Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिमला: चौड़ा मैदान में पेंशनर्स का धरना, सरकार पर लगाए आरोप

  • होली 2026: ग्रहण-भद्रा का असर, पूजन और रंगोत्सव अलग-अलग दिन

  • उत्तराखंड: एआई सलाह से दवा लेने पर आफत, रोज 15 मरीज अस्पताल पहुंचे

  • हिमाचल बजट सत्र: बेनामी जमीन सौदों पर सख्ती, गगरेट गिरोह पर कार्रवाई

  • हिमाचल मौसम: आज साफ, कल ऊंचाई पर बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तराखंड: एआई सलाह से दवा लेने पर आफत, रोज 15 मरीज अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड: एआई सलाह से दवा लेने पर आफत, रोज 15 मरीज अस्पताल पहुंचे

By hinditvnews
February 17, 2026
5
0
Medicine

Uttarakhand: एआई की सलाह से ले रहे दवाई, आफत आई, दवाओं के रिएक्शन के बाद अस्पताल पहुंच रहे हर रोज 15 मरीज

हिंदी टीवी न्यूज,  देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Tue, 17 Feb 2026

एआई से सलाह लेकर लोग दवाओं का सेवन कर रहे हैं। जोकि बेहद खतरनाक है। दून अस्पताल के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में दवाओं के रिएक्शन के हर रोज 15 मरीज पहुंच रहे हैं। घबराहट, शरीर में खुजली और चेहरे पर सूजन समेत कई लक्षण दिख रहे हैं।

आप भी अगर तबीयत बिगड़ने पर लक्षणों के आधार पर एआई में दवाई के लिए पूछते हैं तो सावधान हो जाइए। इससे आपकी जान के लिए जोखिम पैदा हो सकता है। दून अस्पताल के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में गलत दवाएं लेने से रिएक्शन की चपेट में आए हर रोज करीब 15 मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने इसके प्रति गहरी चिंता जाहिर की है।

विशेषज्ञों के अनुसार लोग एआई को डॉक्टर मानने लगे हैं। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई भी दिक्कत होती है तो वे फौरन अपने लक्षणों के आधार पर एआई से पूछते हैं कि क्या मैं बीमार हूं। इसके बाद एआई संभावित गंभीर से गंभीर बीमारी के बारे में बताता है। इससे मरीजों के अंदर डर भी पैदा होता है। लोग एआई की सलाह पर दवाइयां भी खा लेते हैं। जो उनके शरीर में नकारात्मक रिएक्शन के रूप में दिखाई देते हैं। ऐसे में मरीज को घबराहट, शरीर में खुजली, चेहरे पर सूजन और एलर्जी समेत कई दिक्कतें आती हैं।

दून अस्पताल के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरुन पांडेय के मुताबिक शरीर में दवाओं का रिएक्शन बीमारी के प्रतिकूल दवा सेवन करने पर होता है। इसका असर शरीर के कई अंगों पर भी पड़ता है। यह भी देखा गया है कि कई दवाओं की स्पेलिंग मिलती-जुलती होती है, ऐसे में कई बार एआई की ओर से बताई गईं दवाएं बीमारी से बिल्कुल अलग हो जाती हैं। इस तरह के मरीज पिछले करीब एक-डेढ़ वर्षाें में बढ़े हैं। इससे जान भी जोखिम में पड़ सकती है।

जांच रिपोर्ट का अध्ययन करने के लिए ले रहे एआई का सहारा

चिकित्सक के अनुसार लोग जांच रिपोर्ट आते ही सबसे पहले एआई से अध्ययन करवाते हैं। एआई बिना भाैतिक जांच के आंकड़ों के आधार पर संभावित सभी बीमारियों के बारे में बताता है। उसके परिणाम इसलिए भी खतरनाक साबित हो सकते हैं क्योंकि एआई न तो मरीज का बीपी-शुगर देखता है और न ही उसके अन्य पैरामीटर्स।

ऑपरेशन से पूर्व उसकी प्रक्रिया को पहले ही समझ रहे मरीज

विशेषज्ञ बताते हैं कि कई मरीज ऑपरेशन से पहले उन्हें बताते हैं कि ऑपरेशन के दौरान यह सब प्रक्रिया की जाएगी। तो वे भी हैरान हो जाते हैं। जब मरीज से पूछते हैं तो वह बताते हैं कि एआई से पूछा था। इसकी प्रक्रिया पहले ही जानकर लोगों के मन में ऑपरेशन के लिए डर भी पैदा हो सकता है। इससे वे पूरा इलाज न करवाने का भी फैसला ले सकते हैं जो उनकी जान के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

 

Share :
Tagsdehradun newshindi newsTaking medication based on AI advice is dangerous Drug reactions patients to reach Doon Hospital every dayuttarakhand news
Previous Article

हिमाचल बजट सत्र: बेनामी जमीन सौदों पर ...

Next Article

होली 2026: ग्रहण-भद्रा का असर, पूजन और ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dead Body
    उत्तराखण्ड

    Mussoorie: स्कूल स्विमिंग पूल में डूबने से छात्र की मौत

    March 17, 2025
    By hinditvnews
  • Kalka Train
    उत्तराखण्ड

    देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस 28 फरवरी तक काशी में रुकेगी

    February 22, 2025
    By hinditvnews
  • Buransh
    ऊनाकांगड़ाकिन्नौरचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मौसम बदलाव, कम बारिश-बर्फबारी से जल्दी खिल रहे बुरांश के फूल

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सरकारी नौकरी ज्वाइन करने के बाद भी एमडी कोर्स करने की अनुमति, हाईकोर्ट का फैसला

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Supreem Court
    दिल्ली

    SC: पंजाब से डल्लेवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी, एम्स बोर्ड से राय लेने का निर्देश

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget 2025: दूध, गेहूं-मक्की की कीमत बढ़ी, सीएम की पर्यटन स्टार्टअप योजना

    March 17, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather Update
    manaliWeatherकुल्लूशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बारिश और हिमपात का येलो अलर्ट जारी

  • Tattapani
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Makar Sankranti 2025: तत्तापानी में हजारों श्रद्धालुओं ने की आस्था की डुबकी

  • Himachal Buses
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: खुशखबरी! हिमाचल से हरिद्वार और अयोध्या जाना होगा आसान, धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए चलाई जाएंगी 175 बसें

Timeline

  • February 17, 2026

    शिमला: चौड़ा मैदान में पेंशनर्स का धरना, सरकार पर लगाए आरोप

  • February 17, 2026

    होली 2026: ग्रहण-भद्रा का असर, पूजन और रंगोत्सव अलग-अलग दिन

  • February 17, 2026

    उत्तराखंड: एआई सलाह से दवा लेने पर आफत, रोज 15 मरीज अस्पताल पहुंचे

  • February 17, 2026

    हिमाचल बजट सत्र: बेनामी जमीन सौदों पर सख्ती, गगरेट गिरोह पर कार्रवाई

  • February 17, 2026

    हिमाचल मौसम: आज साफ, कल ऊंचाई पर बारिश-बर्फबारी के आसार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Maidan

    शिमला: चौड़ा मैदान में पेंशनर्स का धरना, सरकार पर लगाए आरोप

    By hinditvnews
    February 17, 2026
  • Holi

    होली 2026: ग्रहण-भद्रा का असर, पूजन और रंगोत्सव अलग-अलग दिन

    By hinditvnews
    February 17, 2026
  • Medicine

    उत्तराखंड: एआई सलाह से दवा लेने पर आफत, रोज 15 मरीज अस्पताल पहुंचे

    By hinditvnews
    February 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.