अमृतसर: मामूली विवाद में युवक की हत्या, दो भाइयों ने तलवारों से किया हमला

अमृतसर में युवक की हत्या: मामूली बात पर हुए विवाद के बाद दो भाइयों ने किया तलवारों से हमला, बटाला के हैं आरोपी
हिंदी टीवी, अमृतसर। Published by: Megha Jain Updated Mon, 19 Oct 2026
पुलिस को एमजीएम होटल के बाहर झगड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में विक्की और बटाला निवासी दोनों भाइयों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दी।
अमृतसर के एमजीएम होटल के बाहर रविवार देर रात मामूली विवाद के दौरान बटाला के रहने वाले दो सगे भाईयों ने युवक पर तलवारों से हमला कर दिया। युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम विक्की कुमार था और वो अमृतसर का ही रहने वाला था। वहीं वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीा और जांच शुरु कर दी।
उन्होंने बताया कि विवाद का असली कारण अभी पता नहीं चल पाया। मगर बताया जा रहा है कि मामूली बात को लेकर बहस हुई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तलवारें निकल आईं। फिलहाल झगड़े की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
एसीपी रविंदर पाल सिंह के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।















