Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • पश्चिम एशिया युद्ध का असर: पंजाब के 100 ईंट भट्ठे बंद, कोयला 10 हजार रुपये महंगा

  • अमृतसर: एयरस्पेस प्रतिबंध से कई उड़ानें रद्द, संचालन प्रभावित

  • बर्फबारी: बदरीनाथ में 2 फीट बर्फ, 25 मार्च तक मौसम अलर्ट

  • उत्तराखंड: धामी कैबिनेट विस्तार, 5 मंत्रियों ने ली शपथ

  • Shimla: शिमला पहुंचे Rahul Gandhi, बहन Priyanka Gandhi के घर ठहरेंगे

Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा
Home›Chandigarh News›बिहार में सियासी उठापटक: सम्राट चौधरी पर हरियाणा सीएम के बयान से बिहार भाजपा को करना पड़ा स्पष्टीकरण

बिहार में सियासी उठापटक: सम्राट चौधरी पर हरियाणा सीएम के बयान से बिहार भाजपा को करना पड़ा स्पष्टीकरण

By hinditvnews
April 15, 2025
130
0
Nayab Saini

बिहार में चढ़ा सियासी पारा: सम्राट चौधरी को लेकर हरियाणा सीएम ने ऐसा क्या कहा… बिहार भाजपा को देनी पड़ी सफाई

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Tue, 15 Apr 2025 

गुरुग्राम में महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा सीएम नायब सैनी ने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा बिहार में भी जीतेगी। इसके बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ गया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक बयान ने बिहार का सियासी पारा चढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री सैनी ने एक कार्यक्रम में कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा बिहार में भी धमाकेदार जीत हासिल करेगी। उनके इस बयान से बिहार भाजपा में भी असहज की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यहां तक बिहार भाजपा को सफाई देनी पड़ी। वहीं, बिहार के विपक्षी दलों ने भी चुटकी ली है।

दरअसल गुरुग्राम में महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के बाद अब बिहार की बारी है। यह विजय की पताका रुकनी नहीं चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि हमारे सम्राट चौधरी (बिहार के डिप्टी सीएम) के नेतृत्व में विजय का झंडा बिहार में भी फहराया जाएगा। सैनी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे और सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में भी मौजूद थे।

नवंबर में खत्म होना माैजूदा सरकार का कार्यकाल

उल्लेखनीय है कि बिहार की मौजूदा भाजपा-जदयू की गठबंधन सरकार का कार्यकाल नवंबर में खत्म होना है। चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि भाजपा-जदयू गठबंधन में ही चुनाव लड़ेगी। मगर सैनी के इस बयान से बिहार में फिर से सियासी चढ़ गया है।

तेजस्वी यादव ने कसा तंज

सैनी के बयान पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सफाई देते हुए कहा कि अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और अगले मुख्यमंत्री भी नीतीश कुमार होंगे। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने भी जायसवाल के बयान का समर्थन किया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में तंज कसते हुए कहा- भाजपा में कौन नहीं सीएम बनेगा। क्यों लड़ाई लगा रहे हो। दो दिन बाद भाजपा में एक नया नाम सामने आ जाएगा।

बिहार दिवस पर बोले थे सैनी, मैं भी बिहारी हूं

बीते महीने बिहार दिवस के उपलक्ष्य पर भी सीएम नायब सिंह सैनी ने बयान दिया था कि मैं भी बिहारी हूं। मैं कई साल बिहार में रहा हूं। मोतिहारी से आगे भी कई जिले पड़ते हैं, जहां मैं कई महीने रहा हूं। उन्होंने कहा कि बेतिया, सीतामढ़ी में भी रहा हूं। बिहार का कोई ऐसा जिला नहीं, जहां मुझे काम करने का मौका नहीं मिला हो। मुझे खुशी है कि मैं भी एक बिहारी हूं।

Share :
Tagschandigarhharyana newshindi newsPolitical uproar over Haryana CM Naib Saini statementpunjab news
Previous Article

हिसार रैली: PM मोदी ने विपक्ष पर ...

Next Article

हिसार एयरपोर्ट: जम्मू, अहमदाबाद और जयपुर के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Harsh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हर्ष महाजन की मांग: पांगी घाटी को हर मौसम सड़क व राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ने की जरूरत

    February 6, 2026
    By hinditvnews
  • Download (80)
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चंबा-साहो मार्ग पर बालू के पास पहाड़ी दरकी, थम गई वाहनों की रफ्तार; टल गया बड़ा हादसा

    March 10, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manaliचंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: ऊंचाई पर बर्फबारी, लाहौल-पांगी में स्कूल बंद, सैकड़ों सड़कें ठप

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Ghora
    उत्तराखण्ड

    हेमकुंड साहिब: इक्वाइन इंफ्लुएंजा अलर्ट, 900 से ज्यादा घोड़े-खच्चरों की जांच

    May 7, 2025
    By hinditvnews
  • Raman
    Chandigarh Newsपंजाब

    भ्रष्टाचार पर एक्शन: जालंधर विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • Snowfall
    HoroscopemanaliNetflixOTTWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: सोलंगनाला में लगा लंबा जाम, मनाली में रेंगते रहे वाहन

    December 28, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Shoghi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: क्रिसमस-नववर्ष पर शोघी-तारादेवी के बीच अस्थायी चेकपोस्ट

  • Yogna
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    PM मुद्रा योजना: लाभार्थी पूनम से बोले पीएम मोदी – वाह, शानदार कहानी!

  • Hamirpur Bus Stand
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur: शुरू नहीं हुआ बस स्टैंड का कार्य

Timeline

  • March 20, 2026

    पश्चिम एशिया युद्ध का असर: पंजाब के 100 ईंट भट्ठे बंद, कोयला 10 हजार रुपये महंगा

  • March 20, 2026

    अमृतसर: एयरस्पेस प्रतिबंध से कई उड़ानें रद्द, संचालन प्रभावित

  • March 20, 2026

    बर्फबारी: बदरीनाथ में 2 फीट बर्फ, 25 मार्च तक मौसम अलर्ट

  • March 20, 2026

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट विस्तार, 5 मंत्रियों ने ली शपथ

  • March 20, 2026

    Shimla: शिमला पहुंचे Rahul Gandhi, बहन Priyanka Gandhi के घर ठहरेंगे

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Batta

    पश्चिम एशिया युद्ध का असर: पंजाब के 100 ईंट भट्ठे बंद, कोयला 10 हजार रुपये ...

    By hinditvnews
    March 20, 2026
  • Us Plane Carrying Deported Indians Lands In Amritsar

    अमृतसर: एयरस्पेस प्रतिबंध से कई उड़ानें रद्द, संचालन प्रभावित

    By hinditvnews
    March 20, 2026
  • Badri

    बर्फबारी: बदरीनाथ में 2 फीट बर्फ, 25 मार्च तक मौसम अलर्ट

    By hinditvnews
    March 20, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.