Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 14 लाख की ठगी

हिमाचल: शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 14 लाख की ठगी

By hinditvnews
December 19, 2025
41
0
Cyber Crime

हिमाचल: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 14 लाख की ठगी, साइबर ठगों ने ऐसे बनाया शिकार

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 19 Dec 2025

अब शिकायतकर्ता ने बल्क शेयर डील के नाम पर व्हाट्सएप में कंपनी के नाम से आए फर्जी मैसेज के झांसे में आकर 14 लाख रुपये गंवा दिए।

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक और साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अब शिकायतकर्ता ने बल्क शेयर डील के नाम पर व्हाट्सएप में कंपनी के नाम से आए फर्जी मैसेज के झांसे में आकर 14 लाख रुपये गंवा दिए। बालूगंज पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में चौड़ा मैदानी निवासी ने बताया कि 31 अक्तूबर को उन्हें व्हाट्सएप पर एनबी ग्रुप में शामिल होने का आमंत्रण मिला। इसमें बल्क शेयर डील में निवेश करके अच्छा रिटर्न मिलने का झांसा दिया था। इस पर विश्वास करके थोड़े ही समय में शिकायतकर्ता ने अच्छे रिटर्न की उम्मीद में 15,50,000 रुपये का निवेश कर दिया। इसके बाद उन्होंने करीब डेढ़ लाख रुपये की निकासी की जो पैसे उनके खाते में क्रेडिट हो गए। इससे उनका विश्वास बढ़ गया और उन्हें लगा कि वह सही जगह पर निवेश कर रहे हैं लेकिन उनका यह विश्वास तब टूट गया, जब उन्होंने दोबारा से सात लाख रुपये की निकासी करने की कोशिश की। ऐसा करने पर उन्हें ग्रुप से ही हटा दिया गया। इसके बाद साइबर ठगों की ओर से उन्हें अपने पैसे वापस लेने के लिए और पैसे ऐंठने की कोशिश की गई लेकिन उन्हें उस समय तक अहसास हो चुका था कि वह साइबर ठगों का शिकार हो गए हैं। इसके बाद उन्हें एनबी ग्रुप से ईमेल के माध्यम से कन्फर्मेशन मिला कि यह उनके नाम पर चलने वाला एक फर्जी एप और ग्रुप था। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस थाना बालूगंज में दर्ज करवाई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 (2) के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

कुछ दिन पहले  पेंशनर से ठग लिए थे 36 लाख
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक पेंशनर से शातिरों ने 36 लाख रुपये ठग लिए थे। इस मामले में भी शातिरों ने पेंशनर को ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर निवेश करवाने का ऑफर दिया था। बाद में निवेश करवाकर खाते में दोगुना मुनाफा दिखाया। इसके बाद पेंशनर से और पैसों का निवेश करवाया गया। इसके बाद पैसों की निकासी के नाम पर कुछ फीस जमा करवाने के लिए कहा। इस तरह शातिरों ने पेंशनर से 36 लाख रुपये ठग लिए थे। बाद में इस मामले को लेकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई थी जिसकी पुलिस जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने लोगों को हिदायत दी है कि वह किसी भी प्रलोभन में न आएं। लॉटरी या किसी तरह का ऑफर आता है तो उसकी पहले जांच कर लें। शक होने पर पुलिस से संपर्क करें ताकि ठगी से बचा जा सकता है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि वह हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके साथ किसी भी लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है। पुलिस के मुताबिक आजकल हर माह दो से तीन मामले इस तरह की ठगी के सामने आ रहे हैं।

फर्जी लिंक से रहें सावधान
जिले में निवेश के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसमें लोगों को शेयर मार्केट में निवेश करके अच्छा खासा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया जाता है। इसी झांसे में आकर लोग अपनी जिंदगी भर की कमाई को गंवा रहे हैं। साइबर विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर निवेश के आने वाले किसी भी प्रकार के झांसों में लोग न आएं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सिर्फ सर्टिफाइड एप और कंपनियों पर ही विश्वास करें। इससे पहले जिले में पेंशनरों से लाखों की ठगी के मामले सामने आ चुके हैं। इसमें बुजुर्गों को जीवन प्रमाणपत्र अपडेट करने के नाम तो किसी को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर मिलने वाले झांसों से सावधान रहने का आग्रह किया है।

 

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal: fruad of Rs 14 lakh looted in the name of investment in the stock market; this is how cyber fraudstehindi newsshimla news
Previous Article

शिमला: क्रिसमस-नववर्ष पर शोघी-तारादेवी के बीच अस्थायी ...

Next Article

संजौली मस्जिद तोड़ने का काम फिर शुरू, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 05 10 2024 Aiims 23810127
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एसीसी फैक्ट्री प्रदूषण पर एम्स करेगा शोध, जांच के लिए मशीन का उपयोग

    April 8, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Hc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: हाईकोर्ट ने 2061 पदों पर होने वाली वन मित्र भर्ती के साक्षात्‍कार पर लगाई रोक, सरकार से मांगा ...

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • Punjab Crime
    पंजाब

    Punjab: किराये को लेकर कैब ड्राइवर की पीट-पीटकर कर दी हत्‍या, परिवारवालों को बोले हार्टअटैक से हुई है मौत; ऐसे ...

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: बजट सत्र के बीच भाजपा मंत्रिमंडल बैठक, सशक्त भू-कानून को मंजूरी

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Buses
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: खुशखबरी! हिमाचल से हरिद्वार और अयोध्या जाना होगा आसान, धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए चलाई जाएंगी 175 बसें

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Jail
    nahanशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: जेलों में अब जाति आधार पर नहीं बांटा जाएगा कैदियों को काम

    February 12, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Indira
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    खेल का शौक रखने वाले खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी

  • Loksabha
    Lok Sabha Election 2024manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सुजानपुर से रंजीत राणा, गगरेट से राकेश कालिया की जीत

  • Fraud
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सुल्तानपुर डाकखाना में 80 लाख रुपये का घपला और सामने आया, 3000 हजार पासबुकों की जांच बाकी

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.