Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

  • Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

  • MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

  • MRG Group Expands MRG Crown Clubhouse to 30,000 Sq. Ft., Launches Club Jewel

  • Interdisciplinary Knowledge Essential for Future Engineers, Says IISc Professor Arindam Ghosh

Horoscopemanalinahanकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Horoscope›हृदय रोग से हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें

हृदय रोग से हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें

By hinditvnews
December 31, 2024
315
0
Dil

Heart Attack: हृदय रोग से हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें; पिछले 31 साल में 111% बढ़ गए दिल के रोगी

हिंदी टीवी न्यूज़, बिलासपुर Published by: Megha Jain Updated Tue, 31 Dec 2024

Heart Attack: हिमाचल में हृदय रोगी लगातार बढ़ रहे हैं। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज (आईएचएमई) की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल हृदय रोग के मामले में देश में पांचवें स्थान पर है, जबकि उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के मामलों में यह दूसरे पायदान पर है।

शुद्ध आबोहवा, शांत वातावरण वाले हिमाचल में हृदय रोगी लगातार बढ़ रहे हैं। पहले ज्यादातर बुजुर्ग ही हार्ट अटैक और अन्य कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों से ग्रसित होते थे। लेकिन अब 20 से 40 आयु वर्ग के युवा भी इसकी जकड़ में आ रहे हैं।

ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज (आईएचएमई) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 14.29 फीसदी मौतों का कारण हृदय रोग है, जो राष्ट्रीय औसत 13.20 फीसदी से अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल हृदय रोग के मामले में देश में पांचवें स्थान पर है, जबकि उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के मामलों में यह दूसरे पायदान पर है। तेजी से बदलती जीवन शैली, शहरीकरण, आहार में आए बदलाव ने इस चुनौती को और बढ़ा दिया है। वैश्विक स्वास्थ्य मापदंडों के अनुसार हिमाचल में कार्डियोवैस्कुलर डिजीज (सीएडी) मौत का प्रमुख कारण बन चुका है।

वहीं, प्रदेश में पिछले 31 साल में 111 फीसदी हृदय रोग के मामले बढ़े हैं। यह आंकड़े युवा वर्ग के लिए भी बड़ी चेतावनी हैं, जो पहले इन बीमारियों से खुद दूर समझे जाते थे। शहरी क्षेत्रों जैसे शिमला और धर्मशाला के आंकड़े ज्यादा गंभीर हैं।

युवा हो रहे दिल के रोगी
शहरीकरण ने हिमाचल में जीवनशैली को बदल दिया है। अब युवा वर्ग विशेष रूप से शहरों में अधिक उच्च कैलोरी वाले जंक फूड का सेवन करता है और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण मोटापे और हृदय रोगों का शिकार हो रहा है। पारंपरिक आहार शैली में साबुत अनाज, दालें और ताजे फल और सब्जियां शामिल थीं, लेकिन अब अधिकतर लोग प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों, चीनी वाले पेय और जंक फूड्स का सेवन कर रहे हैं, जिससे मोटापा और कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ी है। युवा वर्ग में धूम्रपान और अन्य नशे की आदतों का बढ़ता प्रभाव हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा रहा है।

ऐसे बचें हार्ट अटैक से
नियमित सैर, दौड़, साइकलिंग और तैराकी से दिल को सेहतमंद बनाया जा सकता है। सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की मध्यम-तीव्रता वाली एरोबिक एक्सरसाइज करनी चाहिए। पारंपरिक हिमाचली आहार लें। तली-भुनी चीजों, ज्यादा चीनी और प्रोसेस्ड स्नैक्स से बचना चाहिए। नींद को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि खराब नींद से उच्च रक्तचाप, मोटापा और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। योग, ध्यान और काउंसलिंग युवाओं को तनाव से निपटने में मदद कर सकती हैं। रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और रक्त शर्करा स्तर की नियमित जांच कराना चाहिए, विशेषकर अगर परिवार में हृदय रोग का इतिहास हो।

हिमाचल में युवाओं में हृदय रोग का बढ़ता खतरा एक गंभीर चुनौती है। यदि समय रहते इसे समझा जाए और उचित कदम उठाए जाएं, तो इसे नियंत्रित किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग और कम्यूनिटी को मिलकर हृदय रोग के खिलाफ लोगों को जागरूक करना होगा- डॉ. विकास कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग, एम्स बिलासपुर
Share :
TagsHeart Attack Himachal Pradesh has the highest number of deaths due to heart diseasehimachal pradeshhindi news
Previous Article

New Year Celebration: नए साल के जश्न ...

Next Article

Himachal Weather: हिमाचल में कड़ाके की ठंड, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Walkout
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Assembly: विमल नेगी की संदिग्ध मौत पर तपा सदन, विपक्ष ने किया वाकआउट

    March 20, 2025
    By hinditvnews
  • Aag
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: भरमौर के लूणा में भीषण आग, चार दुकानें व गाड़ी जलकर राख

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Dead body
    Chandigarh Newsहरियाणा

    Haryana News: मामूली विवाद में युवक की चाकू से हत्या

    April 27, 2026
    By hinditvnews
  • Punjab Crime
    पंजाब

    Punjab: किराये को लेकर कैब ड्राइवर की पीट-पीटकर कर दी हत्‍या, परिवारवालों को बोले हार्टअटैक से हुई है मौत; ऐसे ...

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Rajastha Vidhan Sabha
    JaipurRajasthan

    Rajasthan Vidhan Sabha LIVE: निलंबित कांग्रेस विधायकों का हंगामा, डोटासरा धरने पर

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Student
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नाॅन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 4 मार्च से, डेटशीट जारी

    February 12, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • CM Sukhu Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आर्थिक तंगी के बीच सेवानिवृत्त अफसरों को मिल रहा पुनर्नियोजन

  • Himachal Weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    आज मौसम साफ, कल और परसों बारिश का यलो अलर्ट, बरोट-घटासनी सड़क भूस्खलन से 12 घंटे रही ठप

  • Education Himachal 41633d4635a4dfecbee1bf6a3f1c4a46
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल प्रदेश के 544 स्कूलों में आम जनता के लिए बनेंगे रीडिंग रूम

Timeline

  • September 10, 2026

    Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

  • September 10, 2026

    Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

  • September 10, 2026

    MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

  • September 10, 2026

    MRG Group Expands MRG Crown Clubhouse to 30,000 Sq. Ft., Launches Club Jewel

  • September 10, 2026

    Interdisciplinary Knowledge Essential for Future Engineers, Says IISc Professor Arindam Ghosh

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

    Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End to End

    Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce ...

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

    MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.