Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • The Zora Pre-Launches The Zora Estate by Abhinav Bhagat, Redefining Luxury Event Spaces in Delhi

  • Neo Group Secures Approximately INR 350 Crore in New Funding, in a Round Led by Peak XV Partners

  • Manipal University Jaipur Kicks Off Three-Day Orientation with Grand Academic Celebration

  • When the Monsoon Paints the Skyline: A View Like No Other from Saya Gold Avenue

  • Schlumberger Foundation Honors Nine Women Scientists and Engineers with the 2026 Faculty for the Future Impact Prize

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तराखंड: अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में करेंगे बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

उत्तराखंड: अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में करेंगे बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

By hinditvnews
February 25, 2026
168
0
Amit Shah

उत्तराखंड: प्रदेश टोली की बैठक में नब्ज टटोलेंगे अमित शाह, विस चुनाव के मद्देनजर सात मार्च को आएंगे हरिद्वार

हिंदी टीवी न्यूज,  देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Wed, 25 Feb 2026

सात मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार पहुंचेंगे। जहां वह जन संवाद और प्रदेश सरकार की ओर से किए गए विकास कार्याें की समीक्षा करेंगे। बैठक में कोर कमेटी के अलावा पूर्व सीएम, महामंत्री, कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को प्रदेश टोली की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के हिसाब से नब्ज टटोलेंगे। इसकी तैयारी प्रदेश संगठन ने शुरू कर दी है। गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार आएंगे। वह जन संवाद और प्रदेश सरकार की ओर से किए गए विकास कार्याें की समीक्षा करेंगे। धामी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर सरकार और संगठन का ये बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। माना जा रहा है कि यहां से गृह मंत्री चुनावी बिगुल फूंकने वाले हैं।

शाह के कार्यक्रम के दौरान ही भाजपा प्रदेश टोली की बैठक होगी। इसमें कोर कमेटी के सभी सदस्यों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, प्रदेश के तीनों महामंत्री, सरकार के मंत्री व कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे। शाह इस बैठक में जीत की हैट्रिक के मद्देनजर नब्ज टटोलेंगे। देखा जाएगा कि अगले चुनाव के लिए कितने मजबूत और कहां कमजोर हैं।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश में सरकार बदलाव की चर्चाओं पर पूरी तरह से विराम लगाने की तैयारी में है। अमित शाह उत्तराखंड में राजनीतिक स्थायित्व को लेकर भी संदेश देंगे। लगातार दो सरकार के बाद अगर कहीं एंटी इनकंबेंसी हुई है तो उसे प्रो इनकंबेंसी में बदलने की रणनीति भी तय की जाएगी।

पीएम मोदी भी आएंगे उत्तराखंड

शाह के सात मार्च के कार्यक्रम के बाद सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर 23 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। इसकी तैयारी भी संगठन ने शुरू कर दी है। इसके साथ ही भाजपा पूरी तरह से चुनावी रण में ताल ठोंक देगी।

प्रदेश टोली की बैठक केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में सात मार्च को होनी है, जिसके लिए हमने तैयारी शुरू कर दी है। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गृह मंत्री चर्चा करेंगे। भविष्य की रणनीति को और पुख्ता किया जाएगा। -महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

 

Share :
TagsAmit Shah will visit Haridwar on March 7 and will review upcoming assembly elections in state team meetingdehradun newshindi newsuttarakhand news
Previous Article

रुड़की: खेल के झगड़े में 12 साल ...

Next Article

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    HP High Court: बड़ोग में एनएच पर बहुमंजिला इमारतों में किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने के आदेश

    January 1, 2025
    By hinditvnews
  • Toll Tax
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बाहरी वाहनों का प्रवेश शुल्क बढ़ा, मालवाहकों को भी छूट नहीं

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • Images
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur (Himachal) News: कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • pm modi
    उत्तर प्रदेश

    PM Modi In Varanasi: पीएम मोदी ने सड़क मार्ग से 70 मिनट में तय की 30 KM की दूरी, 38 ...

    March 10, 2024
    By hinditvnews
  • Aiims
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    AIIMS : Bilaspur में नन्हे मरीजों की बिना चीरा सर्जरी, उपकरण खरीद प्रक्रिया शुरू

    February 21, 2026
    By hinditvnews
  • Jagjeet
    पंजाब

    Farmers Protest: कल खनौरी बॉर्डर पर महापंचायत

    January 3, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Education Himachal 41633d4635a4dfecbee1bf6a3f1c4a46
    Horoscopeऊनाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: 11वीं, 12वीं कक्षा के पाठ में सड़क सुरक्षा पर भी होगी बात

  • Different,parsleys:,curly,parsley,and,flat,parsley
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    पार्सले बूटी की फसल से किसानों को मिलेगा लाभ, विदेश में भी मांग

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में घरेलू विवाद: पति ने पत्नी को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, पीजीआई रेफर

Timeline

  • July 16, 2026

    The Zora Pre-Launches The Zora Estate by Abhinav Bhagat, Redefining Luxury Event Spaces in Delhi

  • July 16, 2026

    Neo Group Secures Approximately INR 350 Crore in New Funding, in a Round Led by Peak XV Partners

  • July 16, 2026

    Manipal University Jaipur Kicks Off Three-Day Orientation with Grand Academic Celebration

  • July 16, 2026

    When the Monsoon Paints the Skyline: A View Like No Other from Saya Gold Avenue

  • July 16, 2026

    Schlumberger Foundation Honors Nine Women Scientists and Engineers with the 2026 Faculty for the Future Impact Prize

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • The Zora Pre Launches The Zora Estate By Abhinav Bhagat, Redefining Luxury Event Spaces In Delhi

    The Zora Pre-Launches The Zora Estate by Abhinav Bhagat, Redefining Luxury Event Spaces in Delhi

    By hinditvnews
    July 16, 2026
  • Neo Group Secures Approximately Inr 350 Crore In New Funding, In A Round Led By Peak Xv Partners

    Neo Group Secures Approximately INR 350 Crore in New Funding, in a Round Led by ...

    By hinditvnews
    July 16, 2026
  • Manipal University Jaipur Kicks Off Three Day Orientation With Grand Academic Celebration

    Manipal University Jaipur Kicks Off Three-Day Orientation with Grand Academic Celebration

    By hinditvnews
    July 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.