Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

  • Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

  • Salesforce's Agents for Impact Cohort Showcases AI Solutions for India's Social Sector

  • Shaya by CaratLane Announces Shreya Ghoshal as Brand Ambassador, Giving a New Voice to Silver

  • JM Financial Services Environment and Energy Conclave Spotlights India's Multi-Decade Energy Opportunity

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: सोशल मीडिया पर सरकारी नीतियों पर टिप्पणी करने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई

हिमाचल: सोशल मीडिया पर सरकारी नीतियों पर टिप्पणी करने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई

By hinditvnews
May 13, 2026
136
0
Hp

हिमाचल प्रदेश: सोशल मीडिया पर सरकार की नीतियों पर टिप्पणी नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 13 May 2026

मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि सरकारी कर्मचारी कार्यालय और अदालतों में मर्यादित, औपचारिक और सादे रंगों के कपड़े पहनें। सर्कुलर में कहा गया है कि सरकारी सेवकों का आचरण केवल कार्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियां भी सेवा नियमों के दायरे में आएंगी।

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सरकार ने आचार-व्यवहार, पहनावे और सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि सरकारी कर्मचारी कार्यालय और अदालतों में मर्यादित, औपचारिक और सादे रंगों के कपड़े पहनें। कैजुअल और पार्टी ड्रेस को पूरी तरह से अनुचित माना गया है।

सर्कुलर में कहा गया है कि सरकारी सेवकों का आचरण केवल कार्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियां भी सेवा नियमों के दायरे में आएंगी। किसी भी सरकारी नीति या मुद्दे पर अनधिकृत टिप्पणी, पोस्ट, स्टोरी या ब्लॉग साझा करना अनुशासनहीनता माना जाएगा। हाल के दिनों में यह देखा गया है कि कई कर्मचारी विभागीय निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं कर रहे हैं।

इसी को देखते हुए सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों, यहां तक कि प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारियों-कर्मचारियों को भी इन नियमों से अवगत कराएं और उनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। सरकार ने केंद्रीय सिविल सेवा आचरण नियम 1964 का हवाला देते हुए कहा है कि सरकारी कर्मचारी ऐसा कोई कार्य नहीं कर सकते, जो सरकारी सेवक के अनुरूप न हो। नियमों के अनुसार कर्मचारी ऐसी सार्वजनिक टिप्पणी, बयान या अभिव्यक्ति नहीं कर सकते, जिससे सरकार की नीतियों की आलोचना हो या सरकार की छवि प्रभावित हो। कर्मचारी बिना अनुमति आधिकारिक दस्तावेज या उससे जुड़ी जानकारी किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा नहीं कर सकता। 

ड्रेस और व्यवहार में दिखे पेशेवर छवि, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
राज्य सरकार ने स्पष्ट कहा है कि राज सचिवालय जैसे संवेदनशील प्रशासनिक संस्थान में कर्मचारियों का पहनावा और व्यवहार गरिमामय, शालीन और पेशेवर होना चाहिए। कर्मचारियों का आचरण सरकार की कार्य संस्कृति और  प्रशासनिक अनुशासन को प्रतिबिंबित करता है। यदि कोई कर्मचारी इन निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया  तो उसके खिलाफ सेवा नियमों और नियुक्ति शर्तों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Share :
TagsHimachal Employees barred from commenting on government policies on social mediahimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

नीति आयोग रिपोर्ट: हिमाचल में छात्र पढ़ाई ...

Next Article

हिमाचल मौसम: आज बिगड़ेगा मौसम, विभाग ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Solan
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सोलन की क्रस्ना लैब में बड़ी लापरवाही, पोते की रिपोर्ट में दादा का नाम

    September 11, 2026
    By hinditvnews
  • Cybercrime
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

    September 13, 2026
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    शहरी निकाय चुनाव: अध्यक्ष चयन नियम में बदलाव पर हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस भेजा

    May 26, 2026
    By hinditvnews
  • Chitta
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    चिट्टा तस्करों के खिलाफ कड़ा कदम, गैर जमानती अपराध, उम्रकैद और जुर्माने का प्रावधान

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • cm sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रिटायर्ड कर्मचारियों की 30% ग्रेच्युटी व लीव इनकैशमेंट जारी आदेश

    April 25, 2026
    By hinditvnews
  • 2023 7image 21 56 031640462raininshimla Ll
    Weatherऊनाबिलासपुरमंडीमौसमशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के कुछ भागों में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने के आसार

    September 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सात घंटों में सामान्य से 305 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें कहां कितनी हुई बारिश

  • weather alert
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: शिमला में भारी बारिश, राज्य में 280 सड़कें और 703 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, दो दिन ऑरेंज अलर्ट

  • himcare
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमकेयर घोटाला: दो कमरों के अस्पतालों ने भी उठाया लाभ

Timeline

  • September 25, 2026

    Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

  • September 25, 2026

    Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

  • September 25, 2026

    Salesforce's Agents for Impact Cohort Showcases AI Solutions for India's Social Sector

  • September 25, 2026

    Shaya by CaratLane Announces Shreya Ghoshal as Brand Ambassador, Giving a New Voice to Silver

  • September 25, 2026

    JM Financial Services Environment and Energy Conclave Spotlights India's Multi-Decade Energy Opportunity

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

    Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a ...

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro Markets

    Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • Salesforce's Agents for Impact Cohort Showcases AI Solutions for India's Social Sector

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.