Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Soul by Araiya Paithalmala is Opening Soon, Expanding Araiya's Presence in Kerala

  • Luxury Developers Pivot to Wellness as India's Affluent Buyers Seek Healthier Homes

  • CASA Hotels by Trunk & Trolley from Celebrity Prime Hospitality Brings New Age Hospitality Experience to Warangal

  • BPTP Skynest Bags 'Premium High-Rise Development of the Year' at Times Realty & Infrastructure Conclave 2026

  • Sun Hung Kai Properties Hong Kong Cyclothon Returns on 11 October

manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल: होम स्टे संचालकों को जीएसटी, पंजीकरण फीस 3000, सीसीटीवी अनिवार्य

हिमाचल: होम स्टे संचालकों को जीएसटी, पंजीकरण फीस 3000, सीसीटीवी अनिवार्य

By hinditvnews
February 18, 2025
315
0
Gst

Home Stay Rules: हिमाचल में संचालकों को देना होगा जीएसटी, अब पंजीकरण फीस 3000, सीसीटीवी भी जरूरी

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Tue, 18 Feb 2025

होम स्टे की पंजीकरण फीस 100 रुपये से बढ़ा कर 300 गुणा अधिक 3000 रुपये निर्धारित कर दी है। बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए शुरू की होम स्टे योजना से अब सरकार अपना राजस्व बढ़ाएगी।

राज्य सरकार ने होम स्टे रूल्स 2025 में कई बड़े बदलाव किए हैं। होम स्टे संचालकों को अब अनिवार्य रूप से जीएसटी नंबर लेना होगा और रिटर्न फाइल करनी होगी। होम स्टे की पंजीकरण फीस 100 रुपये से बढ़ा कर 300 गुणा अधिक 3000 रुपये निर्धारित कर दी है। बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए शुरू की होम स्टे योजना से अब सरकार अपना राजस्व बढ़ाएगी। होम स्टे रूल्स के तहत अब पंजीकरण फार्म में ही जीएसटी नंबर की जानकारी देनी होगी। फार्म के कॉलम 14 में जीएसटी नंबर लिखना होगा। अब तक होम स्टे संचालकों को जीएसटी नंबर लेने की अनिवार्यता नहीं थी। सरकार की होम स्टे योजना ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार लोगों के लिए थी इसलिए बड़े कारोबारियों की तर्ज पर जीएसटी की शर्त योजना में नहीं थी।

अब होम स्टे संचालकों को पंजीकरण से पहले जीएसटी नंबर लेने के लिए पैसा खर्च करना पड़ेगा और हर महीने जीएसटी रिटर्न फाइल करनी पड़ेगी। होम स्टे से कमाई हो या न हो, लोगों को जीएसटी रिटर्न फाइल करने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट के चक्कर काटने पड़ेंगे। नए प्रावधानों में कूड़े के निस्तारण के लिए भी म्यूनिसिपल कानूनों के तहत व्यवस्था करनी होगी। होम स्टे में अग्निशमन उपकरण भी अनिवार्य रूप से लगाने होंगे। होम स्टे में आने वाले गेस्ट का पूरा लेखा-जोखा रजिस्टर और कंप्यूटर में रखना होगा। विदेशी सैलानियों के पासपोर्ट का विवरण भी अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। होम स्टे का कॉमन एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगाना भी अनिवार्य किया गया है। सरकार ने 14 फरवरी को होम स्टे रूल्स 2025 अधिसूचित किए हैं। इन्हें लेकर लोग 28 फरवरी तक निदेशक पर्यटन और नागरिक उड्डयन हिमाचल प्रदेश को ईमेल tourism@hp.gov.in पर या डाक के माध्यम से अपनी आपत्तियां और सुझाव भेज सकते हैं।

आपत्ति और सुझावों पर विचार करेगी सरकार : देवेश
होम स्टे रूल्स 2025 राजपत्र में प्रकाशित कर दिए गए हैं। निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त आपत्ति और सुझावों पर नियमों को अंतिम रूप देने से पहले विचार किया जाएगा।– देवेश कुमार, प्रधान सचिव, पर्यटन और नागरिक उड्डयन

पार्किंग, ड्राई क्लीन और सुरक्षा गार्ड भी वांछनीय
होम स्टे रूल्स में पार्किंग का प्रावधान, टॉयलेट पेपर के साथ वॉटर क्लोसेट टॉयलेट, सीवरेज कनेक्शन के साथ ठंडे-गर्म पानी की सुविधा, अलग डाइनिंग एरिया, कमरे में कुर्सियों मेज के अलावा वर्किंग टेबल, वाॅशिंग मशीन अथवा ड्राई क्लीन की सुविधा, रेफ्रिजरेटर, लॉबी क्षेत्र में लांज या बैठने की व्यवस्था, कमरों में हीटिंग और कूलिंग की व्यवस्था, सुरक्षा गार्ड, हिमाचली हस्तशिल्प और हिमाचली वास्तुकला को बढ़ावा, वर्षा जल संचयन प्रणाली को प्रोत्साहित करने को वांछनीय श्रेणी में शामिल किया गया है।

नगर निगम क्षेत्र में 6 कमरों के लिए 12,000 पंजीकरण शुल्क
होम स्टे रूल्स 2025 के तहत नगर निगम क्षेत्र में 4 से 6 कमरों के होम स्टे संचालन के लिए 12,000 रुपये वार्षिक पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। हर साल 12,000 रुपये नवीनीकरण शुल्क भी चुकाना होगा। टीसीपी, साडा, नगर पंचायत क्षेत्र में 8,000 रुपये व पंचायत क्षेत्र में 6,000 रुपये वार्षिक पंजीकरण और नवीनीकरण शुल्क तय किया गया है। 1 से 3 कमरों के लिए निगम क्षेत्र में 8,000, टीसीपी, साडा, नगर पंचायत क्षेत्र में 5,000 और पंचायत क्षेत्र में 3,000 रुपये वार्षिक पंजीकरण और नवीनीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsHome Stay Rules: Operators in Himachal will have to pay GSTmanali newsregistration fee increased from Rs 100 to Rs 3000shimla news
Previous Article

हिमाचल: राशनकार्ड उपभोक्ताओं को मिलेगा रिफाइंड तेल, ...

Next Article

हिमाचल: फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाली ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • cbi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विमल नेगी केस: CBI को नहीं मिलेगा पीटरहॉफ-सर्किट हाउस

    May 29, 2025
    By hinditvnews
  • Train
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: होली के लिए वेटिंग शुरू, बिहार-UP ट्रेनों में भारी भीड़

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • 12 02 2024 Pais
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    बजट आते ही सेंसेक्स की तरह छलांगे मारती प्रति व्यक्ति आय, गरीब के हाथ में आज भी चंद हजार रुपये ...

    February 12, 2024
    By hinditvnews
  • Haridwar1
    उत्तराखण्ड

    Makar Sankranti: ठंड को दरकिनार कर उत्तरकाशी से हरिद्वार तक उमड़े श्रद्धालु

    January 14, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    मां-बाप के खाते से खरीदी चिट्टा, अभिभावक थाने तलब

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Igi
    दिल्ली

    Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान महंगी, डायल ने टैरिफ चार्ज करने की योजना बनाई

    February 27, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla night view
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: पंचायत कमरऊ में संयुक्त परिवार के 4 भाइयों की एक साथ निकलेगी बरात

  • taffice
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: सावधान! अब ओवर स्पीडिंग और शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ेगा महंगा, शिमला पुलिस हुई हाईटैक

  • Post
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    10 KM की दूरी तय करने में 13 दिन, साक्षात्कार के दिन युवक को मिला पत्र

Timeline

  • August 31, 2026

    Soul by Araiya Paithalmala is Opening Soon, Expanding Araiya's Presence in Kerala

  • August 31, 2026

    Luxury Developers Pivot to Wellness as India's Affluent Buyers Seek Healthier Homes

  • August 31, 2026

    CASA Hotels by Trunk & Trolley from Celebrity Prime Hospitality Brings New Age Hospitality Experience to Warangal

  • August 31, 2026

    BPTP Skynest Bags 'Premium High-Rise Development of the Year' at Times Realty & Infrastructure Conclave 2026

  • August 31, 2026

    Sun Hung Kai Properties Hong Kong Cyclothon Returns on 11 October

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Soul by Araiya Paithalmala is Opening Soon, Expanding Araiya's Presence in Kerala

    Soul by Araiya Paithalmala is Opening Soon, Expanding Araiya's Presence in Kerala

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Luxury Developers Pivot to Wellness as India's Affluent Buyers Seek Healthier Homes

    Luxury Developers Pivot to Wellness as India's Affluent Buyers Seek Healthier Homes

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • CASA Hotels by Trunk & Trolley from Celebrity Prime Hospitality Brings New Age Hospitality Experience to Warangal

    CASA Hotels by Trunk & Trolley from Celebrity Prime Hospitality Brings New Age Hospitality Experience ...

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.