Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • पंजाब: नहीं लगेंगे पावर कट, सभी पावर प्लांट चालू

  • उत्तराखंड: भाजपा का बड़ा दांव, सामान्य सीटों पर आरक्षित चेहरों को मौका

  • उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘काम मांगो’ अभियान, चमोली से शुरुआत

  • Char Dham Yatra: बदरी-केदार वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल होगी लागू

  • हिमाचल: 194 डॉक्टरों की नई तैनाती, 76 मेडिकल ऑफिसर जॉब ट्रेनी

manaliमंडीहिमाचल प्रदेश
Home›manali›कीरतपुर-मनाली फोरलेन हाईवे हुआ बंद

कीरतपुर-मनाली फोरलेन हाईवे हुआ बंद

By hinditvnews
August 31, 2023
661
0
Kiratpur hiway

Shimla News: कीरतपुर-मनाली फोरलेन हाईवे हुआ बंद, पहाड़ दरकने से आया मलबा, बाल-बाल बचे वाहन

मंगलवार रात करीब सवा 10 बजे कीरतपुर-मनाली फोरलेन हाईवे पर मंडी की झलोगी (Jhalogi) सुरंग (11) के मुहाने पर पहाड़ दरकने से मलबा आ गया है। इस कारण हाईवे बंद हो गया और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इस वजह से मंडी और कुल्लू का संपर्क दोबारा से कट गया है। मंडी के उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक वरूण चारी के साथ स्थितियों का जायजा लिया।

शिमला, । मंडी (Mandi) से कुल्लू (Kullu) का संपर्क फिर कट गया है। मंगलवार रात करीब सवा 10 बजे कीरतपुर-मनाली फोरलेन हाईवे पर मंडी में झलोगी (Jhalogi) सुरंग (11) के मुहाने पर पहाड़ दरकने से मलबा आ गया है। इससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। बुधवार को भी दिनभर पहाड़ (Mountain) से चट्टानें और मलबा गिरता रहा। मार्ग बहाल करने में तीन दिन लग सकते हैं। उपायुक्त (DC) मंडी अरिंदम चौधरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना निदेशक वरूण चारी के साथ पहाड़ दरकने से उपजी स्थिति का जायजा लिया।

आवाजाही 24 घंटे के लिए हुई बंद

मलबे की चपेट में आने से कई वाहन बाल बाल बच गए। पहाड़ दरकने से कुल्लू , लाहुल व लद्दाख के लिए मालवाहकों की आवाजाही बंद हो गई है। सैकड़ो ट्रक जगह जगह फंसे हुए हैं। ट्रकों को नागचला, सुंदरनगर व बिलासपुर में रोकना शुरू कर दिया है। कुल्लू से लंबी दूरी की बस सेवा भी बाधित हो गई है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन के बंद होने के बाद प्रशासन ने कुल्लू को जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग कमांद-कटौला-बजौरा पर हल्के व खाली वाहनों की दोतरफा आवाजाही 24 घंटे बाद बंद कर दी है।

वहीं, पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को चार घंटे बाधित रहा। दोपहर बाद मैगल के समीप पहाड़ दरकने से मलबा व पेड़ मार्ग पर आ गए थे। प्रदेश में शुक्रवार से कई स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। पहली से पांच सितंबर तक निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है। पिछले एक सप्ताह से अधिकांश हिस्सो में मॉनसून कमजोर हो गया है।

आने वाले दिनों में मॉनसून होगा कमजोर

धूप खिलने से उमस बढ़ेगी और ऐसे में तापमान बढ़ने के फलस्वरूप वर्षा हो सकती है। आने वाले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि जिस तरह एक सप्ताह में बहुत कम बारिश हुई है। संकेत ऐसे हैं कि आने वाले दिनों में मॉनसून और अधिक कमजोर होता चला जाएगा। नमी अधिक होने के कारण सुबह और शाम के तापमान में कमी का क्रम देखने को मिल रहा है। ऊंचाई वाले स्थानों और शिमला में सुबह व शाम हल्की ठंड शुरू हो गई है।

 

Share :
Tagshimachal newslatest news of himachalmanali newsshimla news
Previous Article

ब्रह्माकुमारी ने शोघी पुलिश चौकी प्रभारी, जवानों ...

Next Article

मणिमहेश यात्रा: शिव भक्तों का ऑफलाइन पंजीकरण

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • news of fraud
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    निजी कंपनी लोगों के डेढ़ करोड़ लेकर फरार,

    August 31, 2023
    By hinditvnews
  • Fine
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ई-बस देरी पर कंपनी पर ₹8 करोड़ जुर्माना

    April 29, 2026
    By hinditvnews
  • Snowfall
    HoroscopemanaliNetflixOTTWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: सोलंगनाला में लगा लंबा जाम, मनाली में रेंगते रहे वाहन

    December 28, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मौसम बिगड़ा: आज अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट, किसान चिंतित

    April 28, 2026
    By hinditvnews
  • Vyas
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ब्यास नदी में प्लास्टिक का खतरा, पारिस्थितिकी जोखिम उच्च स्तर पर

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: NH की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, सनवारा टोल वसूली पर रोक

    September 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: प्रदेश में विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 99 स्कूल होंगे बंद, 460 मर्ज

  • Bjp Leader
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ‘राम मंदिर पर BJP नहीं कांग्रेस कर रही राजनीति, पूरी तरह कन्फ्यूज्ड कांग्रेस सरकार’; वरिष्ठ नेता रणधीर ने साधा निशाना

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: तीन दिन लगातार बारिश-बर्फबारी के आसार

Timeline

  • September 14, 2026

    पंजाब: नहीं लगेंगे पावर कट, सभी पावर प्लांट चालू

  • September 14, 2026

    उत्तराखंड: भाजपा का बड़ा दांव, सामान्य सीटों पर आरक्षित चेहरों को मौका

  • September 14, 2026

    उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘काम मांगो’ अभियान, चमोली से शुरुआत

  • September 14, 2026

    Char Dham Yatra: बदरी-केदार वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल होगी लागू

  • September 14, 2026

    हिमाचल: 194 डॉक्टरों की नई तैनाती, 76 मेडिकल ऑफिसर जॉब ट्रेनी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Tarun

    पंजाब: नहीं लगेंगे पावर कट, सभी पावर प्लांट चालू

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Bjp

    उत्तराखंड: भाजपा का बड़ा दांव, सामान्य सीटों पर आरक्षित चेहरों को मौका

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Congress 1

    उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘काम मांगो’ अभियान, चमोली से शुरुआत

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.