Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India-China Border Trade: शिपकी ला में 1697 से जारी सामान के बदले सामान का व्यापार

  • Himachal: कालाअंब में 230 बिजली कनेक्शन कटे, 70 लाख बकाया पर कार्रवाई

  • हिमाचल: उद्योग लगाना आसान, प्रदूषण एनओसी 30 दिन में

  • Himachal: किन्नौर कैलाश यात्रा: 960 श्रद्धालु रवाना, 5-10 अगस्त के स्लॉट फुल

  • Himachal: आज से 7 अगस्त तक हिमाचल में बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›India-China Border Trade: शिपकी ला में 1697 से जारी सामान के बदले सामान का व्यापार

India-China Border Trade: शिपकी ला में 1697 से जारी सामान के बदले सामान का व्यापार

By hinditvnews
August 3, 2026
0
0
China

India-China Border Trade : शिपकी ला में आज भी सामान के बदले सामान, 1697 की परंपरा कायम

हिंदी टीवी न्यूज, रामपुर बुशहर।। Published by: Megha Jain Updated Mon, 03 Aug 2026

किन्नौर के शिपकी ला में भारत-चीन सीमा व्यापार आज भी 1697 की वस्तु विनिमय संधि के तहत संचालित हो रहा है। यहां नकद या डिजिटल भुगतान के बजाय सामान के बदले सामान का लेनदेन किया जाता है। छह साल बाद दोबारा शुरू हुए इस व्यापार में केवल सीमावर्ती गांवों के पंजीकृत व्यापारी हिस्सा ले रहे हैं। कारोबारी सीजन 30 नवंबर तक चलने की संभावना है।

आज दुनिया नकद से डिजिटल भुगतान तक पहुंच चुकी है, लेकिन भारत-चीन सीमा पर किन्नौर के शिपकी ला में सदियों पुरानी वस्तु विनिमय प्रणाली आज भी जारी है। छह साल बाद फिर शुरू हुए सीमा व्यापार में यहां न नकद चलता है, न ऑनलाइन भुगतान। 1697 में तिब्बत और बुशहर रियासत के बीच हुई संधि के अनुसार आज भी सामान के बदले सामान का लेनदेन होता है।

शनिवार को शिपकी ला मार्ग, उत्तराखंड के लिपुलेख और सिक्किम के नाथू ला मार्ग से चीन के साथ कारोबार छह साल बाद शुरू हुआ। शिपकी ला मार्ग से होने वाला कारोबार अन्य दोनों मार्गों से अलग है।  इस मार्ग से होने वाले कारोबार में आज भी वस्तुओं का आदान-प्रदान होता है। इस अनूठी परंपरा की नींव वर्ष 1697 में पड़ी थी, जब तिब्बत और तत्कालीन बुशहर रियासत के राजा केहरी सिंह के बीच विनियमित वस्तु विनिमय व्यापार संधि हुई। खास बात यह है कि यह समझौता किसी लिखित दस्तावेज के बजाय पारंपरिक लोक शपथ ‘गामग्या’ और आपसी विश्वास पर आधारित था।
तीन सदी से अधिक समय बीतने के बाद भी सीमा व्यापार उसी परंपरा और नियमों के अनुसार जारी है। यह विनियमित वस्तु विनिमय व्यापार संधि में ऊपरी किन्नौर के सीमावर्ती गांवों, जिनमें नामगिया, चुप्पन, नाको, पूह और चांगो शामिल हैं। 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद इस मार्ग से कारोबार को बंद किया गया था।
बाद में द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के तहत 1992-1994 में इसे दोबारा शुरू किया गया। आंकड़ों के अनुसार व्यापार में भागीदारी में उतार-चढ़ाव भी आया है। साल 2015 में 71 भारतीय व्यापारी, 2016 में 75, 2017 में 34, 2018 में 37 और 2019 में 45 व्यापारियों ने सीमा पार की। सबसे अधिक व्यापार 1994 में हुआ, जब 90 व्यापारियों ने भाग लिया। 

कारोबारी सीजन 30 नवंबर तक चलने की संभावना
सरकार ने आयात और निर्यात के लिए चुनिंदा वस्तुओं की सूची तय की है। इस कारोबार में उन्हीं वस्तुओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। यह व्यापार इस बार पुह उपमंडल के सीमावर्ती गांवों के पंजीकृत स्थानीय व्यापारियों के लिए है। इस बार कारोबारी सीजन 30 नवंबर तक चलने की संभावना है। – भीम सिंह, शिपकी ला ट्रेड ऑफिसर
वस्तु विनिमय प्रणाली क्या है? 
वस्तु विनिमय प्रणाली (Barter System) वह व्यवस्था है जिसमें पैसे का उपयोग किए बिना एक वस्तु के बदले दूसरी वस्तु या सेवा का आदान-प्रदान किया जाता है।

आसान उदाहरण:
एक किसान 10 किलो गेहूं देकर बदले में 5 किलो चावल लेता है।
कोई व्यक्ति ऊन देकर बदले में नमक या सूखे मेवे लेता है।
यानी सामान के बदले सामान का लेनदेन ही वस्तु विनिमय प्रणाली कहलाता है।

शिपकी ला में कैसे होती है?
किन्नौर के शिपकी ला सीमा व्यापार में आज भी यही परंपरा लागू है। यहां भारत और तिब्बत (चीन) के पंजीकृत व्यापारी सरकार द्वारा अनुमोदित वस्तुओं का नकद या डिजिटल भुगतान के बजाय वस्तुओं के बदले वस्तुओं का आदान-प्रदान करते हैं। यह व्यवस्था 1697 की पारंपरिक संधि और आपसी विश्वास पर आधारित मानी जाती है।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsshipki la india china barter trade 1697 tradition kinnaur
Previous Article

Himachal: कालाअंब में 230 बिजली कनेक्शन कटे, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 2030 तक वन क्षेत्र 31% करने को रोडमैप तैयार करने के सीएम के निर्देश

    February 2, 2026
    By hinditvnews
  • Police`
    राष्ट्रीय

    कर्नाटक में कार डीलरों के साथ क्रूरता की हदें पार, प्राइवेट पार्ट में दिए बिजली के झटके; सात गिरफ्तार

    May 12, 2024
    By hinditvnews
  • Parking
    Chandigarh NewsUncategorizedपंजाब

    चंडीगढ़: 15 जनवरी से ‘वन सिटी–वन पार्किंग’ योजना लागू

    December 18, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अफसरों की सब्सिडी बंद, बिजली दरें बढ़ने की संभावना कम

    February 10, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चिट्टे के आदी युवक ने मां को पीटा, एफडी तुड़वाई

    December 22, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के रिश्तेदार समेत दो लोगों से चिट्टा बरामद

    December 18, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Bijli Board News: 14 साल बाद फिर बिजली बोर्ड के विघटन की तैयारी

  • Snow
    manaliWeatherकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: अटल टनल पर ताजा बर्फबारी, एक सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान

  • Download (1)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Congress Meeting: सुक्खू और प्रतिभा की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव के लिए शिमला में कांग्रेस ने किया मंथन

Timeline

  • August 3, 2026

    India-China Border Trade: शिपकी ला में 1697 से जारी सामान के बदले सामान का व्यापार

  • August 3, 2026

    Himachal: कालाअंब में 230 बिजली कनेक्शन कटे, 70 लाख बकाया पर कार्रवाई

  • August 3, 2026

    हिमाचल: उद्योग लगाना आसान, प्रदूषण एनओसी 30 दिन में

  • August 3, 2026

    Himachal: किन्नौर कैलाश यात्रा: 960 श्रद्धालु रवाना, 5-10 अगस्त के स्लॉट फुल

  • August 3, 2026

    Himachal: आज से 7 अगस्त तक हिमाचल में बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • China

    India-China Border Trade: शिपकी ला में 1697 से जारी सामान के बदले सामान का व्यापार

    By hinditvnews
    August 3, 2026
  • Meeter

    Himachal: कालाअंब में 230 बिजली कनेक्शन कटे, 70 लाख बकाया पर कार्रवाई

    By hinditvnews
    August 3, 2026
  • Harsh

    हिमाचल: उद्योग लगाना आसान, प्रदूषण एनओसी 30 दिन में

    By hinditvnews
    August 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.