Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

  • Luxury Is Moving Inward: Tier 2 Cities Lead India's Aspirational Housing Shift

  • North East Shiksha Samvaad in Nagaland Calls for Urgent Shift to Future-Ready Education

  • Rashtrapati Award-winning Author Baldevkrishan Sharma Launches 'Secrets of the Universe' through Hindu Gods, Symbols, Signs & Sound

  • Hong Kong Launches Mega 8 Campaign to Showcase it as Asia's Events Capital Through Art, Culture and Experiences

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›कैंची हादसा: पलभर में उजड़ा परिवार, मां-पत्नी-साली की गई जान

कैंची हादसा: पलभर में उजड़ा परिवार, मां-पत्नी-साली की गई जान

By hinditvnews
December 19, 2025
110
0
Accident

कैंची हादसा: पलभर में कई रिश्तों की डोर टूटी, पिछले महीने ली थी कार…राहुल की मां, पत्नी और साली की जान गई

हिंदी टीवी न्यूज,  भवाली। Published by: Megha Jain Updated Fri, 19 Dec 2025

 

बरेली के राहुल पटेल का परिवार बाबा नीम करौरी के दर्शन को निकला था, लेकिन कैंची धाम रोड पर हुए हादसे ने एक ही झटके में उनकी मां, पत्नी और साली को छीन लिया।

पिछले माह सेकेंड हैंड स्काॅर्पियो कार लेने के बाद परिवार के साथ बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन के लिए जा रहे परिवार को कैंची धाम रोड पर हुए हादसे में ताउम्र का दर्द मिला है। बृहस्पतिवार सुबह बरेली से कैंची धाम जा रहे राहुल पटेल ने एक ही झटके में मां, पत्नी और साली को खो दिया। एक हादसे में कई रिश्तों की डोर टूट गई। 145 किमी का सफर तय करके भवाली पहुंचे राहुल हादसे के बाद बेहद भावुक थे। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन करने की इच्छा जताई थी।

बताया कि बृहस्पतिवार सुबह भवाली पहुंचते ही कैंची धाम की तरफ से आ रही कार को पास देने के चक्कर में ये हादसा हुआ और उनकी गाड़ी नदी में जा गिरी। राहुल की मां गंगा देवी, पत्नी बृजेश कुमारी (26) व साली नैंसी गंगवार (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल के बेटे ऋषि पटेल (7), स्वाति (20) पुत्री भूपराम, ज्योति (25) पत्नी करन, करन (30) व अक्षय पुत्र चंदन पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।ज्योति, करन, स्वाति और अक्षय को बृहस्पतिवार शाम बरेली शहर के प्रेमनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से कुछ की हालत नाजुक है। राहुल ने बताया कि उन्होंने हाल ही में पुरानी स्कार्पियो खरीदी थी।

इन दिनों बहन-बहनोई व साली घर आए हुए थे। उन लोगों के परिवार की कैंची धाम में आस्था है। परिवार ने बातचीत में तय किया और सभी लोग कैंची धाम निकल गए। मां को पुकारता रहा ऋषि : सड़क हादसे में घायल ऋषि (7) को जब भवाली सीएचसी लाया गया तो वह अपनी मां बृजेश कुमारी को पुकारता रहा। ऋषि रोते हुए अपनी मां, दादी और मौसी के बारे में पूछता रहा। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे गोद में उठाकर सबके सही होने का भरोसा दिलाया।

 

पूर्व में भी हो चुके हैं हादसे

    • रामगढ़ के गागर के पास दस दिसंबर को मुक्तेश्वर से गाजियाबाद लौटते समय सैलानियों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। हादसे में दो पर्यटकों की मौत के साथ ही छह लोग घायल हो गए थे।
  • ज्योलीकोट के आमपड़ाव के पास दो नवंबर को टेंपो ट्रेवलर के खाई में गिरने से दिल्ली निवासी गौरव बंसल और सोनू कुमार की मौत हो गई थी और 15 लोग घायल हो गए थे।

तीखे मोड़ों पर ड्राइविंग पड़ रही जान पर भारी
मैदानी इलाकों में सीधी सड़कों पर सफर करने वाले लोगों को पर्वतीय इलाकों में ड्राइविंग करना भारी पड़ रहा है। यही कारण है कि हल्द्वानी से ऊपर भीमताल, भवाली, कैंची धाम, रामगढ़ और ज्योलीकोट आदि इलाकों में वाहनों के खाई और नदी में गिरने के मामले बढ़ रहे हैं। इनमें कई सैलानी अपनी जान गंवा चुके हैं। आरटीओ अरविंद कुमार पांडे हादसे रोकने के लिए विभागीय टीम शुक्रवार से रानीबाग में तैनात की जाएगी। टीम निजी वाहन चालकों को पहाड़ पर ड्राइविंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे के संबंध में जागरूक करेगी।

फिर उठा डॉक्टरों की कमी का मुद्दा
भवाली में बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में घायल सैलानियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली लाया गया लेकिन अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के चलते घायल सैलानियों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर करना पड़ा। हादसे में घायल महिलाओं के लिए महिला डॉक्टर नहीं होने से दिक्कत हुई। इस पर परिजनों ने भी सवाल उठाए।

 

Share :
Tagsdehradun newshindi newsuttarakhand
Previous Article

उत्तराखंड: लौटे विधेयक फिर विधानसभा में, UCC ...

Next Article

“मां की गोद सर्वोपरि: HC ने शिशु ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Snow
    HoroscopemanaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: न्यूनतम पारे में कमी से जमा पानी

    November 25, 2024
    By hinditvnews
  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एचपीयू में बजट संकट: नीट, एचएएस, नेट प्रशिक्षण स्थगित

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Badal
    Chandigarh Newsपंजाब

    सुखबीर बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे राजनीति के दिग्गज, दो सीएम और उपराष्ट्रपति

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: स्वचलित केंद्रों पर होगी वाहनों की पासिंग, एमवीआई की भूमिका खत्म

    January 26, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: कैग रिपोर्ट, उत्तराखंड ने राजस्व अधिशेष में रचा इतिहास

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Snow
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: अटल टनल, कुफरी में बर्फबारी, शिमला में बारिश

    February 20, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Us Plane Carrying Deported Indians Lands In Amritsar
    nahanपंजाबशिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    नौकरी के बहाने अमेरिका पहुंचा एजेंट, हिमाचल के रितेश की कहानी

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल पंचायत चुनाव: वार्ड पुनर्सीमांकन पूरा, 25 मार्च तक रोस्टर जारी

  • 10 02 2024
    manaliहिमाचल प्रदेश

    किरतपुर-नेरचौक फोरलेन: आपदा न आती तो मनाली तक होता फोरलेन का लोकार्पण, पिछले साल मची तबाही ने बढ़ाया इंतजार

Timeline

  • March 28, 2026

    Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

  • March 28, 2026

    Luxury Is Moving Inward: Tier 2 Cities Lead India's Aspirational Housing Shift

  • March 28, 2026

    North East Shiksha Samvaad in Nagaland Calls for Urgent Shift to Future-Ready Education

  • March 27, 2026

    Rashtrapati Award-winning Author Baldevkrishan Sharma Launches 'Secrets of the Universe' through Hindu Gods, Symbols, Signs & Sound

  • March 27, 2026

    Hong Kong Launches Mega 8 Campaign to Showcase it as Asia's Events Capital Through Art, Culture and Experiences

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Zopper Launches Zenova, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

    Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

    By hinditvnews
    March 28, 2026
  • Luxury Is Moving Inward: Tier 2 Cities Lead India's Aspirational Housing Shift

    Luxury Is Moving Inward: Tier 2 Cities Lead India's Aspirational Housing Shift

    By hinditvnews
    March 28, 2026
  • North East Shiksha Samvaad In Nagaland Calls For Urgent Shift To Future Ready Education

    North East Shiksha Samvaad in Nagaland Calls for Urgent Shift to Future-Ready Education

    By hinditvnews
    March 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.