Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • IAMAI Announces Dialogue on the Future of India's Digital Commerce Ecosystem

  • STT GDC India Strengthens Its Market Presence in Chennai with Multi-Campus Expansion and INR 4,200 Crore Investment Commitment

  • Iconic Documentary 'Hemraj Shah: A Life of Dedication' Wins Top Recognition at New Delhi International Film Festival

  • How the VinFast VF 6 Is Winning Over Women Drivers in India

  • Salasar Techno Engineering Reports Strong Q3 FY26 Performance; Revenue Crosses Rs. 1,058 Crore, Reinforces Growth Momentum in India's Infrastructure Expansion Cycle

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›आईजीएमसी मारपीट मामला सुलझा, डॉक्टर-मरीज गले मिले; मरीजों को राहत

आईजीएमसी मारपीट मामला सुलझा, डॉक्टर-मरीज गले मिले; मरीजों को राहत

By hinditvnews
December 30, 2025
45
0
Igmc

आईजीएमसी मारपीट मामला: आखिरकार खत्म हुआ विवाद, डॉक्टर और मरीज दोनों गले मिले; मरीजों को भी मिलेगी राहत

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 30 Dec 2025

हिमाचल प्रदेश में चल रहा बड़ा विवाद खत्म हो गया है। आईजीएमसी शिमला में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने गले मिलकर समझौता किया।

हिमाचल प्रदेश के शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में हुआ मारपीट मामला सुलझ गया है। इस विवाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मरीज और आरोपी डॉक्टर ने हाथ मिलाए और गले मिलते हुए विवाद को खत्म कर दिया। समझौते के दौरान दोनों ने एक दूसरे से और प्रदेशवासियों से माफी मांगी। दोनों ने कहा कि यह घटना अचानक हुई थी और अब आपसी विवाद सुलझा लिया गया है। वहीं, डॉक्टर राघव नरूला की मां ने कहा कि अर्जुन पंवर भी मेरा बच्चा है और राघव भी मेरा बच्चा है। मेरे लिए दोनों बराबर हैं। दोनों ने एक दूसरे से माफी मांगी है और हम बच्चों के साथ हैं।

इस दौरान अर्जुन पंवर ने कहा कि जब डॉक्टर साहब ने सॉरी फील कर दी, तो हमने भी उन्हें हमने भी माफ कर दिया। सरकार और आम जनता ने हमारा सहयोग किया, जो हम लोगों की वजह से जनता को परेशानी हुई, उसके लिए हम जनता से माफी चाहता हूं। जल्द डॉक्टर साहब की शादी है, जल्द शादी में नजर आउंगा अगर उन्होंने बुलाया तो, पिटाई तो नहीं करेंगे डॉक्टर साहब….. फिर दोनों ने एक दूसरे को हंसते हुए गले लगाकर इस मामले को विराम लगाया। डॉ. राघव ने अर्जुन को शादी का न्योता भी दिया, इस पर अर्जुन ने कहा कि शादी में सेफ्टी का ख्याल रखना, फिर डॉ. राघव ने कहा मैं ही हूं सेफ्टी के लिए तेरी…

मरीज अर्जुन पंवर के पिता ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की वजह से उन्हें इंसाफ मिला। चौपाल के लोगों ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि आज उन्हें अच्छा लगा कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

दोनों पक्षों की सहमति और मुख्यमंत्री की दरियादिली से सुलझा मामला- नरेश चौहान
वहीं, सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि 22 दिसंबर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। लड़ाई को लेकर परिस्थितयां बदली, मामला वहीं सुलझ जाता तो, परिस्थितियां पैदा न होती। रेजिडेंट डॉक्टर ने हड़ताल की, चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री से मिलने मांग की। जांच कमेटी ने डॉक्टर राघव को टर्मिनेट कर दिया। डॉक्टर हड़ताल पर गए, सीनियर डॉक्टर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों की दोबरा जांच की मांग को माना।

द़ुर्भाग्यपूर्ण हुआ कि डॉक्टर हड़ताल पर गए। उसके बाद सीनियर डॉक्टर और हम लोगों ने बातचीत से मामला हल करने की बात कही। चूंकि मरीज परेशान हो रहे थे। चौहान ने चिकित्सक संघ के पदाधिकारियों ने हड़ताल वापस ली और मुख्यमंत्री पर भरोसा जताया। इससे दूसरे दिन से स्वास्थ्य सेवाएं सोमवार को शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने माना कि अचानक लड़ाई झागड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने इच्छा जताई यहां पहुंचे, उन्होंने मुख्यमंत्री का इसमें सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। चौहान ने कहा कि दोनों ने प्रदेश की जनता से परेशानी के लिए माफी मांगी, यह सराहनीय कदम था। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोनों में जो समझौता हुआ है, पुलिस में जो मामला है, उसको समाप्त करने का प्रयास होगा, मुख्यमंत्री ने जो डॉक्टर की सेवाएं बहाल करने का आश्वासन दिया है, इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

क्या है पूरा मामला?
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. राघव नरूला और मरीज अर्जुन सिंह (चौपाल/कुपवी निवासी) के बीच हुई। वायरल वीडियो से शुरू हुआ विवाद डॉक्टरों की हड़ताल तक पहुंचा, और अंत में समझौते से सुलझा।

कब क्या हुआ?
22 दिसंबर 2025: पल्मोनरी वार्ड में ब्रॉन्कोस्कोपी के बाद मरीज और डॉक्टर के बीच बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई। वीडियो वायरल होने पर मरीज के परिजनों ने प्रदर्शन किया। डॉ. राघव नरूला को तुरंत सस्पेंड किया गया। पुलिस में एफआईआर दर्ज।

23 दिसंबर 2025: सरकार ने हाई-लेवल जांच कमेटी गठित की। डॉक्टर ने अपना पक्ष रखा कि मरीज ने पहले गाली-गलौच और हमला किया।

24 दिसंबर 2025: जांच रिपोर्ट में दोनों पक्षों को दोषी ठहराया गया। डॉ. राघव नरूला की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त (टर्मिनेशन)। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने विरोध शुरू किया।

25-26 दिसंबर 2025: डॉक्टरों ने मास कैजुअल लीव और अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की। प्रदेशभर में ओपीडी और इलेक्टिव सर्जरी प्रभावित। मुख्यमंत्री ने नई जांच का आश्वासन दिया।

27-28 दिसंबर 2025: हड़ताल जारी, स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित। आरडीए ने डॉक्टर की बहाली और सुरक्षा की मांग की।

30 दिसंबर 2025: दोनों पक्षों (डॉक्टर और मरीज) में समझौता। हाथ मिलाकर और गले लगाकर विवाद खत्म। हड़ताल समाप्त, सेवाएं बहाल। नई जांच कमेटी गठित करने के निर्देश।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsigmc newsshimla news
Previous Article

हिमाचल में 779 हेड मास्टर व प्रवक्ता ...

Next Article

नए साल के जश्न को तैयार हिमाचल, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uttarakhand Cyber Crime
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Cyber Fraud: विदेशों में भी साइबर ठगों के निशाने पर हिमाचल के लोग

    October 23, 2024
    By hinditvnews
  • Bjp
    हरियाणा

    हरियाणा: 9 निगमों में BJP, मानेसर में निर्दलीय की जीत, कांग्रेस पिछड़ी

    March 12, 2025
    By hinditvnews
  • yogi
    उत्तर प्रदेश

    बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

    September 27, 2025
    By hinditvnews
  • E Riksha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल की हर पंचायत को मिलेगा ई-रिक्शा

    November 4, 2024
    By hinditvnews
  • Chakki mod
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला फोरलेन: चक्कीमोड़ पुल के लिए आरएस वॉल से बदली ड्राइंग

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • hrtc
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    शिमला-धर्मपुर रूट का मामला: नशे में धुत्त होकर दौड़ा रहा था बस

    November 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla Weather
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: हिमाचल में सर्दी का कहर जारी, शिमला से ज्यादा ठंडी ऊना व सोलन की रातें; माइनस नौ तक लुढ़का पारा

  • Brahma Kumaris
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ब्रह्माकुमारी ने शोघी पुलिश चौकी प्रभारी, जवानों को बांधी राखी #Himachal Pradesh News | HINDI TV

  • 30 10 2023 Sukhu Health 23568544
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    CM Sukhu Health: सीएम सुक्खू की तबीयत में सुधार, डॉक्टरों की सलाह के बाद ही छत्तीसगढ़ में कर सकेंगे चुनाव प्रचार

Timeline

  • February 20, 2026

    IAMAI Announces Dialogue on the Future of India's Digital Commerce Ecosystem

  • February 20, 2026

    STT GDC India Strengthens Its Market Presence in Chennai with Multi-Campus Expansion and INR 4,200 Crore Investment Commitment

  • February 20, 2026

    Iconic Documentary 'Hemraj Shah: A Life of Dedication' Wins Top Recognition at New Delhi International Film Festival

  • February 20, 2026

    How the VinFast VF 6 Is Winning Over Women Drivers in India

  • February 20, 2026

    Salasar Techno Engineering Reports Strong Q3 FY26 Performance; Revenue Crosses Rs. 1,058 Crore, Reinforces Growth Momentum in India's Infrastructure Expansion Cycle

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • IAMAI Announces Dialogue on the Future of India's Digital Commerce Ecosystem

    By hinditvnews
    February 20, 2026
  • STT GDC India Strengthens Its Market Presence in Chennai with Multi-Campus Expansion and INR 4,200 ...

    By hinditvnews
    February 20, 2026
  • Iconic Documentary 'hemraj Shah: A Life Of Dedication' Wins Top Recognition At New Delhi International Film Festival

    Iconic Documentary 'Hemraj Shah: A Life of Dedication' Wins Top Recognition at New Delhi International ...

    By hinditvnews
    February 20, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.