देशभर में इमरजेंसी अलर्ट टेस्ट, मोबाइल पर गंभीर चेतावनी से लोग चौंके

Shimla: देशभर में इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का टेस्ट, मोबाइल पर अत्यंत गंभीर चेतावनी मैसेज देख चौंके लोग
हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 02 May 2026
भारत सरकार ने देशभर में मोबाइल फोन पर सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक के जरिये इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया। इस दौरान लाखों यूजर्स के फोन पर अत्यंत गंभीर चेतावनी का मैसेज पहुंचा, जिससे कई लोग चौंक गए। शिमला में भी लोगों के फोन पर इस तरह का अलर्ट आया। सरकार ने स्पष्ट किया कि यह एक टेस्ट मैसेज था और इसे प्राप्त करने पर किसी भी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है।
इस नई स्वदेशी तकनीक के जरिये आपदा या किसी आपात स्थिति में नागरिकों को तुरंत सूचना दी जा सकेगी। सरकार का कहना है कि यह पहल नागरिकों की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए अहम कदम है, जिससे भविष्य में किसी भी संकट के दौरान समय रहते अलर्ट जारी किया जा सके।















