Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: स्क्रब टायफस फैलाने वाले 15 नए परजीवी मिले

  • हिमाचल: असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, ज्वाइनिंग भी रुकी

  • How Saya Gold Avenue Became One of NCR's Most Coveted Residential Addresses

  • Blue Dart Marks 30 Years of Aviation Operations, Powering Speed, Reliability and Network Certainty

  • IBA Highlights Beverage Industry's Growing Role in Waste Management and Recycling

Uncategorizedराष्ट्रीय
Home›Uncategorized›Chandrayaan 3: कहां तक पहुंचा चंद्रयान, अब कितनी है स्पीड और कब करेगा चांद पर लैंडिंग?

Chandrayaan 3: कहां तक पहुंचा चंद्रयान, अब कितनी है स्पीड और कब करेगा चांद पर लैंडिंग?

By hinditvnews
August 21, 2023
549
0
chandryan 2

Chandrayaan 3 Updates चंद्रयान का विक्रम लैंडर अब चांद के काफी करीब पहुंच गया है। लैंडर चांद के चक्कर लगाने के साथ उसकी नई तस्वीरें भी ले रहा है। इस बीच कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि चंद्रयान का लैंडर अब चांद से कितनी दूरी पर है क्या लैंडिंग को लाइव देखा जा सकता है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Chandrayaan 3 News Updates चंद्रयान 3 इतिहास रचने से अब चंद कदम की दूरी पर है। समय बीतने के साथ-साथ यान चंद्रमा के और करीब पहुंचता जा रहा है। चंद्रयान का विक्रम लैंडर चांद के चक्कर लगाने के साथ उसकी नई तस्वीरें भी ले रहा है। इसरो ने लैंडर द्वारा ली गई कई नई तस्वीरें भी जारी की हैं।

इस बीच कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि चंद्रयान का लैंडर ‘विक्रम’ अब चांद से कितनी दूरी पर है, लैंडर कहां तक पहुंचा और लैंडर कब लैंडिंग करेगा।

Chandrayaan 3 कहां तक पहुंचा?

चंद्रयान 3 अब तेजी से चांद की सतह पर लैंड करने के करीब बढ़ रहा है। लैंडर विक्रम चांद की ऐसी कक्षा में स्थापित (Chandrayaan 3 Kahan Tak pahuncha) हो गया है, जहां चंद्रमा का निकटतम बिंदु 25 किमी और सबसे दूर 134 किमी है। इसरो ने कहा है कि इसी कक्षा से यह बुधवार को चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा।

chandryan 2

चंद्रयान 3 कब चांद पर पहुंचेगा ?

चंद्रयान के लैंडर विक्रम की लैंडिंग की तारीख (Chandrayaan 3 Kab tak Pahunchega) की घोषणा इसरो ने पहले ही कर दी थी। इसरो ने बताया था कि चंद्रयान 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करेगा। हालांकि, अब इसरो ने उसके लैंडिंग का समय भी बता दिया। स्पेस एजेंसी के अनुसार, चंद्रयान 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करेगा।

क्या लैंडिंग देख सकेंगे लाइव?

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए हर भारतीय कामना कर रहा है। लोग इसकी लाइव लैंडिंग (Chandrayaan-3 Live Location) देखने को भी उत्सुक हैं। बता दें कि इसरो ने लैंडिंग को लाइव देखने के लिए भी प्लैटफॉर्म दिया है। लोग इसरो की वेबसाइट ISRO Website https://isro.gov.in या YouTube चैनल https://youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss, Facebook पेज https://facebook.com/ISRO और DD National TV पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

Chandrayaan 3 की लाइव लोकेशन क्या है?

चंद्रयान कहां पहुंचा (Chandrayaan-3 live location) है, ये भी सभी के मन में सवाल है। फिलहाल, यान यान चांद के उस ऑर्बिट (कक्षा) में स्थापित हैं जहां से उसकी दूरी केवल 25 किमी की है। आज यान ने चांद की कई नई तस्वीरें भी भेजी है।

 

 

चंद्रयान की स्पीड अब कितनी है?

ISRO अध्यक्ष ने बताया कि चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान की सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान महत्वपूर्ण चीज अंतरिक्ष यान की दिशा होगी। उन्होंने कहा कि लैंडिंग प्रक्रिया की शुरुआत में अभी इसकी स्पीड (Speed of chandrayaan-3) लगभग 1.68 किमी प्रति सेकंड है, जो और कम होगी।

क्या भारतीय चांद पर जमीन खरीद सकते हैं?

इंटरनेट पर लोग ये भी सर्च करते हुए पाय जा रहे हैं कि क्या वो चांद पर जमीन (Can Indians buy land on moon?) ले सकते हैं। इसका जवाब न है। अंतर्राष्ट्रीय संधि के अनुसार, सभी अंतरिक्ष मिशन मानवता की भलाई के लिए चलाए जाते हैं और चांद पर किसी के जमीन खरीदने पर प्रतिबंध है।

क्या कोई चंद्रमा का मालिक है?

अंतरिक्ष संधि के अनुसार, चाहे कोई भी देश चांद की सतह पर अपने अंतरिक्ष यान की लैंडिंग कर ले और अपना राष्ट्रीय झंडा चांद पर लगा दे, लेकिन इससे वो मालिक नहीं बन सकता।

चंद्रयान-3 में किस ईंधन का उपयोग किया गया है?

वैसे चंद्रयान-3 ले जाने वाले रॉकेट में ठोस और तरल दोनों तरह के ईंधन (Chandrayaan-3 Fuel) का इस्तेमाल किया गया। पहले चरण में ठोस ईंधन का उपयोग किया जाता है, जबकि दूसरे चरण में तरल ईंधन का उपयोग किया जाता है। अंतिम चरण के लिए, एक क्रायोजेनिक इंजन का उपयोग किया जाता है, जो तरल हाइड्रोजन और ऑक्सीजन पर चलता है। रॉकेट की ईंधन क्षमता 27,000 किलोग्राम से अधिक है।

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से क्या मिलेगा?

चंद्रयान के लैंडर मॉड्यूल की सफल लैंडिंग के बाद भारत का नाम इतिहास में दर्ज हो जाएगा। इसी के साथ यान कई नई चीजों की खोज कर सकेगा। जैसे कि चांद पर प्लाज्मा, सतह की गर्मी, पानी की मौजूदगी की उम्मीद, भूकंप और चांद की डायनेमिक्स की स्टडी आदि।

चंद्रयान 3 कब लॉन्च हुआ

इसरो ने चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च (Chandrayaan-3 Launch Date) किया था।

अभी तक कौन सा देश चांद पर पहुंचा?

चांद तक अभी केवल अमेरिका, रूस और चीन लैंडर को उतार सके हैं। लैंडर विक्रम के चांद की सतह पर उतरने के साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। भारत ने पहले भी चंद्रयान-2 मिशन के तहत लैंडर उतारने की कोशिश की थी, लेकिन तकनीकी खामी के चलते वो क्रैश हो गया था।

 

Share :
Tagschandrayan 2latest news of chandrayanlatest news of ISRO
Previous Article

चेतावनी: उत्तराखंड-हिमाचल और यूपी में भारी बारिश ...

Next Article

Himachal Tourism: सैलानी नहीं कर रहे हिमाचल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Aditya-L1
    राष्ट्रीय

    Aditya-L1 Mission: चंद्रयान की सफलता के बाद सूर्य मिशन ‘आदित्य-L1′ तैयार; ISRO दो सितंबर को करेगा प्रक्षेपण!

    August 26, 2023
    By hinditvnews
  • 30 10 2023 Himachal News 23568489
    Uncategorized

    Israel Hamas War: हिमाचल सरकार के मंत्री विक्रमादित्य बोले- ‘इजरायल-फलस्तीन मामले में दोनों पहलुओं को देखना जरूरी’

    October 30, 2023
    By hinditvnews
  • Parking
    Chandigarh NewsUncategorizedपंजाब

    चंडीगढ़: 15 जनवरी से ‘वन सिटी–वन पार्किंग’ योजना लागू

    December 18, 2025
    By hinditvnews
  • 08 02 2024 Untitled Design 11 23648263
    राष्ट्रीय

    Hookah banned: इस राज्य में हुक्के पर लगा प्रतिबंध, अब बार, रेस्तरां, होटल में नहीं उड़ा सकेंगे धुआं..

    February 8, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    Uncategorized

    सरकार गिराने की साजिश…विधानसभा से निकला बयान, छूटने लगे अब कई बाण

    August 31, 2024
    By hinditvnews
  • eudction
    Uncategorized

    हिमाचल: स्कूलों की तर्ज पर अब कॉलेजों में होगा युक्तिकरण, सरकार ने मांगा शिक्षकों का आंकड़ा

    August 13, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Helicopter
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: अब कम समय में चूड़धार पहुंचेंगे पर्यटक

  • Hp
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के सरकारी स्कूलों को मिले 1023 नए टीजीटी

  • weather
    Weatherकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कुल्लू में बादल फटने से तबाही… बह गया पुल, घरों में भरा बाढ़ का पानी; भारी बारिश का अलर्ट

Timeline

  • June 18, 2026

    हिमाचल: स्क्रब टायफस फैलाने वाले 15 नए परजीवी मिले

  • June 18, 2026

    हिमाचल: असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, ज्वाइनिंग भी रुकी

  • June 17, 2026

    How Saya Gold Avenue Became One of NCR's Most Coveted Residential Addresses

  • June 17, 2026

    Blue Dart Marks 30 Years of Aviation Operations, Powering Speed, Reliability and Network Certainty

  • June 17, 2026

    IBA Highlights Beverage Industry's Growing Role in Waste Management and Recycling

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Scrub

    हिमाचल: स्क्रब टायफस फैलाने वाले 15 नए परजीवी मिले

    By hinditvnews
    June 18, 2026
  • himachal high court

    हिमाचल: असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, ज्वाइनिंग भी रुकी

    By hinditvnews
    June 18, 2026
  • How Saya Gold Avenue Became One Of Ncr's Most Coveted Residential Addresses

    How Saya Gold Avenue Became One of NCR's Most Coveted Residential Addresses

    By hinditvnews
    June 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.