उत्तराखंड: हरीश रावत का भाजपा पर पलटवार, बोले- मानसिकता का शुद्धिकरण जरूरी

उत्तराखंड राजनीति: अशुद्ध मानसिकता का शुद्धिकरण करने की जरूरत, पूर्व सीएम हरीश रावत का भाजपा पर पलटवार
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून Published by: Megha Jain Updated Fri, 04 Sep 2026
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल के शुद्धिकरण को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे संविधान और कानून का अपमान बताया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, हल्द्वानी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण का मामला भाजपा की अशुद्ध मानसिकता को दर्शाता है। ऐसी मानसिकता को शुद्धिकरण करने की आवश्यकता है।














