Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

  • मंडी: हिमाचल में काम ठप, दिल्ली में नेताओं की दौड़ तेज; जयराम का तंज

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल HC: 2010 बैच अनुबंध लेक्चररों के नियमितीकरण पर रोक

हिमाचल HC: 2010 बैच अनुबंध लेक्चररों के नियमितीकरण पर रोक

By hinditvnews
July 25, 2026
42
0
Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

Himachal News: हाईकोर्ट ने 2010 बैच के अनुबंध लेक्चररों को नियमित करने के फैसले पर लगाई रोक

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 25 Jul 2026

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने वर्ष 2010 में नियुक्त डीम्ड अनुबंध लेक्चररों के नियमितीकरण की तिथि से जुड़े 4 अक्तूबर 2024 के एकल पीठ के फैसले के संचालन और क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक लगा दी है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने वर्ष 2010 में नियुक्त डीम्ड अनुबंध लेक्चररों के नियमितीकरण की तिथि से जुड़े 4 अक्तूबर 2024 के एकल पीठ के फैसले के संचालन और क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक लगा दी है। खंडपीठ ने वर्ष 2004 में पैरा नीति के तहत नियुक्त सीएंडवी अनुबंध कर्मचारियों को इस मामले में अपील दायर करने की अनुमति भी दी। साथ ही अपील दाखिल करने में हुई एक वर्ष 286 दिनों की देरी को माफ कर दिया। आवेदकों निर्मल सिंह व अन्य की ओर से दलील दी गई कि वे मूल याचिका अजय कुमार ठाकुर व अन्य बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य में पक्षकार नहीं थे। उन्हें इस आदेश की जानकारी तब मिली, जब 4 जुलाई 2026 के सरकारी पत्र के आधार पर प्रशासन ने वरिष्ठता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की।

वरिष्ठता सूची को पैरा टीचर्स ने दी है चुनौती
खंडपीठ ने प्रथम दृष्टया माना कि आवेदकों का पक्ष विचारणीय और मजबूत है। इसी आधार पर अदालत ने एकल पीठ के आदेश के अमल पर रोक लगाते हुए मामले में अंतरिम राहत प्रदान की। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि इस नई लेटर पेटेंट अपील (एलपीए) की सुनवाई पहले से लंबित एलपीए-761/2025 के साथ एक साथ की जाएगी, जिसमें 28 अक्तूबर 2025 को भी इसी प्रकार का अंतरिम आदेश पारित किया गया था। कोर्ट सरकार और अन्य निजी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश भी दिए हैं।  मामले का मुख्य विवाद वर्ष 2004 में पैरा पॉलिसी के तहत नियुक्ति शिक्षकों और 2010 में कमीशन के तहत चयनित लेक्चरों की वरिष्ठता को लेकर है। आवेदकों का कहना है कि वे 2004 में पैरा नीति के तहत अनुबंध पर नियमित हुए, जबकि मूल याचिकाकर्ता वर्ष 2010 में चयन बोर्ड के माध्यम से अनुबंध पर नियुक्त हुए और 2017 में नियमित किए गए। ऐसे में नियुक्ति वर्ष के आधार पर 2004 बैच को वरिष्ठता सूची में ऊपर स्थान मिलना चाहिए। आवेदकों का आरोप है कि एकल पीठ के फैसले और उसके बाद शुरू हुई वरिष्ठता पुनरीक्षण प्रक्रिया से उनके अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

हाईकोर्ट ने प्रदेश में खुली जेलों के प्रबंधन पर राज्य निगरानी समिति के गठन के आदेश
प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने राज्य में खुली जेलों की स्थापना, पारदर्शी संचालन और विस्तार की लगातार निगरानी के लिए एक नई याचिका दर्ज की है। यह कदम सर्वोच्च न्यायालय की ओर से सुहास चकमा बनाम भारत सरकार मामले में 26 फरवरी 2026 को सुनाए गए ऐतिहासिक फैसले के अनुपालन में उठाया गया है। अदालत ने राज्य सरकार को ओसीआई प्रबंधन के लिए एक राज्य निगरानी समिति गठित करने का निर्देश दिया गया है। राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष इसके प्रमुख होंगे। गृह सचिव और डीआईजी रैंक से ऊपर के जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इसके सदस्य होंगे। यह समिति योग्य कैदियों की पहचान कर उन्हें सामान्य जेलों से खुली जेलों में स्थानांतरित करना। ओसीआई के उपयोग, कामकाज और विस्तार की निगरानी करना।

कार्यान्वयन में आने वाली प्रशासनिक बाधाओं को दूर करना और प्रगति की समीक्षा करना।समिति को गठन के बाद हर तीन महीने पर हाई कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करनी होगी। पहला रिपोर्ट कार्ड 21 अगस्त 2026 तक अदालत के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इसके बाद रजिस्ट्रार जनरल वार्षिक समेकित रिपोर्ट तैयार करेंगे। सुनवाई के दौरान सरकार ने पीठ को अवगत कराया कि राज्य सरकार ने 25 मार्च 2026 की अधिसूचना के तहत इस राज्य निगरानी समिति का गठन कर दिया है। ।राज्य निगरानी समिति को हर तीन महीने पर हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करनी होगी। अदालत में यह बात भी सामने आई कि 6 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस. रवींद्र भट की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय उच्च-स्तरीय समिति की पहली बैठक हुई थी, जिसमें हिमाचल प्रदेश सरकार के विशेष सचिव (गृह) दिलीप कुमार नेगी आईएएस ने भाग लिया था। इसके बाद 25 मई 2026 को महानिदेशक (जेल एवं सुधार सेवाएं) ने नालसा को बैठक के निर्णयों के अनुपालन के संदर्भ में सूचित किया था। इस मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी।

Share :
TagsHigh Court stays decision to regularize 2010-batch contractual lecturers.himachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

शिमला: छात्र आंदोलन के समर्थन में आज ...

Next Article

Himachal: मानसून असर, कालका-शिमला ट्रैक पर 5 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: नवजात बदलने पर सरकार देगी 30 लाख मुआवजा, अस्पताल की लापरवाही पर कोर्ट सख्त

    September 2, 2026
    By hinditvnews
  • Cm Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुबह की सैर करते आईजीएमसी का निरीक्षण करने पहुंच गए सीएम सुक्खू

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • Bhiwani
    हरियाणा

    भिवानी नगर परिषद फर्जीवाड़ा: अफसरों-कर्मचारियों की मिलीभगत से नाम बदलवाया गया

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Train
    Chandigarh Newsपंजाब

    खौ़फनाक: कंफर्म टिकट वाली IIT छात्रा से रात में टीटी का हैरान करने वाला बर्ताव, पिता ने मांगा इंसाफ

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    उत्तराखण्ड

    Uttrakhand: उत्तराखंड कोर्ट में डिजिटल फाइल देखने की सुविधा

    January 2, 2026
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    UP: किसानों को योगी आदित्यनाथ का तोहफा, 2.51 लाख खातों में 460 करोड़ ट्रांसफर

    February 21, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • weather
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले 5 दिनों तक राज्य में येलो अलर्ट

  • Blueberry
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 7 साल की रिसर्च के बाद तैयार ब्लूबेरी, कैंसर से लड़ने में मददगार

  • 05 11 2023 himachal news 4
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Kullu: विजिलेंस ने खंगाला सिविल सप्‍लाई और FCI का रिकॉर्ड

Timeline

  • September 9, 2026

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • September 9, 2026

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • September 9, 2026

    हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • September 9, 2026

    ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

  • September 9, 2026

    मंडी: हिमाचल में काम ठप, दिल्ली में नेताओं की दौड़ तेज; जयराम का तंज

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ammy virk

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Job

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Supereem court

    हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.