Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

  • डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: विमल नेगी मौत केस में DGP ने एसआईटी और SP की भूमिका पर उठाए सवाल

हिमाचल: विमल नेगी मौत केस में DGP ने एसआईटी और SP की भूमिका पर उठाए सवाल

By hinditvnews
May 22, 2025
331
0
Vimal

Himachal: विमल नेगी मौत मामले में डीजीपी ने उठाए एसआईटी और एसपी की भूमिका पर सवाल, जानें पूरा मामला

हिंदी टीवी समाचार, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 22 May 2025

विमल नेगी की मौत मामले में डीजीपी की ओर से हाईकोर्ट में दायर हलफनामे में शिमला पुलिस की एसआईटी की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (एचपीपीसीएल) के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत मामले में डीजीपी की ओर से हाईकोर्ट में दायर हलफनामे में शिमला पुलिस की एसआईटी की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए हैं। डीजीपी अतुल वर्मा ने रिपोर्ट में कहा है कि इस मामले में अभी तक की जांच में कई सवाल हैं। दो वर्ष से ज्यादा समय से तैनात एसपी शिमला की भूमिका पर भी रिपोर्ट में प्रश्नचिह्न लगाए गए हैं। रिपोर्ट में कहा है कि एसआईटी मामले को आत्महत्या की ओर ले जा रही है। ऊना के पेखूबेला प्रोजेक्ट पर पेन ड्राइव से कम दस्तावेज मिले हुए हैं। एक पीपीटी है, केवल विशेषज्ञ और परियोजना से जुड़े लोग ही इसकी व्याख्या कर सकते हैं। हाईकोर्ट में बुधवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान ये बातें सामने आई हैं।

न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद टिप्पणी की कि डीजीपी और एसपी के आपसी टकराव की वजह से मामले में न्याय मिलने में देरी हो रही है। कोर्ट ने कहा कि न्याय ही होना नहीं चाहिए, बल्कि व्यावहारिकता में होते हुए दिखना भी चाहिए। कोर्ट ने डीजीपी, एसपी शिमला और एसीएस ओंकार शर्मा की जांच रिपोर्ट पर सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की जांच सीबीआई को देने पर फैसला सुरक्षित रखा है। एक दो दिन के भीतर निर्णय आ सकता है। महाधिवक्ता ने अदालत में अपील की कि मामले में सरकार को कुछ समय दिया जाए, जिससे सच्चाई सबके सामने आ सके और परिजनों को न्याय मिले। उन्होंने बताया कि सरकार पर भरोसा रखें, क्योंकि एसआईटी मामले में सही और गहनता से जांच कर रही है। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह की ओर से जो रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई है, उसे अंतिम न माना जाए, क्योंकि यह जांच केवल एचपीपीसीएल के बड़े अधिकारियों पर लगाए आरोपों पर आधारित पर है।

मामला सीबीआई को न सौंपा जाए, कमजोर होगा पुलिस का हौसला : एसपी
एसपी शिमला संजीव गांधी व्यक्तिगत तौर पर अदालत में पेश हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि एसआईटी ईमानदारी और निष्पक्ष तरीके से सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने अदालत को बताया कि विमल नेगी की मौत बिलासपुर में हुई थी, वहीं पर पोस्टमार्टम किया गया। यह उनके क्षेत्राधिकार से बाहर था। इसकी वजह से शिमला पुलिस मामले में पहले दखल नहीं कर पाई। मौत के बाद न्यू शिमला थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई। उसके बाद एसआईटी गठित की गई। एसआईटी ने पहले जांच कर रही पुलिस टीम के एक सदस्य से पैन ड्राइव को बरामद किया है उसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया। उन्होंने कोर्ट से पुलिस जांच पर विश्वास बरकरार रखने की गुहार लगाई और कहा कि मामला सीबीआई को न सौंपा जाए। इससे पुलिस का हौसला कमजोर होगा।

तीनों रिपोर्टें नेगी की मौत के कारणों पर केंद्रित : महाधिवक्ता
महाधिवक्ता अनूप रतन ने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह की ओर से जो रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई है, वह विमल नेगी के साथ बड़े अधिकारियों की ओर से गलत काम करने के लिए दवाब, देर रात काम कराने और प्रताड़ित करने से संबंधित है। यह नेगी की मौत किन कारणों से हुई है और क्यों हुई है, इस पर केंद्रित है। डीजीपी की ओर से जो एसआईटी गठित की गई थी, वह विमल नेगी के गुमशुदा होने के बाद बनाई गई है। दूसरी रिपोर्ट एसपी शिमला की है, जिसमें मौत के कारणों की जांच की जा रही है। तीसरी रिपोर्ट एसीएस की है, जो बड़े अधिकारियों पर लगे प्रताड़ना आरोपों पर आधारित है। तीनों रिपोर्टें नेगी की मृत्यु के कारणों को उजागर करने पर आधारित हैं।

देसराज पर केस दर्ज होने पर भी पुलिस खोज नहीं पाई, मामला सीबीआई को दें : परिजन
परिजनों की ओर से कहा गया कि मामले को सीबीआई को सौंपा जाए। शुरू से ही मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है। देसराज पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस उसे खोज नहीं पाई है। वरिष्ठ अधिवक्ता आरके बावा ने कहा कि सरकार की लचीली कार्यप्रणाली की वजह से उसे सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। सुप्रीम कोर्ट में हिमाचल सरकार की ओर से जमानत के विरोध पर अपना पक्ष नहीं रखा सकी। उन्होंने अदालत से गुहार लगाई है कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपा दिया जाए।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के वीडियो से बनी ...

Next Article

हिमाचल: पुराने बस अड्डों पर बनेंगे शॉपिंग ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बस में हेरोइन संग पकड़ा युवक जमानत पर रिहा

    June 12, 2026
    By hinditvnews
  • Khaad
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: खाद संकट, खाली गोदामों से फसलों की बिजाई पर असर

    June 3, 2026
    By hinditvnews
  • Murmu
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा: अगले महीने शिमला, IIT मंडी और अटल टनल जा सकती हैं

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • उत्तर प्रदेश

    UP बजट सत्र: सीएम बोले- समाजवादियों का चरित्र दोहरा, बच्चों को मौलवी बनाना चाहते हैं

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • Surya
    दिल्लीराशिफल

    साल का अंतिम सूर्यग्रहण कल, भारत में दिखाई नहीं देगा

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • 05 10 2024 Aiims 23810127
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    एम्स बिलासपुर में दिल की धमनियों का इलाज, डायमंड ड्रिल तकनीक से राहत

    December 27, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Card
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    राशन कार्ड धारक 31 मार्च तक करवा लें E-KYC

  • 05 10 2024 Aiims 23810127
    बिलासपुरस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

    एम्स बिलासपुर में शुरू हुई किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा

  • 12 08 2023 himachal cabinet meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Sukhu Govt: एक को मंत्री बनाने, चार विधायकों को कैबिनेट रैंक देने की तैयारी

Timeline

  • September 14, 2026

    Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

  • September 14, 2026

    डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

  • September 13, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • September 13, 2026

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Cmsukhu Ll

    Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Cyber crime

    डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की ...

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre Bookings Begin at Croma

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; ...

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.