Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

nahanधार्मिकधार्मिक यात्रासिरमौर
Home›nahan›नाहन में निकली भगवान श्रीजगन्नाथ की 16वीं रथ यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

नाहन में निकली भगवान श्रीजगन्नाथ की 16वीं रथ यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

By hinditvnews
July 8, 2024
143
0
Nahan

नाहन

में निकली भगवान श्रीजगन्नाथ की 16वीं रथ यात्रा

ओडिशा के पुरी की तर्ज पर रविवार को सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में हिमाचल प्रदेश की 16वीं भगवान जगन्नाथजी की रथ यात्रा निकली। हजारों की तादात में श्रद्धालु उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से नाहन शहर में उमड़े। इस दौरान शहर की सडक़ श्रद्धालुओं की तादात से मानों जाम हो गई हो। ऐतिहासिक शहर नाहन में भगवान जगन्नाथ जी की 16वीं भव्य नगर रथ यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। 28 जून से श्रीमद्भागवत कथा के साथ प्रारंभ हुई इस भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ परंपराओं का निर्वहन करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल द्वारा किया गया। रविवार को रथ यात्रा के शुभारंभ से पहले प्रात: आठ बजे विग्रह पूजन के साथ आयोजित यज्ञ में श्रद्धालुओं के द्वारा पूर्णाहुति दी गई। बड़ा चौक स्थित प्राचीन ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर से अपनी बहन सुभद्रा देवी माता के साथ बड़े भाई बलभद्र और भगवान श्रीकृष्णजी विग्रह के रूप में पालकियों में सवार होकर दिल्ली गेट बाजार से चौगान मैदान होते हुए कालीस्थान मंदिर पहुंचे।

ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु पालकियों को कंधों पर सजाकर भगवान जगन्नाथजी को रथारुढ़ करने के लिए चौगान मैदान पहुंचे। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजन मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बंसल द्वारा श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी गईं। इसके बाद रथ यात्रा मुख्य पुजारी पंडित रामदत्त शास्त्री के द्वारा स्वस्ति मंत्रों के साथ आरती पूजन के बाद ब्रह्मंड पिता भगवान जगन्नाथ जी को छप्पन भोग समर्पित किए गए। रथ यात्रा प्रबंधन के द्वारा रथ के आगे झाड़ू लगाने की परंपरा निभाते हुए रथ को गति दी गई। इस भव्य रथ को जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के द्वारा खींचा गया, तो वहीं क्या पुरुष क्या नारियां बच्चा-बच्चा कृष्ण भक्ति में झूमता नाचता नजर आया। पंडित रामदत्त शास्त्री ने बताया कि श्री जगन्नाथजी के रथ को खींचने से सहयोगियों के बराबर पुण्य मिलता है। उन्होंने बताया कि यह रथ भगवान के विराजमान होने के बाद बुद्धि चित्त और अहंकार का स्वरूप होता है। उन्होंने बताया कि रथरूपी शरीर में आत्मा रूपी भगवान श्री जगन्नाथ जी साक्षात रूप में विद्यमान होते हैं। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा शरीर और आत्मा के मेल की ओर संकेत करता है और यह आत्म दृष्टि बनाए रखने में भी प्रेरणा देता है।

वहीं रथ यात्रा मंडल समिति के अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने बताया कि 2009 से शुरू हुई यह भव्य रथ यात्रा अब श्रद्धा का विकराल रूप धारण कर चुकी है। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत के श्रद्धालुओं के सहयोग से भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर के प्रवेश का पहला तोरण द्वार भी लाखों की लागत से बनकर तैयार हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार पूरी धाम में नीम की लकड़ी का रथ बनाया जाता है। इस प्रकार इस रथ यात्रा के रथ का निर्माण भी उसी तर्ज पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भक्तों और श्रद्धालुओं के सहयोग से नगर में भगवान श्री जगन्नाथ जी के चार द्वारा बनाए जाएंगे, जिनमें से एक द्वार काल पूरक श्री गुरु गोविंद सिंह जी के नाम से भी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी ने धर्म की रक्षा के साथ-साथ नाहन शहर की आक्रांताओं से रक्षा की थी। बहरहाल रविवार को आयोजित हुई भव्य रथ यात्रा चौगान से शुरू होकर मालरोड, गुन्नूघाट, लालटेन चौक, रानीताल होते हुए बस स्टैंड मां शीतला देवी मंदिर के समीप पहुंची। (एचडीएम)

भक्तों के लिए पकवानों के स्टॉल

शहर से रथ यात्रा गुजरने के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह लोगों और सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा तरह-तरह के पकवानों के स्टॉल लगाए गए थे। हरियाणा के नारायणगढ़ से आई नारायणगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष सुमन दुआ व उनके सहयोगियों के द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी चौगान में अटूट प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

Share :
Tagsनाहनभगवान श्रीजगन्नाथरथ यात्रा
Previous Article

Himachal: सेब सीजन के रफ्तार पकड़ने से ...

Next Article

उत्तराखंड में बारिश का कहर: नैनीताल में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Card
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    राशन कार्ड धारक 31 मार्च तक करवा लें E-KYC

    March 5, 2024
    By hinditvnews
  • Ram Mandir
    उत्तर प्रदेशधार्मिक

    Ram Mandir Darshan 2nd Day Live: राम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रही भारी भीड़, हनुमान गढ़ी के बाहर ...

    January 24, 2024
    By hinditvnews
  • Yojna
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Sukh Samman Nidhi Yojana: सरकार से नियमित आय नहीं है, तभी मिलेंगे 1500-1500 रुपये

    March 8, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालालाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: 26 को येलो, 27-28 को ऑरेंज अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • 0 Snowfall Himachal
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: नारकंडा में ताजा बर्फबारी, पठानकोट हाईवे पर पहाड़ी दरकी

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • Vikram
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा

    February 28, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • cm sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget Analisis: चुनावी सा दिखते बजट में आखिरी पंक्ति तक पहुंचने की कोशिश

  • cbi
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    चार करोड़ के गबन की जांच सीबीआई से कराएगा सहकारी बैंक

  • kullu dusherra
    धार्मिकहिमाचल प्रदेश

    Kullu Dussehra: सांस्कृतिक प्रस्तुति के बहाने देव संस्कृति को जानेंगे विदेशी, 14 देशों के सांस्कृतिक दल आएंगे

Timeline

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • March 10, 2026

    Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Asian Paints Unveils Colournext 2026: Mapping Culture, Material, And The Futures We Are Building

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.