Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

  • चंडीगढ़ में मुठभेड़: पुलिस पर गोली चलाने वाला शूटर घायल

  • Uttarakhand: अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून आएंगे, उत्तराखंड पुलिस को देंगे राष्ट्रपति कलर

  • अनुराग का आरोप: कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी नहीं हुईं, बढ़े पैसे भी नहीं मिले

  • हिमाचल में बदला मौसम: रोहतांग में बर्फबारी, कोकसर में ओलावृष्टि

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सजाया जा रहा अयोध्या धाम जंक्शन

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सजाया जा रहा अयोध्या धाम जंक्शन

By hinditvnews
December 29, 2023
299
0
Railway

Ayodhya Dham Junction: 4 एस्केलेटर, 6 लिफ्ट, AC वेटिंग रूम… फाइव स्टार होटल से कम नहीं है अयोध्या धाम जंक्शन; PHOTOS

Ayodhya Dham Junction पहले चरण में अयोध्याधाम जंक्शन का नया भवन बन कर तैयार हो चुका है। स्टेशन भवन का बाहरी स्वरूप मंदिर की भांति है जिसकी दीवारें गुलाबी पत्थरों से निर्मित हैं। शिखर पर बना मुकुट भवन की शोभा बढ़ाने वाला है। बाहरी हिस्सा आकर्षक है तो आंतरिक परिसर भी अत्यंत सुंदर नजर आता है। लखनऊ की संस्था म्यूरल एज ने अयोध्याधाम जंक्शन का मानचित्र तैयार किया है।

HIGHLIGHTS

  1. बाहर से देवालय और भीतर से भव्यता का पर्याय बना है नया भवन
  2. भवन के शिखर की शोभा बढ़ा रहा मुकुट

अयोध्या। रामनगरी की गरिमा के अनुरूप अयोध्याधाम जंक्शन का नया भवन मंदिर के स्वरूप में बन कर तैयार है। रात में रंग बिरंगी रोशन के बीच इस रेलवे स्टेशन की छटा देखते ही बनती है। आगामी 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस नवीन भवन का उद्घाटन करेंगे। इसी अवसर पर वह वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाएंगे।

Railway 1

इस ऐतिहासिक घटनाक्रम से पूर्व अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के बारे में भी जानना काफी रोचक होगा। रामनगरी में अयोध्याधाम जंक्शन का पुनर्विकास रेलवे के एक बड़े प्रोजेक्ट के रूप में है। बदहाली के भंवर से उबर कर यह रेलवे स्टेशन भव्यता का पर्याय बन गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेल प्रतिष्ठान के रूप में यह अपनी पहचाने कराने लगा है।

पहले चरण में अयोध्याधाम जंक्शन का नया भवन बन कर तैयार हो चुका है। स्टेशन भवन का बाहरी स्वरूप मंदिर की भांति है, जिसकी दीवारें गुलाबी पत्थरों से निर्मित हैं। शिखर पर बना मुकुट भवन की शोभा बढ़ाने वाला है। बाहरी हिस्सा आकर्षक है तो आंतरिक परिसर भी अत्यंत सुंदर नजर आता है।

आवागमन मिला कर करीब एक लाख यात्रियों का भार उठाने में सक्षम इस स्टेशन के भीतर हवा के प्रवाह का विशेष प्रबंध किया गया है। चार स्वचालित सीढ़ियां एवं छह लिफ्ट लग चुकी हैं।

वातानुकूलित प्रतीक्षालय, विश्रामालय आदि भी बनाए जा चुके हैं। स्टेशन तक पहुंचने के लिए फोरलेन मार्ग भी बन चुका है। दुकानें भारतीय खानपान एवं पर्यटन निगम के हवाले हो चुकी हैं।

Railway2

अयोध्या जंक्शन का पुनर्विकास अक्टूबर 2018 से चल रहा है। पहले चरण का कार्य पूर्ण करने में 150 करोड़ रुपये से अधिक व्यय किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए समुचित सुविधाएं स्टेशन पर उपलब्ध कराई गई हैं। प्राथमिक उपचार से लेकर शिशु देखभाल केंद्र तक की सुविधा परिसर में है।

देश का सबसे बड़ा कानकोर्स अभी बन रहा है। एक रेल अधिकारी ने बताया कि रामनगरी की गरिमा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन को मंदिर के स्वरूप में बनाने के साथ आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी। पहले चरण में मुख्य भवन, 24 कर्मचारी आवास, 500 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग, भीतर के मार्ग, सब स्टेशन बन चुके हैं।

म्यूरल एज ने तैयार किया डिजाइन

लखनऊ की संस्था म्यूरल एज के आर्किटेक्ट नमित अग्रवाल ने अयोध्याधाम जंक्शन का मानचित्र तैयार किया है। वर्ष 2017 में राइट्स ने मानचित्र बनाने के लिए संस्था का चयन किया था।

इसे बनाने में करीब छह माह का समय लगा। भवन का डिजाइन प्रधानमंत्री कार्यालय से भी स्वीकृत हुआ है। तीन चरणों में इसका पुनर्विकास पूरा होगा। करीब दस एकड़ में पहला चरण पूर्ण हो चुका है।

 

Share :
Tagsnews of ayodhyanews of PM modinews of uttar pradeshnews oof ayodhya dham juncttionn
Previous Article

पंजाब सरकार ने एनआरआई मामलों के लिए ...

Next Article

Mandi Crime: वृद्धों के खाते से लाखों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Akhilesh yadav
    उत्तर प्रदेश

    अखिलेश यादव ने सपा के शीर्ष नेताओं को लखनऊ बुलाया, बदला जा सकता है मेरठ सीट का प्रत्याशी

    March 27, 2024
    By hinditvnews
  • Ram
    उत्तर प्रदेश

    मंदिर-मंदिर राम: दशरथगद्दी में बैठकर न्याय करते थे महाराज दशरथ,

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • Modi
    ऊनामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election: हिमाचल कांटे की टक्कर वाली सीटों पर फिर मोदी मैजिक

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • jail, rules, india
    उत्तर प्रदेश

    पिता का कातिल बना बेटा: किए ताबड़तोड़ वार, नहीं कांपे हाथ

    June 12, 2024
    By hinditvnews
  • Koshambi
    उत्तर प्रदेश

    UP News: कौशांबी में सनसनीखेज वारदात

    September 15, 2023
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तर प्रदेश

    Ambedkar Nagar News: तीन युवकों की दर्दनाक मौत

    November 25, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • army
    army bhartiहिमाचल प्रदेश

    जुलाई में की सगाई, दो माह बाद बजनी थी शहनाई, अब पसरा है मातम

  • Hp
    Horoscopemanalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    “हिमाचल: ग्रीष्मकालीन स्कूलों के प्रिंसिपलों पर कार्रवाई, चेतावनी पत्र जारी

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: असम में बदलाव को तैयार जनता, कांग्रेस बनाएगी सरकार: सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Timeline

  • October 24, 2026

    योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

  • October 24, 2026

    चंडीगढ़ में मुठभेड़: पुलिस पर गोली चलाने वाला शूटर घायल

  • October 24, 2026

    Uttarakhand: अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून आएंगे, उत्तराखंड पुलिस को देंगे राष्ट्रपति कलर

  • October 24, 2026

    अनुराग का आरोप: कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी नहीं हुईं, बढ़े पैसे भी नहीं मिले

  • October 24, 2026

    हिमाचल में बदला मौसम: रोहतांग में बर्फबारी, कोकसर में ओलावृष्टि

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • yogi

    योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Murder

    चंडीगढ़ में मुठभेड़: पुलिस पर गोली चलाने वाला शूटर घायल

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Amit Shah

    Uttarakhand: अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून आएंगे, उत्तराखंड पुलिस को देंगे राष्ट्रपति कलर

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.