Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›इस्तीफा देने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा अगर…’ CAA लागू होने पर असम के सीएम सरमा ने दिया बड़ा बयान

इस्तीफा देने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा अगर…’ CAA लागू होने पर असम के सीएम सरमा ने दिया बड़ा बयान

By hinditvnews
March 12, 2024
401
0
Himanta Biswa Sarma

चार साल बाद केंद्र सरकार ने सोमवार शाम को विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम के लिए एक अधिसूचना जारी की। इसको लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर एनआरसी के लिए आवेदन नहीं करने वाले किसी व्यक्ति को नागरिकता मिल जाती है तो मैं इस्तीफा देने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा। CAA को लोकसभा चुनाव के कुछ हफ्ते पहले ही लागू किया गया।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने CAA को लेकर मंगलवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर एनआरसी के लिए आवेदन नहीं करने वाले किसी व्यक्ति को नागरिकता मिल गई तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, असम के सीएम ने कहा कि ‘अगर एनआरसी के लिए आवेदन नहीं करने वाले किसी व्यक्ति को नागरिकता मिल जाती है तो मैं इस्तीफा देने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा।’

सोमवार को लागू हुआ CAA

दरअसल, चार साल बाद केंद्र सरकार ने सोमवार शाम को विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के लिए एक अधिसूचना जारी की। यह 2024 के लोकसभा चुनाव के कुछ हफ्ते पहले ही लागू की गई है। विपक्षी राजनेताओं के विरोध के बीच दिसंबर 2019 में संसद द्वारा सीएए को पहले ही मंजूरी दे दी गई थी।

सरमा की टिप्पणी सोमवार को सीएए को लागू करने के लिए केंद्र में भाजपा सरकार की आलोचना करने वाले विपक्षी दलों के साथ पूरे असम में विरोध प्रदर्शन के बाद आई है। मुख्यमंत्री ने शिवसागर में एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘मैं असम का बेटा हूं और अगर एनआरसी के लिए आवेदन नहीं करने वाले एक भी व्यक्ति को नागरिकता मिलती है, तो मैं इस्तीफा देने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा।’

सीएए लागू होने के बाद लाखों लोग करेंगे राज्य में प्रवेश

प्रदर्शनकारियों का दावा है कि सीएए लागू होने के बाद लाखों लोग राज्य में प्रवेश करेंगे। सरमा ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो मैं विरोध करने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएए के बारे में कुछ भी नया नहीं है क्योंकि यह पहले लागू किया गया था, ‘अब पोर्टल पर आवेदन करने का समय आ गया है।’

सरमा ने कहा, ‘पोर्टल पर डेटा अब बोलेगा और यह स्पष्ट हो जाएगा कि अधिनियम का विरोध करने वालों के दावे तथ्यात्मक रूप से सही हैं या नहीं।’ सीएए नियम जारी होने के साथ, केंद्र सरकार अब बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय राष्ट्रीयता प्रदान करना शुरू कर देगी। इनमें हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई शामिल हैं।

Share :
Tagshindi newsnational
Previous Article

Assam: असम पुलिस ने विपक्षी दलों को ...

Next Article

‘देश का अभिन्न हिस्सा था, है और ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dharmendra
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: धर्मेंद्र प्रधान के दौरे का विरोध, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

    June 25, 2026
    By hinditvnews
  • Accident
    हरियाणा

    हिसार: दिल्ली रोड पर हादसा, नर्स को भारी वाहन ने कुचला, मौत

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Kedarnath
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: केदारनाथ में बर्फबारी, मौसम विभाग की चेतावनी, कल का मिजाज जानें

    April 12, 2025
    By hinditvnews
  • Karanprayag
    उत्तराखण्ड

    Srinagar Garhwal: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में टनल-8 देश की सबसे लंबी सुरंग बनी

    May 1, 2026
    By hinditvnews
  • Images (13)
    उत्तर प्रदेश

    भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराईं दो कारें, अयोध्या जा रहे पिथौरागढ़ के तीन लोगों की मौत, सात घायल

    March 10, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    Horoscopemanaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: CM सुक्खू ने महिला होम गार्डों को दी बड़ी राहत

    December 7, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Accident
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा: कार खाई में गिरी, चार की मौत, एक घायल

  • Rajeev
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल BJP: बिंदल फिर बन सकते हैं अध्यक्ष, खींचतान जारी

  • Dalai lama
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Reman Megsese Award 2024: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को मिला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार

Timeline

  • October 31, 2026

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • October 31, 2026

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • October 31, 2026

    राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • October 31, 2026

    काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • October 31, 2026

    यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Arrest

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.