Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Shimla: परमा एकादशी 11 जून को, तीन साल बाद बना दुर्लभ संयोग

  • Chandigarh: 108 रुपये के विवाद पर 36 साल बाद HC का फैसला, कंडक्टर को राहत

  • मसूरी हादसा: ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, महिला की मौत

  • उत्तराखंड: पीएम मोदी के 12 साल पर राज्यभर में कार्यक्रम और शिविर

  • केदारनाथ हेली सेवा: आज खुलेगी दूसरे चरण की टिकट बुकिंग

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: सुखाश्रय और सुख शिक्षा योजना में मंदिर ट्रस्ट की मदद

हिमाचल: सुखाश्रय और सुख शिक्षा योजना में मंदिर ट्रस्ट की मदद

By hinditvnews
February 21, 2025
243
0
Vibhag

Himachal News: सुखाश्रय और सुख शिक्षा योजना में जरूरतमंदों की मंदिर ट्रस्ट भी करेंगे मदद, कई जगह बैठकें शुरू

हिंदी टीवी न्यूज़, रोहड़ू। Published by: Megha Jain Updated Fri, 21 Feb 2025

भाषा एवं संस्कृति विभाग ने मंदिर कमेटियों से जरूरतमंद बच्चों की मदद का आग्रह किया है। सरकार की अपील पर उपायुक्तों ने मंदिर न्यास को आर्थिक मदद करने के लिए पत्र जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री सुखाश्रय और सुख शिक्षा योजना में जरूरतमंदों की मदद सरकार के अधीन आने वाले मंदिरों के ट्रस्ट भी करेंगे। भाषा एवं संस्कृति विभाग ने मंदिर कमेटियों से जरूरतमंद बच्चों की मदद का आग्रह किया है। करोड़ों रुपये की आय वाले प्रदेश के 35 बड़े मंदिरों की जिला प्रशासन देखरेख करता है। सरकार की अपील पर उपायुक्तों ने मंदिर न्यास को आर्थिक मदद करने के लिए पत्र जारी किए हैं। प्रदेश के कई मंदिरों ने पत्र प्राप्त होने के बाद बैठकें करना शुरू कर दिया है। भाषा एवं संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर ने बताया कि सरकार ने सुखाश्रय और सुख शिक्षा योजना में मदद करने के लिए मंदिर ट्रस्ट पर आखिरी फैसला छोड़ा है।

मुख्य आयुक्त मंदिर, सचिव भाषा एवं संस्कृति की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि प्रदेश के सभी मंदिर न्यासों में चढ़ावे से हो रही आय के अनुरूप मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के लिए धन जुटाया जाए। इस पत्र के संदर्भ में उपायुक्तों ने मंदिर न्यास के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिवाें को आदेश जारी किए हैं कि न्यास की बैठकें बुलाकर इस योजना के लिए धन का प्रावधान किया जाए। शिमला जिला में मंदिर न्यास तारादेवी, जाखू मंदिर न्यास की बैठकें बीते बुधवार को बुलाई जा चुकी हैं। वीरवार को दुर्गा माता मंदिर न्यास हाटकोटी व भीमा काली मंदिर न्यास सराहन की बैठकें वहां के एसडीएम की अध्यक्षता में हुईं।

बैठकों में प्रस्ताव रखा गया कि सरकार के आदेश पर मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना व मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के लिए मंदिरों में चढ़ावे व अन्य आय से धन की व्यवस्था की जाए। इसी प्रकार प्रदेश के अन्य जिलों में भी न्यास की बैठकों का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश में सरकार के अधीन 35 बड़े मंदिर हैं। इन मंदिरों का संचालन हिमाचल प्रदेश हिंदू सार्वजनिक धार्मिक एवं पूर्तविन्यास संस्थान करता है। सभी मंदिरों की कुल जमापूंजी चार अरब के आसपास की है।

ये हैं प्रदेश के बड़े मंदिर
प्रदेश के बड़े मंदिरों की सूची में ज्वालामुखी, चामुंडा मंदिर, चिंतपूर्णी मंदिर, नयना देवी मंदिर, बज्रेश्वरी मंदिर, बैजनाथ मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, चंबा चौरासी मंदिर, भरमौर छतरी, बाला सुंदरी सहित अन्य मंदिर शामिल हैं।

सरकार को आर्थिक संकट से उबारते रहे हैं मंदिर
मुख्यमंत्री राहत कोष, मुख्यमंत्री आपदा कोष, कोविड राहत कोष सहित अन्य संकट के दौर में पहले भी मंदिरों के खजाने से करोड़ों रुपये सरकार को दिए गए हैं। भाजपा के कार्यकाल में मंदिरों से कोरोना काल के दौरान, वर्तमान सरकार ने भूस्खलन, बाढ़, प्राकृतिक आपदा से लोगों के घर-खेत बहने पर मंदिर न्यास ने स्वेच्छा या सरकार के आदेश पर मुख्यमंत्री आपदा कोष में करोड़ों रुपये जमा किए।

सुखाश्रय योजना के लिए धन उपलब्ध करवाने के लिए न्यास के सदस्यों की बैठक वीरवार को रामपुर में बुलाई गई थी। अभी बैठक की कार्यवाही लिखी जा रही है। उसके बाद इस पर प्रतिक्रिया दी जाएगी- निशांत तोमर, उपाध्यक्ष भीमाकाली मंदिर न्यास समूह एवं एसडीएम रामपुर

सुखाश्रय योजना के लिए आय के अनुरूप स्वेच्छा से धन देने के लिए हाटकोटी में मंदिर न्यास की बैठक बुलाई गई। बैठक में न्यास के सदस्यों के साथ चर्चा के बाद कार्यवाही लिखने के बाद ही इस पर प्रतिक्रिया दी जाएगी- गुरमीत नेगी, एडीएम, जुब्बल एवं अध्यक्ष मंदिर न्यास हाटकोटी

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsRohru Newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: संस्कृत शिक्षक के लिए बीएड अनिवार्य, ...

Next Article

हिमाचल कांग्रेस: नई कार्यकारिणी का खाका तैयार, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP राज्‍य चयन आयोग: टीजीटी आर्ट्स 425, नॉन मेडिकल 343, मेडिकल 169 पदों पर भर्ती

    March 12, 2025
    By hinditvnews
  • Majra
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लोधी माजरा में निजी दवा कंपनी में भड़की भीषण आग

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 15 तक आधार-बैंक सीडिंग नहीं, तो छात्रवृत्ति बंद

    May 12, 2026
    By hinditvnews
  • 19 05 2 24 Shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh Weather: गर्मी के प्रचंड रूप से लोग बेहाल, पहाड़ों पर बढ़ी पर्यटकों की तादाद; मौसम विभाग ने कही ...

    May 19, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 66 सरकारी स्कूलों में विज्ञान संकाय खत्म, अधिसूचना जारी

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    फेक एनकाउंटर पर HC सख्त, पंजाब सरकार को जांच का आदेश

    May 23, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Chunav
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शहरी निकाय चुनाव में 16 नामांकन रद्द, कल नाम वापसी

  • Electricity
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Drought in Himachal: हिमाचल में सूखे की मार, बिजली उत्पादन में हो रही कमी; थमी टरबाइन की गति

  • Apple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: हिमाचल में सेब के बगीचे सूखे की चपेट में, झड़ रहे फल

Timeline

  • June 10, 2026

    Shimla: परमा एकादशी 11 जून को, तीन साल बाद बना दुर्लभ संयोग

  • June 10, 2026

    Chandigarh: 108 रुपये के विवाद पर 36 साल बाद HC का फैसला, कंडक्टर को राहत

  • June 10, 2026

    मसूरी हादसा: ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, महिला की मौत

  • June 10, 2026

    उत्तराखंड: पीएम मोदी के 12 साल पर राज्यभर में कार्यक्रम और शिविर

  • June 10, 2026

    केदारनाथ हेली सेवा: आज खुलेगी दूसरे चरण की टिकट बुकिंग

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ekadshi

    Shimla: परमा एकादशी 11 जून को, तीन साल बाद बना दुर्लभ संयोग

    By hinditvnews
    June 10, 2026
  • Pu High Court

    Chandigarh: 108 रुपये के विवाद पर 36 साल बाद HC का फैसला, कंडक्टर को राहत

    By hinditvnews
    June 10, 2026
  • Accident

    मसूरी हादसा: ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, महिला की मौत

    By hinditvnews
    June 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.