Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • पंजाबी इन्फ्लुएंसर मर्डर: स्विफ्ट में अपहरण, फॉर्च्यूनर में फरार आरोपी; DNA खोलेगा राज

  • हिसार: लंपी की प्रो-वैक्स एक साल से ज्यादा असरदार, हर साल टीकाकरण से बचाव

  • राहुल को ‘राहुल मियां’ कहना इत्तेफाक नहीं, चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे पर चलेगी भाजपा

  • हिमाचल: 26 साल बाद शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया चेयरमैन

  • हिमाचल: मौसम की मार, शिमला में सेब की आवक आधी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: OBC को 27% आरक्षण और क्रीमी लेयर खत्म करने से सरकार का इनकार

हिमाचल: OBC को 27% आरक्षण और क्रीमी लेयर खत्म करने से सरकार का इनकार

By hinditvnews
September 10, 2026
8
0
Hp

हिमाचल प्रदेश: ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण और क्रीमी लेयर खत्म करने से सरकार का इन्कार, जानें पूरा मामला

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 10 Sep 2026

प्रदेश में ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण की मांग को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश सरकार ने केंद्र की तर्ज पर 27 फीसदी आरक्षण लागू करने और क्रीमी लेयर की व्यवस्था खत्म करने से साफ इन्कार कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश में ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण की मांग को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश सरकार ने केंद्र की तर्ज पर 27 फीसदी आरक्षण लागू करने और क्रीमी लेयर की व्यवस्था खत्म करने से साफ इन्कार कर दिया है। राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बीते दिनों हुई ओबीसी कल्याण बोर्ड की बैठक में विभिन्न विभागों ने समुदाय की प्रमुख मांगों पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसार 27 फीसदी आरक्षण की मांग पर सुप्रीम कोर्ट के इंद्रा साहनी मामले के फैसले और संविधान के अनुच्छेद 16(4) का हवाला दिया गया।

प्रदेश में ओबीसी की आबादी 15.27 फीसदी
सरकार ने कहा कि आरक्षण आबादी के अनुपात में नहीं, बल्कि संबंधित वर्ग के पर्याप्त प्रतिनिधित्व के आधार पर तय किया जाता है। प्रदेश में ओबीसी की आबादी 15.27 फीसदी यानी 9,27,542 बताई गई है। कार्मिक विभाग के अनुसार सीधी भर्ती में श्रेणी-1 और 2 के पदों पर ओबीसी को 12 फीसदी, जबकि श्रेणी-3 और 4 में 18 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। ऐसे में मौजूदा सांविधानिक और न्यायिक व्यवस्था के तहत 27 फीसदी आरक्षण की मांग स्वीकार करना संभव नहीं बताया गया।

क्रीमी लेयर खत्म करने की मांग पर भी राहत नहीं
क्रीमी लेयर खत्म करने की मांग पर भी सरकार ने राहत नहीं दी। विभाग ने स्पष्ट किया कि क्रीमी लेयर का प्रावधान सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद लागू हुआ है और इसे खत्म करना राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। हालांकि, आय सीमा में समय-समय पर संशोधन किया जा सकता है। वहीं, बैठक में ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए राहत की बात सामने आई। पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम ने बताया कि पांच लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले पात्र लोगों के लिए स्वरोजगार ऋण की सीमा 15 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। शिक्षा ऋण पर ब्याज दर कम करने की मांग राष्ट्रीय निगम के समक्ष उठाने का भी आश्वासन दिया गया।

प्रमाणपत्र के प्रारूप में बदलाव पर विचार
ओबीसी प्रमाणपत्र की वैधता बढ़ाने की मांग पर राजस्व विभाग ने कहा कि इस संबंध में अधिकार राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) और केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय के अधीन है। राज्य और केंद्र के ओबीसी प्रमाणपत्र के प्रारूप को एक समान करने का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है। इसके लिए लैंड रिकॉर्ड्स मैनुअल-1992 के अध्याय 28 में संशोधन करना होगा।

पांच फीसदी से कम आबादी वाले ब्लॉकों में पंचायत आरक्षण नहीं
पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर भी नियम स्पष्ट किए गए हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अनुसार, जिन विकास खंडों में ओबीसी आबादी पांच फीसदी से कम है, वहां नियमों के तहत आरक्षण का प्रावधान नहीं है। चंबा जिले का सलूणी विकास खंड इसका उदाहरण है।

 

 

Share :
TagsHimachal Govt refuses to give 27% reservation to OBCs and abolish creamy layerhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions ...

Next Article

हिमाचल: बड़े फेरबदल की चर्चा से सियासी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Badrinath
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: बदरीनाथ चढ़ावा मामला, रजिस्टर में गड़बड़ी, खजांची हटाया

    July 15, 2026
    By hinditvnews
  • Budget
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    केंद्रीय बजट: हिमाचल ने विशेष मदद और सड़कों की सीलिंग हटाने की मांगी

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: सीएम भगवंत मान और सुनील जाखड़ को बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी

    May 13, 2026
    By hinditvnews
  • Nayab
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

    July 29, 2026
    By hinditvnews
  • Majdoor
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 5 दिन काम करने वाले भी BPL सूची में शामिल, नए आवेदन शुरू

    April 11, 2026
    By hinditvnews
  • Accident
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू सड़क हादसा: टैक्सी खाई में गिरी, 3 महिलाओं की मौत, 8 घायल

    May 28, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Kangna
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कंगना रनौत के क्षेत्र में नई आफत, अचानक बीमार पड़ जा रहे बच्‍चे, वजह है बड़ी

  • Snow1
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Weather: हिमाचल में कल से फिर बिगड़ सकता है मौसम, 12-13 मार्च को बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विजिलेंस ब्यूरो को RTI से बाहर करने पर हाईकोर्ट की रोक

Timeline

  • September 10, 2026

    पंजाबी इन्फ्लुएंसर मर्डर: स्विफ्ट में अपहरण, फॉर्च्यूनर में फरार आरोपी; DNA खोलेगा राज

  • September 10, 2026

    हिसार: लंपी की प्रो-वैक्स एक साल से ज्यादा असरदार, हर साल टीकाकरण से बचाव

  • September 10, 2026

    राहुल को ‘राहुल मियां’ कहना इत्तेफाक नहीं, चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे पर चलेगी भाजपा

  • September 10, 2026

    हिमाचल: 26 साल बाद शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया चेयरमैन

  • September 10, 2026

    हिमाचल: मौसम की मार, शिमला में सेब की आवक आधी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kaur

    पंजाबी इन्फ्लुएंसर मर्डर: स्विफ्ट में अपहरण, फॉर्च्यूनर में फरार आरोपी; DNA खोलेगा राज

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Cow close up suffering from Lumpy skin disease on mouth and body, in Thailand.

    हिसार: लंपी की प्रो-वैक्स एक साल से ज्यादा असरदार, हर साल टीकाकरण से बचाव

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Nitin

    राहुल को ‘राहुल मियां’ कहना इत्तेफाक नहीं, चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे पर चलेगी भाजपा

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.