandi
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    पहली बार गलती से स्पर्श मान अनदेखा किया, बाद में ट्यूशन टीचर ने पार कर दी हद

  • election
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    उपचुनाव के लिए मतदान जारी, जानें नौ बजे तक किस सीट पर कितनी वोटिंग

Timeline

  • October 15, 2026

    राजस्थान: रणथंभौर से कूनो-माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट

  • October 15, 2026

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, गवाहों ने बयां की सौरभ की हत्या की कहानी

  • October 15, 2026

    सीएम योगी: नारी शक्ति के सशक्त होने से ही राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल

  • October 15, 2026

    दिल्ली में 10 साल की औद्योगिक नीति मंजूर, निवेश और रोजगार पर जोर

  • October 15, 2026

    हरियाणा: जींद में जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या की

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Tiger

    राजस्थान: रणथंभौर से कूनो-माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Muskan

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, गवाहों ने बयां की सौरभ की हत्या की कहानी

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • yogi adityanath

    सीएम योगी: नारी शक्ति के सशक्त होने से ही राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.