Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth in One Plan

  • Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

  • EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

  • Parekh Global Announces Strategic Transition, Marking a New Phase of Global Growth and Future-Ready Expansion at IICS 2026

  • What a Southeast Asian Robotaxi Deal Reveals About Mobility's Future

धार्मिक
Home›धार्मिक›कई पुण्यों का फल देता है जन्माष्टमी व्रत

कई पुण्यों का फल देता है जन्माष्टमी व्रत

By hinditvnews
September 5, 2023
588
0
Shri Krishan Janmasthmi 2023

भगवान विष्णु ने संसार में धर्म की स्थापना व अधर्म के नाश हेतु अनेक अवतार लिए। इन्हीं में से एक अवतार द्वापर युग में भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में लिया। श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रात्रि में हुआ था। अत: इस पावन तिथि को प्रत्येक वर्ष भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में संपूर्ण भारतवर्ष में बहुत ही धूमधाम व आस्था के साथ मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन प्रेरणा स्वरूप रहा है जो जीवन के अनेक सूत्रों को बताता है और यही अमूल्य सूत्र जीवन को दिशा और मुक्ति का मार्ग दिखलाते हैं…

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात्रि को मोहरात्रि भी कहा गया है। इस रात में योगेश्वर श्रीकृष्ण का ध्यान, नाम अथवा मंत्र जपते हुए जगने से संसार की मोह-माया से मुक्ति प्राप्त होती है। जन्माष्टमी का व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव संपूर्ण विश्व को आनंद-मंगल का संदेश देता है। जन्माष्टमी के दिन कई स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए जाते हैं। इस दिन दूध और दूध से बने व्यंजनों का सेवन किया जाता है। भगवान कृष्ण को दूध और मक्खन अति प्रिय था, अत: जन्माष्टमी के दिन खीर और पेड़े, माखन, मिस्री जैसे मीठे व्यंजन बनाए और खाए जाते हैं। जन्माष्टमी का व्रत मध्य रात्रि को श्रीकृष्ण भगवान के जन्म के पश्चात भगवान के प्रसाद को ग्रहण करने के साथ ही पूर्ण होता है।

मटकी फोडऩे का दही-हांडी समारोह

जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों व घरों को सुंदर ढंग से सजाया जाता है। इस त्योहार को कृष्णाष्टमी अथवा गोकुलाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस त्योहार के दौरान भजन-कीर्तन गाए जाते हैं व नृत्य एवं रास लीलाओं का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही साथ दही-हांडी जैसे आयोजन भी होते हैं, जिसमें मिट्टी के एक बर्तन में दही, मक्खन इत्यादि रख दिए जाते हैं। मटकी को काफी ऊंचाई पर लटका दिया जाता है जिसे फोडऩा होता है। इसे दही-हांडी आयोजन कहते हैं और जो भी इस मटकी को तोडक़र उसमें रखी सामग्री को प्राप्त कर लेता है, उसे ईनाम दिया जाता है।

विष्णु का महत्त्वपूर्ण अवतार

गीता की अवधारणा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण गीता में कहते हैं कि जब-जब धर्म का नाश होता है, तब-तब मैं स्वयं इस पृथ्वी पर अवतार लेता हूं और अधर्म का नाश करके धर्म की स्थापना करता हूं। अत: जब असुर एवं राक्षसी प्रवृत्तियों द्वारा पाप का आतंक व्याप्त होता है, तब-तब भगवान विष्णु किसी न किसी रूप में अवतरित होकर इन पापों का शमन करते हैं। भगवान विष्णु का इन समस्त अवतारों में से एक महत्त्वपूर्ण अवतार श्रीकृष्ण का रहा। भगवान स्वयं जिस दिन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे, उस पवित्र तिथि को लोग कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं।

जन्माष्टमी की धूम

कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर मंदिरों को फूलों, बिजली की झालरों तथा रंग-बिरंगी झंडियों से आकर्षक ढंग से सजाया जाता है। विभिन्न स्थानों पर कई मंदिर समितियों द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर खुले मैदानों को विशेष पंडालों से सजाया जाता है जिनमें झांकियों और गीत-संगीत के साथ भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। मंदिरों में कुछ दिनों पहले से ही कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम आरंभ हो जाता है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर भजन संध्या आयोजित होती है तथा भगवान की लीलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाता है। इस अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। आम तौर पर तिथि और नक्षत्र को लेकर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव दो दिन मनाया जाता है जिसे उपासक अपने-अपने योग के अनुसार मनाते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भारत के अतिरिक्त विश्व के कई अनेक हिस्सों में भी धूमधाम से मनाया जाता है।

जन्माष्टमी व्रत का महत्त्व

जन्माष्टमी के संदर्भ में इस बात पर विशेष रूप से बल दिया गया है कि इस व्रत को किस दिन मनाया जाए। जन्माष्टमी में अष्टमी को दो प्रकारों से व्यक्त किया गया है, जिसमें से प्रथम को जन्माष्टमी और अन्य को जयंती कहा जाता है। स्कंदपुराण के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण व्रत होता है। यदि दिन या रात्रि में कलामात्र भी रोहिणी न हो तो विशेषकर चंद्रमा से मिली हुई रात्रि में इस व्रत को करना चाहिए। कृष्णपक्ष की जन्माष्टमी में यदि एक कला भी रोहिणी नक्षत्र हो तो उसको जयंती नाम से ही संबोधित किया जाना चाहिए तथा व्रत का पालन करना चाहिए।

Share :
Tagsjamastmiजन्माष्टमीजन्माष्टमी व्रत
Previous Article

एसआईयू बद्दी भंग, 10 पुलिस कर्मचारी सस्पेंड,

Next Article

चहल, संजू सैमसन बाहर, विश्व कप के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ram Mandir
    India Newsउत्तर प्रदेशधार्मिक

    Ram Mandir: अब तक किन नेताओं ने ठुकराया 22 जनवरी का बुलावा? प्राण प्रतिष्ठा से दूरी की क्या दी दलीलें, ...

    January 17, 2024
    By hinditvnews
  • ram mandir
    उत्तर प्रदेशधार्मिक

    Ayodhya Ram Mandir Live News: आज अयोध्‍या में रहेंगे सीएम योगी, रामलला का दर्शन करेंगे और 22 जनवरी की तैयारियां ...

    January 19, 2024
    By hinditvnews
  • Ram Mandir Live 17 Jan 202401283680
    India Newsउत्तर प्रदेशधार्मिक

    Ayodhya Ram Mandir Live News: राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाई गई रामलला की मूर्ति, जान‍िए आज के कार्यक्रम

    January 18, 2024
    By hinditvnews
  • Tara
    धार्मिकशिमलाहिमाचल प्रदेश

    तारादेवी मंदिर में भंडारा देना है तो करना होगा नौ साल का इंतजार

    March 28, 2024
    By hinditvnews
  • Ram Mandir
    उत्तर प्रदेशधार्मिक

    Ayodhya Ram Mandir Live News: दिव्य होगा प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम, सजने लगा राम का दरबार; सीएम योगी ने दिए खास ...

    January 20, 2024
    By hinditvnews
  • देवी अंबा की पूजा
    धार्मिकधार्मिक यात्राराष्ट्रीय

    सवाल जवाब: नवरात्र में देवी अंबा की पूजा करनी चाहिए या नौ भिन्न-भिन्न देवियों की, जानें

    October 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 30646b91a7578b5b816885368cbccff51670596714705432 Original
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly Session: अब अवैध, गुणवत्ताहीन और जहरीली शराब पकड़े जाने पर जब्त होगी संपत्ति, विधेयक पारित

  • Download (15)
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: सीएम ने चॉपर भेजकर बड़ा भंगाल से बीमार महिला को किया एयरलिफ्ट, बेटे बोला- सरकार ने बचा दी मां की जान

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एचपी पंचायत चुनाव: चुनाव कराने पर हाईकोर्ट में सरकार ने क्या कहा?

Timeline

  • June 16, 2026

    Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth in One Plan

  • June 16, 2026

    Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

  • June 16, 2026

    EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

  • June 16, 2026

    Parekh Global Announces Strategic Transition, Marking a New Phase of Global Growth and Future-Ready Expansion at IICS 2026

  • June 16, 2026

    What a Southeast Asian Robotaxi Deal Reveals About Mobility's Future

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pramerica Life Insurance Launches 'invest Shield' With Up To 100x Life Cover And Market Linked Growth In One Plan

    Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth ...

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Indian Physician Launches India's First Doctor Led Brain Wellness Programme For Seniors

    Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Euroschool Thane Celebrates 15 Years Of Educational Excellence, Innovation, And Nurturing Future Ready Learners

    EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.