Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Five Climate-Tech Startups Win Rs. 25 Lakhs to Pilot Breakthrough Solutions Across Bengaluru Under Namma Bengaluru Challenge '26

  • Pepe Jeans London Introduces Shiruku Denim – Inspired by the Softness of Japanese Silk

  • VinFast Wins Double Prestigious Awards at AUTO9 Awards 2026

  • From Diamond to Sun: How Goldi Solar Reignited Navsari's Sparkle

  • Kapiva Launches Rs. 50 Crore Innovation Fund to Build Evidence-Based, Future-Ready Ayurveda Ecosystem

फ़िल्म
Home›फ़िल्म›भंसाली की ‘हीरामंडी’ का एक और धांसू गाना रिलीज

भंसाली की ‘हीरामंडी’ का एक और धांसू गाना रिलीज

By hinditvnews
April 3, 2024
257
0
Heera

Heeramandi New Song: भंसाली की ‘हीरामंडी’ का एक और धांसू गाना रिलीज, सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाईं अदाएं

संजय लीला भंसाली की आगामी सीरीज ‘हीरामंडी’ का एक और गाना आज रिलीज हो गया है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा दर्शकों पर जादू चलाती नजर आ रही हैं। सीरीज का पहला गाना ‘सकल बन’ काफी पसंद किया गया। आज दूसरा गाना ‘तिलस्मी बाहें’ भी सामने आ चुका है।

‘तिलस्मी बाहें’ गाने को संजय लीला भंसाली ने कंपोज किया है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा अपने अभी तक के सबसे अनोखे अवतार में नजर आईं हैं। ‘तिलस्मी बाहें’ में ‘फरीदन’ के रोल में सोनाक्षी सिन्हा ने मुजरे को फिर से जिंदा कर दिया है। भंसाली अपने बेहतरीन निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। अब वे वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ से ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करने जा रहें हैं। कुछ दिन पहले सीरीज का पहला गाना ‘सकल बन’ रिलीज हुआ था, जिसमें भव्य सेट के साथ गाने में ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, संजीदा सेख और दिव्या दत्ता ने अपने शाही अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं ‘सकल बन’ को फैंस का धांसू रिस्पांस मिलने के बाद पीरियड ड्रामा सीरीज ‘हीरामंडी’ का दूसरा ट्रैक ‘तिलस्मी बाहें’ रिलीज कर दिया है। ‘तिलस्मी बाहें’ नाम के इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा ‘फरीदन’ के बोल्ड किरदार में नजर आ रहीं हैं।

इस गाने में शिमरी गोल्डन रंग की साड़ी पहने हुए सोनाक्षी सिन्हा एक महफिल में बैठकर गाना शुरू करतीं हैं, जिसमें कई लोग उनके आसपास नजर आ रहे हैं। जहां लोग उनकी खूबसूरती पर फिदा नजर आ रहें हैं, वहीं फरीदन (सोनाक्षी सिन्हा) कभी टेबल पर डांस करतीं हैं, तो कभी किसी की बाहों में अपने डांस मूव्स करके लोगों को मदहोश करती दिखाई दीं। इस गाने को शर्मिष्ठा चटर्जी ने अपनी आवाज दी है। ‘तिलस्मी बाहें’ को एएम तुराज ने लिखा है और कृति महेश ने इस गाने की कोरियोग्राफी की है।

सोनाक्षी का यह अवतार अभी तक किसी ने नहीं देखा होगा। इस पूरे गाने में सोनाक्षी सिन्हा को देखकर कोई भी उनके ऊपर से नजरे नहीं हटा पाएगा। इस गाने में सोनाक्षी के लुक की बात करें तो उन्होंने चमचमाती गोल्डन साड़ी, गले में हीरों का दमकता हार, नाक में नथनी और बालों को कर्ल किया हुआ है। फरदीन के किरदार में सोनाक्षी बेहद ही खूबसूरत दिखाई दीं। साथ ही वह हाथ में जाम और सिगरेट पकड़े अपने कातिलाना अंदाज में महफिल में मौजूद सभी लोगों को मदहोश करतीं दिख रहीं हैं। इस गाने को फैंस का काफी अच्छा प्रतिक्रिया मिल रही है।

‘हीरामंडी’ का प्रीमियर 1 मई को नेटफ्लिक्स पर होगा। यह संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज है। प्रीमियर की तारीख की घोषणा हाल ही में मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में एक ड्रोन लाइट शो के दौरान हुई थी। इस कार्यक्रम में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख सहित कई बॉलीवुड कलाकारों ने शिरकत की थी। भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ में अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल समेत कई कलाकार नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में कई बेहतरीन फिल्में बनीं हैं। इनमें देवदास, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘हीरामंडी’ आठ पार्ट की सीरीज है, जिसे नेटफ्लिक्स पर 190 देशों में लॉन्च किया जाएगा।

Share :
Tagsnews of new movie release of sanjay leela bhanshalinews of sanjay leela bhanshali movienews ofsonakshi sinha movie
Previous Article

Karnal By-Election: करनाल उपचुनाव को चुनौती वाली ...

Next Article

Tharoor on PM Modi: ‘प्रधानमंत्री के लिए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Param Sundari New Movie
    OTTफ़िल्ममनोरंजन

    Param Sundari: ‘प्यार के लिए धन्यवाद’, संजय कूपर ने शेयर की ‘परम सुंदरी’ की बीटीएस तस्वीरें

    September 2, 2025
    By hinditvnews
  • Khurana
    फ़िल्ममनोरंजन

    बॉर्डर 2’ में काम करेंगे आयुष्मान खुराना

    December 6, 2023
    By hinditvnews
  • Pushpa 2
    फ़िल्ममनोरंजन

    Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग में छिड़की गई रहस्यमयी स्प्रे

    December 6, 2024
    By hinditvnews
  • Apple
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal 2024: हिमाचल प्रदेश में घटा सेब उत्पादन

    December 30, 2024
    By hinditvnews
  • yogi, rajnikant
    NetflixOTTफ़िल्मराष्ट्रीय

    Rajinikanth ने छुए सीएम Yogi Adityanath के पैर, वीडियो देख नाराज हुए एक्टर के फैन

    August 20, 2023
    By hinditvnews
  • Weather Update
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: शिमला सबसे गर्म, रात का पारा 10.9 डिग्री, ऊना में -0.7 डिग्री दर्ज

    December 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Nadda
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल को मिल सकता है पहला ट्रामा सेंटर

  • Vyas
    manaliउत्तर प्रदेशकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मनाली में ब्यास नदी में बहा यूपी का युवक, तलाश जारी

  • kollkata
    hospitalहिमाचल प्रदेश

    रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का आईजीएमसी से सचिवालय तक पैदल मार्च आज

Timeline

  • January 25, 2026

    Five Climate-Tech Startups Win Rs. 25 Lakhs to Pilot Breakthrough Solutions Across Bengaluru Under Namma Bengaluru Challenge '26

  • January 24, 2026

    Pepe Jeans London Introduces Shiruku Denim – Inspired by the Softness of Japanese Silk

  • January 24, 2026

    VinFast Wins Double Prestigious Awards at AUTO9 Awards 2026

  • January 24, 2026

    From Diamond to Sun: How Goldi Solar Reignited Navsari's Sparkle

  • January 23, 2026

    Kapiva Launches Rs. 50 Crore Innovation Fund to Build Evidence-Based, Future-Ready Ayurveda Ecosystem

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Five Climate Tech Startups Win Rs. 25 Lakhs To Pilot Breakthrough Solutions Across Bengaluru Under Namma Bengaluru Challenge '26

    Five Climate-Tech Startups Win Rs. 25 Lakhs to Pilot Breakthrough Solutions Across Bengaluru Under Namma ...

    By hinditvnews
    January 25, 2026
  • Pepe Jeans London Introduces Shiruku Denim Inspired By The Softness Of Japanese Silk

    Pepe Jeans London Introduces Shiruku Denim – Inspired by the Softness of Japanese Silk

    By hinditvnews
    January 24, 2026
  • Vinfast Wins Double Prestigious Awards At Auto9 Awards 2026

    VinFast Wins Double Prestigious Awards at AUTO9 Awards 2026

    By hinditvnews
    January 24, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.