Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Nicole Junkermann Says 2 Billion Volleyball Views Strengthen Case for Women's Sport Investment in India

  • Vijay Garg Elected President of the Association of Radio Operators for India

  • 5 Ways to Add More Nutrition to Your Diet this National Nutrition Month

  • VERO MODA Launches the Marilyn Monroe Capsule Collection

  • GoCredit Launches Free Loan App Checker to Verify If a Lending App Is Real, Fake or RBI Registered

HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Horoscope›Himachal Weather: शीतलहर की चपेट में कई जिले, दो दिन बारिश-बर्फबारी का अनुमान

Himachal Weather: शीतलहर की चपेट में कई जिले, दो दिन बारिश-बर्फबारी का अनुमान

By hinditvnews
January 9, 2025
275
0
Himachal Weather News With Hindi TV News channel

Himachal Weather: शीतलहर की चपेट में हिमाचल के कई जिले, राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 09 Jan 2025

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य में दो दिनों तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं कई जिलों में शीतलहर चलने व घना कोहरा छाया रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में माैसम के करवट बदलने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य में दो दिनों तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं कई जिलों में शीतलहर चलने व घना कोहरा छाया रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के नाै स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। शीतलहर के कारण लोग सुबह-शाम घरों में दुबकने को मजबूर हैं। आज व कल प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है।

इस दिन से बिगड़ेगा माैसम
माैसम विभाग के अनुसार 11 जनवरी की शाम से 12 जनवरी की मध्य रात्रि या 13 जनवरी की सुबह तक राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ भागों में बर्फबारी की संभावना है।  वहीं शिमला शहर सहित राज्य के कुछ पर्यटन स्थलों पर 11 जनवरी की शाम से 12 जनवरी 2025 की दोपहर तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।  वहीं, राज्य के निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों के कुछ भागों में हल्की वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर 11 जनवरी की दोपहर से 12 जनवरी  मध्यम वर्षा और गरज के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।  13 जनवरी से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार
अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद, अगले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
11 और 12 जनवरी को राज्य के ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी व कांगड़ा जिले के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसके बाद तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर की स्थिति में कमी आएगी। वहीं कुछ भागों में कोहरा छाया रहने के आसार हैं।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 1.3, भुंतर -0.5, कल्पा -3.4, धर्मशाला 6.4, ऊना -0.5, नाहन 6.3, पालमपुर 2.4, मनाली -0.9, कांगड़ा 4.1, मंडी 2.1, बिलासपुर 4.4, हमीरपुर 2.2, डलहाैजी 6.5, कुफरी 3.7, कुकुमसेरी -11.3, नारकंडा 1.4, भरमाैर 2.4, रिकांगपिओ -0.6, सेऊबागं -0.2, समदो -8.0, बरठीं 2.2, कसाैली 5.6, सराहन 4.7, ताबो -11.3 व बजाैरा में -0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Weather: Many districts are in the grip of cold wavehindi newsimd forecast of rain and snowfall for two days
Previous Article

UP: 3.10 करोड़ की ठगी करने वाले ...

Next Article

Uttarakhand: 38वें राष्ट्रीय खेलों से छात्रों को जोड़ने की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • PGI
    Chandigarh Newsपंजाब

    पीजीआई में ऑनलाइन सिस्टम फेल, मरीजों को 7 घंटे बाद इलाज

    December 27, 2025
    By hinditvnews
  • Aiims
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: एम्स बिलासपुर में बैक्टीरिया पहचान की नई मशीन

    June 1, 2026
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चिट्टे से बनी संपत्तियां होंगी नष्ट, 300 तस्करों पर कार्रवाई

    March 17, 2025
    By hinditvnews
  • Bus
    Uncategorized

    उत्तराखंड: अमेरिका-ईरान जंग से परिवहन निगम की बस डील अटकी

    July 15, 2026
    By hinditvnews
  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal:महिला पुलिसकर्मियों का आरोप: वरिष्ठ अधिकारी पर मानसिक उत्पीड़न

    July 31, 2026
    By hinditvnews
  • Aeroplane
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: दून से वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या के लिए नियमित उड़ान शुरू

    April 11, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Kufri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: शिमला के कुफरी में सूखा, बर्फ गायब

  • Accident
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चंबा हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहे सात लोगों की मौत, बोलेरो खाई में गिरी

  • hrtc news
    Himachal Tourists placesmanaliहिमाचल प्रदेश

    लग्जरी बसों में वादियों की सैर करेंगे सैलानी

Timeline

  • September 1, 2026

    Nicole Junkermann Says 2 Billion Volleyball Views Strengthen Case for Women's Sport Investment in India

  • September 1, 2026

    Vijay Garg Elected President of the Association of Radio Operators for India

  • September 1, 2026

    5 Ways to Add More Nutrition to Your Diet this National Nutrition Month

  • September 1, 2026

    VERO MODA Launches the Marilyn Monroe Capsule Collection

  • September 1, 2026

    GoCredit Launches Free Loan App Checker to Verify If a Lending App Is Real, Fake or RBI Registered

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nicole Junkermann Says 2 Billion Volleyball Views Strengthen Case for Women's Sport Investment in India

    Nicole Junkermann Says 2 Billion Volleyball Views Strengthen Case for Women's Sport Investment in India

    By hinditvnews
    September 1, 2026
  • Vijay Garg Elected President of the Association of Radio Operators for India

    Vijay Garg Elected President of the Association of Radio Operators for India

    By hinditvnews
    September 1, 2026
  • 5 Ways to Add More Nutrition to Your Diet this National Nutrition Month

    5 Ways to Add More Nutrition to Your Diet this National Nutrition Month

    By hinditvnews
    September 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.