Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

  • मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका था

  • हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

  • अमृतसर: 7.5 किलो अफीम, हेरोइन और हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

  • Chandigarh: सीएम भगवंत मान फ्रांस जाएंगे, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल हाईकोर्ट: 8 साल की सेवा पर ग्रामीण विद्या उपासक होंगे नियमित

हिमाचल हाईकोर्ट: 8 साल की सेवा पर ग्रामीण विद्या उपासक होंगे नियमित

By hinditvnews
October 17, 2026
5
0
Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आठ साल की सेवा पर ग्रामीण विद्या उपासकों को नियमित करने का आदेश

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 17 Oct 2026

प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य के ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने वाले शिक्षकों के हक में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य के ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने वाले शिक्षकों के हक में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि ग्रामीण विद्या उपासक के रूप में 8 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी करने वाले याचिकाकर्ताओं की सेवाओं को नियमित किया जाए। उन्हें वरिष्ठता, वेतन वृद्धि तथा पदोन्नति सहित सभी परिणामी लाभ प्रदान किए जाएं। यह निर्णय न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की खंडपीठ ने ओम प्रकाश एवं अन्य की ओर से दायर याचिका को स्वीकारते हुए दिया। याचिकाकर्ताओं को शुरुआत में वर्ष 2001 से 2004 के बीच दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा गारंटी योजना और वैकल्पिक स्थान स्कूली शिक्षा केंद्रों को चलाने के लिए शिक्षा स्वयंसेवक/प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था।

ये है पूरा मामला
वर्ष 2009 में, राज्य सरकार ने एक नीतिगत निर्णय लेते हुए 4 साल का अनुभव और बारहवीं कक्षा की योग्यता रखने वाले इन ईजीएस प्रशिक्षकों को अनुबंध के आधार पर ग्रामीण विद्या उपासक में परिवर्तित कर दिया था। इसके बाद सरकार ने 16 अगस्त 2011 को एक और निर्णय लिया, जिसके तहत 31 मार्च 2011 तक 8 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले ग्रामीण विद्या उपासकों को स्पेशल जेबीटी प्रमाणपत्र देकर नियमित शिक्षक बनाने का प्रावधान किया गया। याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि उनके सेवा परिवर्तन के बाद भी सरकार ने उन्हें तय 8 वर्षों के बजाय 11 से अधिक वर्षों के लंबे इंतजार के बाद (वर्ष 2021 में) नियमित किया। सुनवाई के दौरान राज्य के महाधिवक्ता ने तर्क दिया कि याचिकाकर्ताओं के पास शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आवश्यक योग्यता (जैसे टेट पास होना) नहीं थी और वे कट-ऑफ तारीख के दायरे में नहीं आते थे। हाईकोर्ट ने सरकार की इन दलीलों को सिरे से खारिज कर दिया और स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ताओं ने 2001 से ही राज्य के सबसे कठिन और जनजातीय क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षा देने का काम किया है। जब सरकार ने खुद एक नीति बनाकर उनके जैसे ही अन्य कर्मचारियों को 8 साल की सेवा के बाद स्पेशल जेबीटी प्रमाणपत्र देकर नियमित किया है, तो याचिकाकर्ताओं को इस लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता।

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के सेवा विस्तार पर हाईकोर्ट की रोक
वहीं प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों को दिए जाने वाले सेवा विस्तार से जुड़े एक मामले में याचिकाकर्ता को राहत देते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए डॉक्टर के एक वर्षीय सेवा विस्तार के आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत ने यह आदेश याचिकाकर्ता डॉ. अंजुम बाटुल की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया। अदालत ने राज्य सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने सेवा विस्तार प्रतिवादी को दस्ती नोटिस के जरिेये जवाब तलब करने की अनुमति प्रदान की है।मामले की अगली सुनवाई 5 नवंबर को होगी। उल्लेखनीय है कि याचिकाकर्ता 2013 से 2018 तक डॉ. आरपीजीएमसी टांडा (कांगड़ा) के फिजियोलॉजी विभाग में सीनियर रेजीडेंट रहीं और 2018 से 2020 तक डॉ. आरकेजीएमसी हमीरपुर में अनुबंध पर सहायक प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दीं।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयन के बाद 10 जनवरी 2020 को उन्हें डॉ. आरकेजीएमसी हमीरपुर में नियमित सहायक प्रोफेसर नियुक्त किया गया तथा उन्हें एसोसिएट प्रोफेसर पद पर नामित किया गया। वर्ष 2024 में वह इस पद पर नियमित पदोन्नति पाने के लिए पूरी तरह पात्र हो चुकी थीं। 31 अगस्त 2026 को प्रतिवादी के सेवानिवृत्त होने पर एसोसिएट प्रोफेसर का पद रिक्त हुआ था। लेकिन सरकार ने 29 जुलाई 2026 को अधिसूचना जारी कर प्रतिवादी को 1 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2027 तक एक वर्ष का सेवा विस्तार दे दिया। अदालत ने याचिकाकर्ता की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों पर विचार करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिवादी को दिए गए एक वर्ष के सेवा विस्तार के क्रियान्वयन पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsHP High Court Major verdict : Order to regularize Gramin Vidya Upasaks upon completion of eight years of serviceshimla news
Previous Article

शिमला: HRTC बस सफर का वीडियो बनाएं, ...

Next Article

हिमाचल: ₹3,000 करोड़ से बनेंगी 1,700 किमी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • HRTC
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: HRTC बस सफर का वीडियो बनाएं, जीतें पुरस्कार

    October 17, 2026
    By hinditvnews
  • Scam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में पानी घोटाला

    January 2, 2025
    By hinditvnews
  • Ambala
    हरियाणा

    कांग्रेस पार्षदों में नाराजगी, अंबाला नगर निगम की बैठक में 181 करोड़ रुपये का बजट पास”

    April 8, 2025
    By hinditvnews
  • Kedarnath
    उत्तराखण्ड

    Kedarnath By-Election: कुलदीप के तेवर से भाजपा में बेचैनी

    October 23, 2024
    By hinditvnews
  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 61 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

    May 19, 2026
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    आप का चुनावी अभियान: लुधियाना में 19 को पैंफलेट जारी, 20 से डोर-टू-डोर अभियान

    September 18, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Jail Warder Recruitment: हिमाचल में तीन केंद्रों पर होगी जेल वार्डर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा

  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP BJP अध्यक्ष: कांग्रेस से आए नेताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव में बढ़ाया पेच

  • agnihotri
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- जनादेश पर हमला हुआ है, कांग्रेस डटकर सामना करेगी

Timeline

  • October 17, 2026

    चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

  • October 17, 2026

    मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका था

  • October 17, 2026

    हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

  • October 17, 2026

    अमृतसर: 7.5 किलो अफीम, हेरोइन और हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

  • October 17, 2026

    Chandigarh: सीएम भगवंत मान फ्रांस जाएंगे, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Cyber crime

    चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Maya

    मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका ...

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.