अमृतसर: 7.5 किलो अफीम, हेरोइन और हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस और बीएसएफ की कार्रवाई: साढ़े सात किलो से ज्यादा अफीम, हेरोइन और हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
हिंदी टीवी न्यूज,अमृतसर। Published by: Megha Jain Updated Sat, 17 Oct 2026
अमृतसर में पुलिस और बीएसएफ ने 7.468 किलो अफीम, हेरोइन, एक पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद की हैं। ये बरामदगी दो अलग अलग मामलों में हुई हैं।
भारत-पाकिस्तान सीमा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में 7.468 किलो अफीम और हेरोइन बरामद की गई, जबकि दूसरे मामले में एक पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई हैं।
पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की। मगर तुरंत पुलिस टीम ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और मौके पर ही उससे पांच किलो 468 ग्राम अफीम और दो किलो हेरोइन बरामद हुई। जांच दौरान पता चला कि आरोपी के पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ लिंक है। वहीं से ड्रोन के जरिए नशे की खेप मंगवाता और आगे सप्लाई करता था।
बीएसएफ ने पिस्तौल और दो मैगजीन पकड़ीं
वहीं दूसरे मामले में बीएसएफ की राजाताल बीओपी के डी कंपनी कमांडर सुनील कुमार की ओर से इलाके में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान एक आरोपी तेग सिंह निवासी दाऊके आ रहा था। आरोपी पर संदेह के बाद रोककर उसकी तलाशी ली गई। उससे तुर्किये निर्मित टिसिस जिगना स्पोर्ट 9×19 एमएम पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुईं। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। ताकि इनके और भी साथियों को पकड़ा जा सके।