Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • M3M Group Launches 'Shaurya – The Warriors', A People-Led Brand Campaign Celebrating Excellence and Recognising Employees with Rewards Worth Rs. 5 Crore

  • Korea India Trade Council Opens Chennai Office to Strengthen Bilateral Trade, Investment, Startup and Academic Partnerships

  • KOKUYO India Bags Two Honours at Orgatec India Excellence Awards 2026, Recognised for Best Technology and People's Choice

  • Bisleri Seeks Review of Conflicting Test Results for West Bengal Batch PB201

  • Blue Blocks Montessori School: 70 Child-led Biomimicry Research Papers Published, Youngest Researcher Six

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: सेब कारोबार आधा, मौसम से अर्थव्यवस्था को ₹1,000 करोड़ की चपत

हिमाचल: सेब कारोबार आधा, मौसम से अर्थव्यवस्था को ₹1,000 करोड़ की चपत

By hinditvnews
October 12, 2026
76
0
Apple

बागवानों की कमाई पर मौसम की मार: आधा रह गया सेब कारोबार, हिमाचल की अर्थव्यवस्था को 1,000 करोड़ की चपत

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 12 Oct 2026

हिमाचल प्रदेश में इस बार मौसम की मार से सेब कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पिछले साल मंडियों में 2.65 करोड़ पेटियां पहुंची थीं, जबकि इस बार यह आंकड़ा डेढ़ करोड़ तक सिमटने का अनुमान है। बागवानी विभाग के अनुसार, इससे प्रदेश को 800 से 1,000 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है। 

हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ माने जाने वाले सेब कारोबार पर इस बार मौसम की बड़ी मार भारी पड़ी है। पिछले साल की तुलना में सेब कारोबार आधा रह गया है। शिमला, कुल्लू, मंडी और किन्नौरमें सेब हजारों परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार है। इसका असर बागवानों की आय पर तो पड़ा ही है साथ ही परिवहन, पैकिंग से जुड़े कामकाज, मजदूरों, दुकानदारों आदि का व्यवसाय पर प्रभावित हुआ है। इससे सरकार की आमदनी भी घटेगी।

पिछले साल जहां प्रदेश की मंडियों में 2.65 करोड़ पेटियां पहुंची थीं, वहीं इस बार कारोबार डेढ़ करोड़ पेटियों तक सिमटने का अनुमान है। ऐसा होने पर प्रदेश की आर्थिकी को 1,000 करोड़ रुपये तक की चपत लग सकती है। सेब सीजन अब अंतिम दौर में है। अब किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों से ही कुछ खेप मंडियों में पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में कारोबार में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना कम है। मौसम की बेरुखी और जलवायु परिवर्तन का असर इस बार सेब सीजन पर साफ दिखाई दिख रहा है। सेब की कम आवक से बागवानों की कमाई बहुत प्रभावित हुई है। कर्ज में डूबे कई बागवान बैंकों की किस्तें देने की स्थिति में नहीं हैं।

सेब सीजन के दौरान प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलता है और इससे होने वाली आमदनी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देती है। कारोबार घटने से इन तमाम गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है। सेब की पेटियां मंडियों में कम पहुंचने से परिवहन कारोबार पर भी असर पड़ा है। सेब कारोबार कमजोर रहने का असर प्रदेश के स्थानीय बाजारों में भी दिखने लगा है। बागवानों की आमदनी घटने से उनकी खरीद क्षमता प्रभावित हुई है। बागवान सेब बेचकर मिलने वाली रकम का इस्तेमाल घरेलू जरूरतों के अलावा कपड़े, कृषि उपकरण, निर्माण सामग्री और अन्य वस्तुओं की खरीद में करते हैं। जब उनकी कमाई घटती है तो बाजारों में खरीद-फरोख्त भी कम हो जाती है।

इससे विभिन्न तरह के सामान की बिक्री प्रभावित हो रही है। सेब सीजन की कमजोरी का असर बागवानों के साथ व्यापारियों और दूसरे कारोबारियों तक पहुंच रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार सेब कारोबार आधा रहने से फसल को रेट अच्छे मिले। वरना हिमाचल में सेब का कारोबार भी 1500 करोड़ रुपये तक लुढ़कता।

2,500 करोड़ रुपये तक सिमट सकता है सेब कारोबार
बागवानी विभाग का एक अनुमान है कि सेब कारोबार 2,500 करोड़ रुपये  तक सिमट सकता है। राज्य बागवानी विभाग के निदेशक डॉ. सतीश शर्मा का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में औसतन सेब सीजन का कारोबार 3,000 से 3,500 करोड़ रुपये के बीच आंका जाता है। प्रदेश की अन्य बागवानी फसलों को भी इसमें शामिल कर लिया जाए तो फलों का कारोबार लगभग 5,000 करोड़ रुपये सालाना तक पहुंच जाता है। यदि इस बार सेब सीजन डेढ़ करोड़ पेटियों में ही सिमट जाता है तो प्रदेश को 800 से 1000 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है। हालांकि, नुकसान का सही आकलन सेब सीजन समाप्त होने के बाद ही किया जा सकेगा।

राजस्व भी कम होगा 
पिछले वर्ष के मुकाबले अभी तक बाजार में करीब 50 फीसदी से कम सेब जाने से 5,000 करोड़ की अर्थव्यवस्था में अनेक व्यवसायों में लोगों की आय  गिरेगी। कामकाज घटेगा, रोजगार पर बात आएगी क्योंकि अर्थव्यवस्था में हर सेक्टर एक दूसरे को मांग पैदा करते हैं। साथ ही सभी सेक्टरों या व्यवसायों में कारोबार कम होने से राज्य के राजस्व में भी कमी आएगी। प्रदेश की वित्तीय स्थिति के लिए यह और भी मुसीबत पैदा करेगी। – डॉ. राकेश शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर अर्थशास्त्र

इस बार मौसम से बागवानों का साथ नहीं दिया। सर्दियों में नाममात्र की बर्फ गिरी।  जब सेब के पेड़ों पर फूल आए तो मौसम अनुकूल नहीं रहा। इससे फूलों का परागण नहीं हुआ। ओलावृष्टि भी हुई। नई पौध अभी पूरी तरह से फसल बढ़ाने की स्थिति में नहीं है। – डॉ. विजय सिंह ठाकुर, पूर्व कुलपति, नौणी विवि

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Pradesh apple season 2026 1.5 crore boxes 1000 crore loss 2.65 crore boxes last yearhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: नवरात्र पर पर्यटन कारोबार चमका, होटलों ...

Next Article

अमृतसर: एयरपोर्ट पर ड्रोन से हड़कंप, रनवे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 21 तक भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    April 16, 2025
    By hinditvnews
  • Sophia
    JaipurRajasthan

    Jaipur: होली पर रंग लाने से मना करने पर कॉन्वेंट स्कूल में विवाद, शिक्षा मंत्री ने जताई आपत्ति

    March 12, 2025
    By hinditvnews
  • 09 0 03 2024
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Elections: हिमाचल में नए प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस

    March 9, 2024
    By hinditvnews
  • Cyber crime
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ हेली सेवा: टिकट फुल होते ही सक्रिय हुए ठग, VIDEO में देखें ठगी का तरीका

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: रक्षा मंत्री से मिले सीएम सुक्खू

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • cm sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज भी बंद

    October 28, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले- नौ माह के भीतर पात्र विधवाओं को देंगे करुणामूलक आधार पर नौकरियां

  • 30646b91a7578b5b816885368cbccff51670596714705432 Original
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly Session: अब अवैध, गुणवत्ताहीन और जहरीली शराब पकड़े जाने पर जब्त होगी संपत्ति, विधेयक पारित

  • शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चश्मे-बावड़ियां बचाएंगी पहाड़ों की प्यास

Timeline

  • November 28, 2026

    M3M Group Launches 'Shaurya – The Warriors', A People-Led Brand Campaign Celebrating Excellence and Recognising Employees with Rewards Worth Rs. 5 Crore

  • November 28, 2026

    Korea India Trade Council Opens Chennai Office to Strengthen Bilateral Trade, Investment, Startup and Academic Partnerships

  • November 28, 2026

    KOKUYO India Bags Two Honours at Orgatec India Excellence Awards 2026, Recognised for Best Technology and People's Choice

  • November 28, 2026

    Bisleri Seeks Review of Conflicting Test Results for West Bengal Batch PB201

  • November 28, 2026

    Blue Blocks Montessori School: 70 Child-led Biomimicry Research Papers Published, Youngest Researcher Six

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • M3M Group Launches 'Shaurya – The Warriors', A People Led Brand Campaign Celebrating Excellence and Recognising Employees with Rewards Worth Rs. 5 Crore

    M3M Group Launches 'Shaurya – The Warriors', A People-Led Brand Campaign Celebrating Excellence and Recognising ...

    By hinditvnews
    November 28, 2026
  • Korea India Trade Council Opens Chennai Office to Strengthen Bilateral Trade, Investment, Startup and Academic Partnerships

    Korea India Trade Council Opens Chennai Office to Strengthen Bilateral Trade, Investment, Startup and Academic ...

    By hinditvnews
    November 28, 2026
  • KOKUYO India Bags Two Honours at Orgatec India Excellence Awards 2026, Recognised for Best Technology and People's Choice

    KOKUYO India Bags Two Honours at Orgatec India Excellence Awards 2026, Recognised for Best Technology ...

    By hinditvnews
    November 28, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.